50 सदस्यीय स्वयंसेवी टीम को पौंग बांध प्रशिक्षण के लिए उपायुक्त ने किया रवाना

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 6 अक्तूबर। युवा आपदा मित्र स्कीम के तहत आज उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई ऊना की 50 सदस्यीय स्वयंसेवी टीम को पौंग बांध जिला कांगड़ा स्थित क्षेत्रीय जल क्रीड़ा केंद्र में आयोजित होने वाले प्रशिक्षण शिविर के लिए रवाना किया।
उपायुक्त ने बताया कि यह 7 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 7 से 13 अक्तूबर तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रतिभागियों को आपदा प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आपदा के समय स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षित युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्त्वपूर्ण होती है और यह स्कीम युवाओं को समाजसेवा के साथ-साथ आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में सशक्त बनाएगी।
जतिन लाल ने बताया कि जिले में इस स्कीम के अंतर्गत कुल 475 युवा स्वयंसेवियों को मार्च 2026 तक प्रशिक्षित किया जाएगा। इनमें राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी), भारत स्काउट एंड गाइड और नेहरू युवा केंद्र ऊना के 18 वर्ष या उससे अधिक आयु वर्ग के स्वयंसेवी शामिल हैं। सफल प्रतिभागियों को सरकार की ओर से पहचान पत्र, आपदा प्रबंधन किट, प्रमाण पत्र एवं पाठ्य सामग्री प्रदान की जाएगी। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद ये स्वयंसेवी जिला के विभिन्न आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में सहयोग देंगे और आपदा प्रबंधन संबंधी गतिविधियों में प्रशासन का सक्रिय रूप से साथ देंगे।
इस अवसर पर जिला नोडल अधिकारी (राष्ट्रीय सेवा योजना) प्रो. (डॉ.) लिली ठाकुर, कार्यक्रम अधिकारी, एनएसएस इकाई राजकीय महाविद्यालय ऊना प्रो. मनजीत सिंह और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ऊना से राजन कुमार और धीरज कुमार भी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

IPS अशोक तिवारी होंगे डीजी विजिलेंस हिमाचल

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश कैडर 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी अशोक तिवारी को प्रदेश सरकर ने डीजी स्टेट विजिलेंस एंड एंटी क्रप्शन ब्यूरो के पद पर तैनाती दी है। आईपीएस अधिकारी...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

दो विधानसभा क्षेत्रों को जोड़ेगा : 160 मीटर लंबा डबल लेन पुल स्टील ट्रस तकनीक से बन रहा है, एक साथ गुजर सकेंगे दो बड़े वाहन :

पुल निर्माण पर 20 करोड़ रुपये की धनराशि हो रही है व्यय, जून 2024 तक पूरा होगा काम जोगिन्दर नगर, 17 नवम्बर- मंडी जिला के जोगिन्दर नगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कोठी पत्तन (लडभड़ोल)...
article-image
हिमाचल प्रदेश

1 सितम्बर से संकट मोचन मंदिर में भी पत्तल में परोसा जायेगा लंगर – अनुपम कश्यप

जिला के सभी मंदिरों में पत्तल पर लंगर परोसने की है योजना एएम नाथ। शिमला 23 अगस्त – शिमला के स्थित ऐतिहासिक तारादेवी मंदिर में हरी पत्तल में श्रद्धालुओं को लंगर परोसे जाने की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सशक्त और देशभक्त युवा राष्ट्र का वास्तविक निवेश: सैमसन मसीह

ऊना : नेहरू युवा केन्द्र संगठन युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय तथा इन्वेस्टर एजुकेशन जागरूकता और प्रोटेक्शन फण्ड ऑथोरिटी भारत सरकार द्वारा संयुक्त रूप से चलाए जा रहे उन्मुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम में राज्य निदेशक सैमसन...
Translate »
error: Content is protected !!