50 की उम्र में इंस्पेक्टर पिता ने बेटी के साथ पूरी की LLB : बेटी ने किया टॉप; पिता ने हासिल किया तीसरा स्थान

by

एएम नाथ। कांगड़ा: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के आलमपुर के पुलिस इंस्पेक्टर प्रवीण राणा और उनकी बेटी अंशिका राणा ने एक साथ कानून की पढ़ाई पूरी कर शानदार उपलब्धि हासिल की है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से एलएलबी के छठे और अंतिम सेमेस्टर का परिणाम घोषित होने के बाद जारी ओवरऑल परिणाम में अंशिका राणा ने प्रथम स्थान हासिल कर विश्वविद्यालय में टॉप किया, जबकि उनके पिता प्रवीण राणा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

पिता-पुत्री की इस उपलब्धि की क्षेत्र में खूब चर्चा हो रही है। दोनों ने न केवल एक ही समय में एलएलबी की पढ़ाई पूरी की, बल्कि विश्वविद्यालय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मिसाल भी कायम की है।

खनियारा में एक ही कक्षा में की पढ़ाई

प्रवीण राणा और अंशिका राणा ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय अध्ययन केंद्र खनियारा में वर्ष 2023 से जून 2026 तक एक ही कक्षा में तीन वर्षीय एलएलबी पाठ्यक्रम की पढ़ाई की। दोनों ने साथ-साथ कक्षाओं में हिस्सा लिया और परीक्षा की तैयारी भी की।

प्रवीण राणा वर्तमान में हिमाचल प्रदेश पुलिस प्रशिक्षण केंद्र डरोह में इंस्पेक्टर के पद पर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने 50 वर्ष की उम्र पार करने के बाद एलएलबी में दाखिला लिया और पुलिस विभाग की व्यस्त जिम्मेदारियों के बीच कानून की पढ़ाई जारी रखी।

उनकी बेटी अंशिका राणा ने भी पढ़ाई में शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, पिता प्रवीण राणा का तीसरे स्थान पर रहना इस उपलब्धि को और खास बनाता है।

पिता-पुत्री की यह सफलता इस बात का उदाहरण है कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती और मेहनत व लगन के साथ किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हाईकमान किसी गुट को नाराज कर कोई जोखम नही उठाना चाहती : विधानसभा के शीत सत्र के बाद ही मंत्री बनाए जाने के संभावना

शिमला : हिमाचल प्रदेश में मंत्रिमंडल गठन को लेकर विधायक दल का नेता चुने हुए एक सप्ताह बीत गया है। लेकिन अभी तक कैबिनेट का गठन नही होने से कई तरह की चर्चाएं निकल...
article-image
पंजाब

बैसाखी और बाबा साहिब डॉ. भीम राव अंबेडकर जी के जयंती पर्व के प्रबंधों को लेकर मुख्य सेवादार बाबा केवल सिंह जी की अध्यक्षता में बैठक

गढ़शंकर, 19 मार्च:: तप स्थान श्री गुरु रविदास ऐतिहासिक धार्मिक स्थल श्री खुरालगढ़ साहिब में बैसाखी के प्रबंधों को लेकर मुख्य सेवादार बाबा केवल सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें बैसाखी और बाबा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

झांसे में फंस गई महिला : 12.54 लाख रुपये जमा पूंजी गंवा दी

प्रयागराज : अगर आपका भी किसी बैंक में खाता है और रकम ज्यादा जमा हैं तो आप बैंक की ओर से दिए जाने वाले लाभांश का ही इंतजार करें। अगर कोई बैंक कर्मचारी बनकर...
article-image
पंजाब

मैली जंगल में हो रही अवैध माइनिंग की शिकायत करने पर वाले पर घर में घुसकर  हमला किया, हमलावर भागते समय छोड़ गए बाइक व तेजधार हथियार

गढ़शंकर I  रविवार की रात मैली गांव में संदीप भाटिया पुत्र सुरिंदर पाल ने देवराज, अवतार चंद व जतिंदर कुमार के सामने बताया कि वह घर मे बैठे हुए थे इस दौरान घर का...
Translate »
error: Content is protected !!