50 हजार का जुर्माना हाईकोर्ट ने विधानसभा पर लगाया

by

एएम नाथ।  शिमला :   हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने विधानसभा पर जाली दस्तावेजों के आधार पर नियुक्त कर्मचारी के खिलाफ शिकायत पर कार्रवाई न करने पर 50,000 रुपए की कॉस्ट लगाई। जस्टिस ज्योत्स्ना रिवाल दुआ ने याचिकाकर्ता कमलजीत की याचिका को स्वीकारते हुए विधानसभा सचिव को आठ सप्ताह में दोषी अधिकारियों के खिलाफ जांच करने का आदेश दिया।

कोर्ट ने जांच को निष्कर्ष तक पहुंचाने और रिपोर्ट सक्षम प्राधिकारी को सौंपने का निर्देश भी दिया। कोर्ट ने याचिकाकर्ता को जूनियर ट्रांसलेटर के पद पर नियुक्ति देने का आदेश भी दिया। जिस कर्मचारी को फर्जी दस्तावेजों पर नियुक्त किया गया था, उसने पहले ही त्यागपत्र दे दिया था। कोर्ट ने कहा कि ऐसे मामलों में नियोक्ता की समय पर कार्रवाई से अन्य अभ्यर्थियों को परेशानी से बचाया जा सकता था। कोर्ट ने विधानसभा को आदेश दिया कि याचिकाकर्ता को 11 सितंबर 2019 को विज्ञापित जूनियर ट्रांसलेटर (ओबीसी) के पद पर दो सप्ताह में नियुक्त करे। याचिकाकर्ता को काल्पनिक नियुक्ति तिथि से वरिष्ठता और वेतन का लाभ मिलेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मैहला के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह : मैहला को जोड़ा जाएगा सीवरेज सुविधा से, व्यय की जाएगी 8 करोड रुपए की धनराशि- कुलदीप सिंह पठानिया

चंबा, 7 नवंबर : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि ग्राम पंचायत मैहला को सीवरेज सुविधा के साथ जोड़ा जाएगा। जल्द ही इस योजना के निर्माण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मझीन उप-मंडल को मिली जेसीबी मशीन और टिपर, विधायक ने दिखाई हरी झंडी

राकेश शर्मा : ज्वालामुखी/तलवाड़ा : विधायक ज्वालामुखी संजय रतन ने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग की उपस्थिति में मझीन उप-मंडल के लिए हाल ही में आवंटित जेसीबी मशीन और टिपर को औपचारिक रूप से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ध्याणा ताइं कोई भाजपा-कांग्रेस नी, सारे मेरे मायके आले : कमलेश ठाकुर

देहरा में होगा मुख्यमंत्री और कांग्रेस विधायक का कार्यालय,   कांग्रेस उम्मीदवार ने नौ नुक्कड़ सभाएं कर मांगा लोगों से समर्थन एएम नाथ। देहरा :   कांग्रेस उम्मीदवार कमलेश ठाकुर ने प्रचार को और धार देते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार भारी बर्फबारी के बावजूद निर्बाध खाद्यान्न आपूर्ति कर रही सुनिश्चितः डॉ. एस. पी. कत्याल

एएम नाथ। शिमला : राज्य खाद्यान्न आयोग के अध्यक्ष डॉ.एस.पी. कत्याल ने आज यहां कहा कि राज्य सरकार भारी बर्फबारी के बावजूद सभी लाभार्थियों को समय पर खाद्यान्न आपूर्ति के लिए प्रतिबद्धता से कार्य...
Translate »
error: Content is protected !!