50 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 30 दिसम्बर को : सिक्योरटी गार्ड व सिक्योरटी सुपरवाईजर के 50 पदों पर भर्ती के लिए

by
बिलासपुर :  एस.आई.एस.लि.आर.टी.ए. बिलासपुर में सिक्योरटी गार्ड व सिक्योरटी सुपरवाईजर के 50 पदों पर भर्ती के लिए कैम्पस इंटरव्यू 30 दिसम्बर, 2023 को ज़िला रोज़गार अधिकारी कार्यालय सोलन में आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी ज़िला रोज़गार अधिकारी संदीप ठाकुर ने दी।
संदीप ठाकुर ने कहा कि इन पदों के लिए उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास होनी चाहिए। उम्मीदवार के विशिष्ट शारीरिक मादण्ड में ऊंचाई 168 सेमी, वज़न 54 किलोग्राम व आयु 20 से 36 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि उक्त पदों की विस्तृत जानकारी के लिए आवेदक विभागीय पोर्टल EEMIs पर लॉगइन कर प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पंजीकरण के लिए उम्मीदवारों को EEMIs पर candidate Login Tab के माध्यम से पंजीकृत करने के उपरांत अपनी Registration Profile पर अधिसूचित रिक्तियों के लिए अपनी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर आवेदन कर सकते है। उन्होंने कहा कि आवेदक का नाम रोज़गार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है।
ज़िला रोज़गार अधिकारी ने कहा कि उपरोक्त पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू ज़िला रोज़गार कार्यालय सोलन में 30 दिसम्बर, 2023 को प्रातः 10.30 बजे से आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए कार्यालय दूरभाष नम्बर 01792-227242 तथा मोबाईल नम्बर 70189-18595 व 78768-26291 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
.0.
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बेटे ने की पिता की डंडे से पीट-पीटकर हत्या : शराब के नशे में बेटे का खूनी हमला, आरोपी गिरफ्तार

पारिवारिक विवाद बना मौत की वजह एएम नाथ। हमीरपुर :  हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के भोरंज उपमंडल के बढ़ेहर गांव में पारिवारिक विवाद ने दर्दनाक मोड़ ले लिया। आरोप है कि शराब के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस के पूर्व मंत्री भाजपा नेता हर्ष महाजन लड़ेंगे राज्यसभा चुनाव, शिमला से किया नामांकन

एएम नाथ। शिमला :  कांग्रेस के पूर्व मंत्री रहे भाजपा नेता हर्ष महाजन ने हिमाचल से भाजपा की ओर से राज्यसभा के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। वीरवार सुबह 10 बजे वह विधानसभा पहुंचे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गर्ल्स स्कूल में छात्राओं को दी कॅरियर चयन की जानकारी : सीडीपीओ कार्यालय हमीरपुर ने आयोजित किया जागरुकता शिविर

हमीरपुर 17 अक्तूबर। बाल विकास परियोजना हमीरपुर के सौजन्य से मंगलवार को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत 12वीं की छात्राओं के लिए तनाव प्रबंधन तथा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बर्फबारी के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त : हिमाचल में 535 सड़कें बंद, उत्तराखंड में फंसी सैकड़ों गाड़ियां, श्रीनगर में फ्लाइट कैंसिल

भारी बर्फबारी के चलते भूस्खलन, पेड़ गिरने और सड़कों पर बर्फ की मोटी परत जमने से नेशनल हाईवे और संपर्क मार्ग बंद एएम नाथ। शिमला/श्रीनगर : बारिश और बर्फबारी के कारण पहाड़ी राज्यों में...
Translate »
error: Content is protected !!