50-60 हजार से क्या होगा…. कंगना रनौत ने राजनीति को बताया महंगा शौक : खुलेआम कह डाली ये बात

by

कंगना रनौत ने एक्टिंग की दुनिया में अपनी गहरी छाप छोड़ी है. जी हां, अपने दमदार अभिनय बेबाक अंदाज के लिए मशहूर कंगना ने राजनीति में कदम रख लिया है।

2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के टिकट पर हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से जीत हासिल की थी। हालांकि, राजनीति की शुरुआत के कुछ ही समय बाद कंगना ने अपने अनुभवों को लेकर जो बयान दिए हैं, वो चौंकाने वाले हैं. चलिए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा?

सरकारी सैलरी को लेकर कही ये बात

हाल ही में एक चैनल को दिए इंटरव्यू में कंगना रनौत ने सांसद के रूप में मिलने वाली सैलरी को अपर्याप्त बताया. उन्होंने कहा, ‘मैं हमेशा कहती हूं कि राजनीति एक बहुत महंगा शौक है. वहीं जब उनसे ‘शौक’ शब्द के इस्तेमाल पर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा, ‘अगर आप एक ईमानदार इंसान हैं, तो सांसद की भूमिका को आप एक प्रोफेशन के रूप में नहीं देख सकते, क्योंकि इसमें गुजारा करने के लिए अलग से नौकरी की जरूरत पड़ती है।

कंगना ने आगे कहा कि सांसद के रूप में मिलने वाली करीब 1.24 लाख की मासिक सैलरी में से ज्यादातर खर्च कर्मचारियों पर चला जाता है. उन्होंने कहा, ‘कुक ड्राइवर की सैलरी देने के बाद मुश्किल से ₹50,000 से ₹60,000 ही बचते हैं।

निर्वाचन क्षेत्र में यात्राएं पड़ती हैं महंगी

वहीं कंगना ने बताया कि मंडी जैसे बड़े पहाड़ी निर्वाचन क्षेत्र में एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचना बेहद खर्चीला है. उन्होंने कहा, ‘अगर मुझे किसी स्टाफ के साथ 300-400 किलोमीटर की यात्रा करनी हो, तो खर्च लाखों में होता है. ये सच में एक महंगा शौक है.’ इसके साथ ही कंगना ने ये भी कहा कि कई सांसद राजनीति के साथ-साथ अन्य पेशे भी अपनाते हैं. उन्होंने बताया, ‘जो लोग मुझसे पहले आए, जैसे जावेद अख्तर जी, वो आज भी अपने पेशे से जुड़े हुए हैं. बहुत से सांसद बिजनेस करते हैं या वकालत करते हैं।

राजनीति में नहीं आ रहा मजा

इससे पहले भी कंगना रनौत ने यह स्वीकार किया था कि उन्हें राजनीति में मजा नहीं आ रहा है. उन्होंने कहा था कि समाज सेवा उनके बैकग्राउंड का हिस्सा नहीं है. कंगना ने कहा था कि, ‘लोग मेरे पास टूटी हुई सड़कों नालियों की शिकायत लेकर आते हैं. मैं उन्हें बताती हूं कि ये पंचायत या राज्य सरकार के काम हैं, लेकिन उन्हें फर्क नहीं पड़ता।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकारी और निजी अस्पतालों के डॉक्टर 24 घंटे की पेन डाउन स्ट्राइक : हिमाचल प्रदेश में रही शनिवार को चिकित्सा सेवाएं बाधित

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के डाक्टर सरकार से नाराज हैं। उनकी नाराजगी न केवल चिकित्सकों को सही प्रोटेक्शन न ं मिल पाने से है, बल्कि कई और मुद्दे हैं, जिनको बार-बार सरकार...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

डीएचएस में 300 चिकित्सकों का प्रशिक्षण व अवकाश रिजर्व कोटा बनाया जाएगा: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और अधोसंरचना निर्माण के दिए निर्देश एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा...
article-image
पंजाब

चुनाव आयोग ने उम्मीदवारों के खर्चे की सीमा बढ़ा कर 40 लाख रुपए की: दरबारा सिंह

रिटर्निंग अधिकारी विधान सभा क्षेत्र 41- उड़मुड़ ने की राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक चुनाव आयोग के निर्देशानुसार 15 जनवरी तक राजनीतिक रैलियां, बैठकें व अन्य राजनीतिक एकत्रीकरण न करने की दी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अन्नदान महादान, बाबा औगढ़ श्री फतेहनाथ चेरिटेबल ट्रस्ट जनसेवा को समर्पित : खन्ना 

होशियारपुर 16  सितम्बर : भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद व बाबा औगढ़ श्री फतेहनाथ चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन अविनाश राय खन्ना ने कहा कि अन्नदान महादान है और जरूरतमंदों की सेवा महासेवा है। खन्ना...
Translate »
error: Content is protected !!