50 लाख नगरोटा शहर के सौंदर्यीकरण पर खर्च की जाएगी , नगरोटा विस को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने को बनेगा प्लान: बाली

by

सीएम का पर्यटन विकास तथा युवाओं को रोजगार देने पर विशेष फोक्स
धर्मशाला, नगरोटा 19 जुलाई। नगरोटा विस क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए कार्य योजना तैयार की जा रही है ताकि स्थानीय स्तर पर लोगों को स्वरोजगार के अवसर मिल सकें। यह जानकारी पर्यटन निगम के अध्यक्ष, कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने नगरोटा में जनसमस्याएं सुनने के उपरांत दी। उन्होंने कहा कि नगरोटा बगबां शहर के सौंदर्यीकरण तथा बेहतर सुविधाओं के लिए 50 लाख की राशि व्यय की जाएगी इसके अतिरिक्त नगरोटा बगबां में टूरिज्म का होटल निर्मित करने तथा देश भर का सबसे बड़ा फाउंटेन स्थापित करने का भी प्रस्ताव है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु ने हिमाचल में ग्रामीण पर्यटन को विकसित करने की दिशा में कारगर कदम उठाने के दिशा निर्देश दिए गए हैं। पर्यटन विकास परियोजनाओं की नियमित तौर पर समीक्षा भी सुनिश्चित की जा रही है ताकि हिमाचल को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जा सके और हिमाचल के ज्यादा से ज्यादा लोगों को स्वरोजगार के साधन उपलब्ध हो सकें। वर्तमान सरकार पर्यटन तथा युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए कृतसंकल्प है तथा उसी दिशा में नीतियों एवं कार्यक्रमों का निर्धारण सुनिश्चित किया जा रहा है।
बाली ने कहा कि नगरोटा विस क्षेत्र की सभी पंचायतों का बिना किसी भेदभाव के विकास सुनिश्चित किया जा रहा है इस बाबत सभी पंचायत सचिवों, पंचायत सहायकों तथा ग्रामीण रोजगार सेवकों के साथ पहले चरण की बैठकें आयोजित की गई हैं, इन बैठकों के माध्यम से सभी कर्मचारियों को सरकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों को धरातल पर क्रिर्यान्वित करने के निर्देश दिए गए हैं, प्रत्येक महीने पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट भी ली जाएगी।
बाली ने कहा कि विकास पुरूष जीएस बाली ने नगरोटा विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई दिशा दी है, उनसे प्रेरणा लेते हुए नगरोटा में विकास को और गति प्रदान की जाएगी ताकि विकास की दृष्टि से नगरोटा विधानसभा क्षेत्र पूरे राज्य में आदर्श विधानसभा क्षेत्र के रूप अपनी पहचान बना सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

​”व्यवस्था परिवर्तन” के नाम पर “व्यवस्था का पतन”…..ऊना में सुक्खू सरकार पर बरसे नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

​”ऊना पहुंचने पर पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष का हुआ भव्य स्वागत एएम नाथ। ​ऊना :. हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आज ऊना प्रवास के दौरान प्रदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मच्छयानी के ग्रामीणों की सुरक्षा को कारगर कदम उठाने के दिए निर्देश : भूस्खलन से मकानों के क्षतिग्रस्त होने का खतरा मंडराया, विधायक केवल सिंह पठानिया ने लिया नुक्सान का जायजा

धर्मशाला, 22 जुलाई। विधायक केवल सिंह पठानिया ने भनाला पंचायत के मच्छयानी गांव में भूस्खलन से हुए नुक्सान का जायजा लिया तथा ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश उपमंडल प्रशासन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रक्कड़ में हेलीपोर्ट निर्माण के लिए मिली एफसीए क्लीयरेंस : बेहतर एयर कनेक्टिविटी से मिलेगा पर्यटन को बूस्ट, आपात स्थितियों में भी मिलेगी मदद

धर्मशाला, 30 अगस्त। धर्मशाला के रक्कड़ में प्रस्तावित हेलीपोर्ट के निर्माण के लिए वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) के तहत पहले चरण की स्वीकृति मिल गई है। उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने यह जानकारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वस्थ-समृद्ध भारत की पहल है ‘प्रकृति परीक्षण : जिला आयुष अधिकारी डॉक्टर सुरेंद्र सुमन

एएम नाथ। चम्बा  :  जिला आयुष अधिकारी डॉक्टर सुरेंद्र सुमन ने बताया कि आयुष मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया स्वास्थ्य जागरूकता अभियान ‘देश का प्रकृति परीक्षण अभियान’, लोगों को काफी आकर्षित कर रहा है...
Translate »
error: Content is protected !!