50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों सब इंस्पेक्टर ग्रिफ्तार

by

अमृतसर : पंजाब विजिलैंस ब्यूरो ने सोमवार को अमृतसर में पुलिस आयुक्त कार्यालय की आर्थिक अपराध शाखा में कार्यरत सब इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह को 50,000 रुपये की रिश्वत के मामले में ग्रिफ्तार कर लिया।

विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि उक्त मलसुब इंस्पेक्टर को सूरज मेहता निवासी गोपाल दास रोड, अमृतसर की तरफ से दर्ज करवाई शिकायत पर गिऱफ्तार किया गया है। शिकायतकर्ता ने विजीलेंस ब्यूरो के पास पहुँचकर बताया है कि उक्त सब इंस्पेक्टर उच्च न्यायालय से उसके पिता की गिऱफ्तारी पर अंतरिम रोक मिलने के बाद पुलिस जांच में शामिल होने और इस मुकदमे में नियमित ज़मानत लेने में मदद करने के बदले 50 हजार रुपये की रिश्वत माँग रहा है।

शिकायतकर्ता ने विजीलेंस ब्यूरो को बताया कि उक्त थानेदार उसके पिता द्वारा उनकी सांझा फर्म में पार्टनर के विरुद्ध दर्ज किये एक अलग मामले में मदद देने के नाम अधीन पहले एक लाख रुपये की रिश्वत ले चुका है।

प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद, अमृतसर रेंज से विजीलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और सब इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह को दो सरकारी गवाहों की हाज़री में शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू कर लिया। उन्होंने बताया कि उक्त दोषी पुलिस मुलाजिम के ख़ल़िफ विजीलेंस ब्यूरो के थाना अमृतसर रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया है और इस मामले की आगे जांच जारी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जांच के घेरे में – अकाली-भाजपा सरकार ने 12 साल पहले बनाया था अटारी बॉर्डर पर 31 करोड़ का सीड फार्म

भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अटारी बॉर्डर से सटे गांव रानियां में 12 साल पहले शिअद-भाजपा गठबंधन सरकार की ओर से 31 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया सीड फार्म अब जांच के घेरे...
article-image
पंजाब

कॉलेजों में नही मिलेगा Energy Drink : ड्रिंक से होने वाले नुकसान को देखते हुए पंजाब सरकार ने किया फैसला

पंजाब सरकार ने बच्चों और युवाओं में लोकप्रिय हो चूके एनर्जी ड्रिंक्स को लेकर बड़ा फैसला लिया है. पंजाब सरकार ने स्कूल, कॉलेज की कैंटीन और परिसर के 500 मीटर के दायरे में एनर्जी...
article-image
पंजाब

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी…स्वर्गीय राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता थे: पवन दीवान

लुधियाना, 20 अगस्त: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर आज लुधियाना के सराभा नगर में पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पवन दीवान के नेतृत्व में एक समारोह का आयोजन किया गया।...
Translate »
error: Content is protected !!