50 हजार गाय कट रही हमारी सरकार में रोज : मेरी हत्या की हो गई है तैयारी : भाजपा विधायक का दावा

by
गाजियाबाद से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह चीफ सेक्रेटरी उनकी हत्या की साजिश रचने का आरोप लगा रहे हैं। वह कह रहे हैं कि इसके लिए 9 MM की 25 पिस्टल खरीदी जा चुकी है।
                                वीडियो में नंदकिशोर गुर्जर काफी नाराज नजर आ रहे हैं और हर रोज 50 हजार गाय काटे जाने का दावा कर रहे हैं। उन्होंने कहा, यह बात मुख्यमंत्री तक पहुंचनी चाहिए। हमारी सरकार में प्रतिदिन 50 हजार गाय कट रही हैं। ये अधिकारी गाय का पैसा खा रहे हैं। सब लूट मची है। इन सबके मुखिया चीफ सेक्रेट्री हैं। उनमें इतनी ताकत है कि मेरी हत्या करा दें। उन्होंने कहा, इसकी तैयारी भी हो चुकी है। अगले तीन दिनों में मैं अपराधियों को पकड़वा दूंगा।
            दरअसल शनिवार को वह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने यह बात कही। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में यूपी के मुख्य सचिव का इस्तीफा मांग रहे थे। उनका कहना कि गाजियाबाद में रिश्वतखोरी और पशु कटान के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्रदेश में सभी अधिकारियों का संरक्षण प्रमुख सचिव करते हैं लिहाजा उन्हें नैतिकता के आधार पर इस्तीफे दे देना चाहिए।। शनिवार को विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने प्रेसवार्ता आयोजित की। जिसमें उन्होंने पुलिस प्रशासन पर कई आरोप लगाए। उन्होंने कि लोनी में पुलिस के रिश्वत लेने का मामला सबके सामने जाहिर हआ है। वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई की गई। उनका कहना है कि यदि वीडियो वायरल नहीं होती तो कार्रवाई भी नहीं होती।
                      ऐसे नहीं है कि जनपद के अधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं है। हर अधिकारी भ्रष्टाचार और रिश्वखोरी के बारे में जानता है। भाजपा विधायक ने आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में पशु से लेकर इंसान कोई भी सुरक्षित नहीं है। आरोपियो के विरुद्ध कार्रवाई नहीं होती है। गाजियाबाद में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। अधिकारी केवल राजनीति करते हैं, कोई भी क्षेत्र में नहीं जाता। ऐसे में लोगों की समस्या का समाधान कैसे होगा। ये सोचने की बात है। विधायक ने कहा कि अधिकारी बोलते हैं कि उनके साथ चीफ सेक्रेटरी हैं। उन्होंने कहा है जनपद की स्थिति को बताने के लिए यहां के पांचों विधायक मुख्यमंत्री से मिले और उन्होंने स्थिति से अवगत भी कराया लेकिन प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारी अपने आधिकारियों का बचाव कर रहे हैं। वह जल्द ही मुख्यमंत्री को जनपद के तमाम बेईमान अधिकारियों के सबूत भी पेश करेंगे। उन्होंने अपनी हत्या की आशंका की भी जाहिर की।साथ ही उन्होंने कहा कि वह इस विषय पर अभी कुछ बोलना नहीं चाहते।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

7 अगस्त की चंडीगढ़ महा रैली में गढ़शंकर के पेंशनर्स बड़ी संख्या में शामिल होंगे : बलवंत राम

गढ़शंकर, 4 अगस्त : पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन पंजाब की ब्लॉक गढ़शंकर इकाई की बैठक गांधी पार्क स्थित पुस्तकालय में अध्यक्ष रोशन लाल वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में 7 अगस्त को...
article-image
पंजाब

1158 असिस्टेंट प्रोफेसर और लाइब्रेरियन की सुप्रीम कोर्ट ने नियुक्ति की रद्द

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब में 1158 असिस्टेंट प्रोफेसर और लाइब्रेरियन की नियुक्ति रद्द कर दी है. सुप्रीम कोर्ट ने नियुक्ति को सही ठहराने वाले पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच...
article-image
पंजाब

भीख मांगती बच्ची को छुड़ाया : बाल भिक्षा रोकू टास्क फोर्स ने की छापेमारी

जालंधर। जिला स्तरीय बाल भिक्षा रोकू टास्क फोर्स द्वारा कपूरथला चौक पर छापेमारी कर एक भीख मांगती बच्ची को रेस्क्यू किया गया। जिला प्रोग्राम अधिकारी मनजिंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बाल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

दीक्षप्रीत कौर ने ‘ग्लिट्ज़ मिस पंजाब 2026’ का ताज जीता : रिधिमा को प्रथम रनर-अप और सपरिया चौहान को द्वितीय रनर-अप घोषित

होशियारपुर : बीती रात आयोजित एक शानदार फिनाले के दौरान पटियाला की दीक्षप्रीत कौर को ‘ग्लिट्ज़ मिस पंजाब 2026’ का ताज पहनाया गया। प्रतियोगिता में रिधिमा को प्रथम रनर-अप और सपरिया चौहान को द्वितीय...
Translate »
error: Content is protected !!