50 हजार रुपये लेते विजिलेंस ने सहकारी विभाग के इंस्पेक्टर को किया ग्रिफ्तार

by

बरनाला :  पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सहकारी विभाग के इंस्पेक्टर हर्ष बांसल को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है |  इंस्पेक्टर विभागीय जांच में क्लीन चिट देने के बदले पहले एक लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा था। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और आरोपी को रिश्वत की रकम लेते ही गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के बाद सहकारी विभाग में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई बरनाला के फरवाही बाजार स्थित डिप्टी रजिस्ट्रार कार्यालय के बाहर की गई। विजिलेंस ब्यूरो के अधिकारियों के मुताबिक सहकारी विभाग के कर्मचारी जंग सिंह के खिलाफ विभागीय जांच चल रही थी। इस जांच की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर हर्ष बांसल के पास थी। आरोप है कि जांच में अनुकूल रिपोर्ट देकर क्लीन चिट देने के बदले हर्ष बांसल ने एक लाख रुपये की मांग की थी।

बताया जा रहा है कि बाद में दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई और रिश्वत की रकम 50 हजार रुपये पर तय हो गई। लेकिन शिकायतकर्ता जंग सिंह ने रिश्वत देने के बजाय पूरे मामले की लिखित शिकायत पंजाब विजिलेंस ब्यूरो को सौंप दी। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस अधिकारियों ने प्रारंभिक जांच की और आरोप सही पाए जाने पर ट्रैप लगाने की योजना तैयार की|

विजिलेंस ब्यूरो के इंस्पेक्टर गुरमेल सिंह सिद्धू के नेतृत्व में टीम ने सरकारी गवाहों की मौजूदगी में फरवाही बाजार स्थित डिप्टी रजिस्ट्रार कार्यालय के बाहर निगरानी शुरू कर दी। तय योजना के अनुसार शिकायतकर्ता ने इंस्पेक्टर हर्ष बांसल को 50 हजार रुपये दिए। जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की रकम अपने कब्जे में ली, पहले से घात लगाए बैठी विजिलेंस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। टीम ने मौके से रिश्वत की पूरी रकम भी बरामद कर ली। विजिलेंस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान यह भी पता लगाया जाएगा कि आरोपी इससे पहले भी इस तरह के मामलों में शामिल रहा है या नहीं। यदि जांच में अन्य तथ्य सामने आते हैं तो उन्हें भी मामले में शामिल किया जाएगा।

विजिलेंस ब्यूरो के इंस्पेक्टर गुरमेल सिंह सिद्धू ने कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है और रिश्वतखोरी के किसी भी मामले में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी किसी भी काम के बदले रिश्वत की मांग करता है तो उसकी शिकायत बिना किसी डर के विजिलेंस ब्यूरो से करें।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

यमन में नर्स निमिषा की फांसी टली…सजा-ए-मौत से ठीक पहले आई खुशखबरी

नई दिल्ली । यमन जेल में बंद निमिषा प्रिया की फांसी टल गई है. निमिषा के परिवार और पीड़ित तलाल अब्दो महदी के परिवार के बीच ब्लड मनी को लेकर कोई फाइनल समझौता न...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

उदयपुर में गरजे नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर : नरेंद्र मोदी ने बनवाई अटल टन,  बदला लाहौल-स्पीति घाटी का जनजीवन : जयराम ठाकुर

मुख्यमंत्री प्रदेश भर में कहते हैं लाहौल में मिले 1500 दिए, यहां किसी को मिले क्यों नहीं एम नाथ।लाहौल-स्पीति/उदयपुर :    नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने लाहौल के उदयपर में जनसभा को संबोधित करते हुए...
article-image
पंजाब

2 लोगों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ काबू : आर्किटेक्ट निगम में गलत काम को सही करवाने के लिए अधिकारियों कर्मचारियों से करता था सेटिंग

जालंधर : विजिलेंस ब्यूरो ने जालंधर में नगर निगम बिल्डिंग ब्रांच के इंस्पेक्टर सुखविंदर शर्मा और मैक्स एसोशिएट रामा मंडी के मालिक आर्किटेक्ट राजविंदर सिंह को लैंड यूज चेंज (सीएलयू) सर्टिफिकेट के लिए 60...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चार धाम यात्रा में गैर हिंदुओं की एंट्री बैन! जानें बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम समेत किन मंदिरों में सिर्फ हिंदू जा सकेंगे

उत्तराखंड: बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने एक अहम फैसला लेते हुए सोमवार यानी आज घोषणा की कि गैर-हिंदुओं को बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम और उसके कंट्रोल वाले दूसरे मंदिरों में घुसने नहीं दिया जाएगा। यह निर्णय धार्मिक...
Translate »
error: Content is protected !!