50 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार : आरोपी अदालत में पेश,तीन दिन का रिमांड

by

नवांशहर। एक्सचेंज में काम करने वाले मुलाजिम द्वारा करंसी के नाम पर की गई 50 लाख रुपये की ठगी के मामले के आरोपी को नवांशहर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा आरोपी को अदालत में पेश करके उसका तीन दिन का रिमांड हासिल लिया गया है। पुलिस की ओर से आरोपी की ओर से उन करंसी कारोबारियों से पूछताछ भी की जाएगी, जिनके पास आरोपी ने करंसी का लेनदेन किया। उधर, इस मामले में करंसी कारोबारियों में भी हड़कंप मचा हुआ है, क्योंकि पुलिस उन पर बेवजह का दबाव बना रही है। बता दें कि जालंधर के रामा मंडी विकास ठाकुर जो ओरिएंट एक्सचेंज एंड फाईनैंशियल सर्विस प्राईवेट लिमिटेड पंजाब में रीजनल मैनजर ने पुलिस से की शिकायत की थी, जिसमें उन्होंने कंपनी के एक कर्मचारी बलाचौर के गांव जगतपुर निवासी संदीप सिंह पर कंपनी के साथ करीब 50 लाख रुपये की ठगी करने की बात कही थी। आरोपी जो कंपनी में बतौर अासिस्टेंट मैनेजर रिटेल-सेल का काम करता था पर 10 नवंबर को पंजाब एंड सिंध बैंक नवांशहर ब्रांच से 6160 यूरो, 11 नवंबर को स्टेट बैंक आफ इंडिया की समुंदड़ा ब्रांच से 15100 यूरो व इसी दिन 1500 यूरो और 5000 यूएस ़डालर भी हासिल किए। इसी तरह 14 नवंबर को स्टेट बैंक आफ इंडिया की समुंदड़ा ब्रांच से 24000 यूरो इसी दिन पंजाब एंड सिंध बैंक मंदिर देवी देवालय नवांशहर ब्रांच से 12500 न्यूजीलेंड डालर हासिल किए। यह सारी विदेशी करंसी आरोपी द्वारा जो विभिन्न बैंकों से हासिल करी गई थी, वह कंपनी के जालंधर दफ्तर में जमा करवानी थी। मगर उसने यह राशि दफ्तर में जमा नहीं करवाई। आरोपी का फोन भी 16 नवंबर से बंद आ रहा है, जबकि वह घर पर भी नहीं मिला। जिसके चलते उनकी तरफ से मामले के संबंध में पुलिस से शिकायत करी गई, पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आंगनवाड़ी वर्कर्स को अभी नहीं मिलेंगे स्मार्ट मोबाइल : 58.30 करोड़ की खरीद प्रक्रिया पर विवाद, हाईकोर्ट ने लगाई रोक

चंडीगढ़ :  पंजाब में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन के लिए अभी इंतजार करना पड़ सकता है। 58.30 करोड़ के टेंडर पर विवाद के चलते पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने खरीद प्रक्रिया पर अंतरिम रोक...
article-image
पंजाब

International Day Against Drug Abuse

SDM encourages recovering addicts to reconnect with mainstream society Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/June 26 : Under the guidelines of the Department of Social Security and Women & Child Development, the District Administration Hoshiarpur organized...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हाथों में हाथ डाल लगाया मौत को गले – 93 वर्ष की आयु में इच्छु मृत्यु से दुनिया को अलविदा कहा : 70 साल के प्यार के बाद कपल ने चुना अपना ‘आखिरी दिन

नीदरलैंड :  पूर्व पीएम ड्राइस वेन एग्त एवं उनकी पत्नी यूजीन ने 93 वर्ष की आयु में इच्छु मृत्यु से दुनिया को अलविदा कह दिया है. दोनों की आयु 93 वर्ष थी. कपल का...
article-image
पंजाब

सिख बच्चों को उच्च स्तरीय शिक्षा देना मुख्य लक्ष्य है, न कि गुरु घरों को सोने से ढकना – मंडेबर

गढ़शंकर : आज गांव इब्राहिम पुर (बगवाईं) के समाजसेवी व सिख नेता हरवेल सिंह सैनी के आवास पर वैशाखी के अवसर पर एक समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी...
Translate »
error: Content is protected !!