500 व 200 रुपए के नोट उड़ाए शादी में : आयकर विभाग की टीम ने घर-दफ्तर में दी दबिश

by

मोहाली। आयकर विभाग की टीम ने वीरवार को मोहाली में गिलको वैली के मालिक रणजीत सिंह गिल तथा उनके पार्टनर न पूर्व सरपंच रणधीर सिंह धीरा के आफिस व घर में छापा मारी की है। वहीं खरड़ की नगर परिषद प्रधान जसप्रीत कौर लौंगिया के जेठ काला सैनी के घर में भी दबिश दी गई है। बता दें कि एक शादी की रिस्पेशन में गायक गुरदास मान पर 500-2000 रुपये के नोट उड़ाने का वीडियो सामने आने के बाद आयकर विभाग ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, नगर परिषद खरड़ की प्रधान अकाली नेता जसप्रीत कौर लौंगिया के जेठ काला सैनी के लड़के की शादी की रिस्पेशन थी। जसप्रीत कौर लौंगिया के पति अकाली नेता रणजीत सिंह गिल के बेहद करीबी हैं। वहीं रणजीत सिंह गिल सुखबीर बादल के करीबी माने जाते हैं। ऐसे में इस शादी के दौरान रणजीत सिंह गिल, सीएम भगवंत मान की बहन और शिक्षा मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर समेत कई अकाली नेता मौजूद थे। वहीं जाने-माने गायक गुरदास मान भी इस शादी में पहुंचे हुए थे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस शादी में जब गुरदास मान ने गाना गाया तो मौजूद नेताओं की तरफ से गायक पर 500 और 2000 रुपये के नोट के रूप में लाखों रुपये उड़ाए गए थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। आयकर विभाग तक जानकारी पहुंची तो अधिकारियों ने काला सैनी, रणजीत सिंह गिल और रणधीर सिंह धीरा के ठिकानों की सूचना जुटाई। इसके बाद वीरवार सुबह ही अलग-अलग टीमें बनाकर सभी के ठिकानों पर दबिश दी गई। फिलहाल आयकर विभाग की कार्रवाई जारी है।

1990 के आसपास खरड़ में शुरू किया था रियल इस्टेट का काम :
बता दें कि रणजीत सिंह गिल ने 1990 के आसपास खरड़ से रियल एस्टेट का काम शुरू किया था। इससे पहले वह रोपड़ में रियल एस्टेट का कारोबार करते थे। 2017 में अकाली दल के जत्थेदार उजागर सिंह बडाली का टिकट काटकर उन्हें टिकट दिया गया था। वहीं 2022 विधानसभा चुनाव में भी शिअद ने इन्हें टिकट दिया था लेकिन वह आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार अनमोल गगन मान से भारी अंतर से हार गए थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

निमिषा ने दीवाली और बंदी छोड़ दिवस की समस्त देशवासियों को दी बधाई

गढ़शंकर , 11 नवंबर : निमिषा मेहता ने दीवाली और बंदी छोड़ दिवस की समस्त देश वासियां को बधाई दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि यह त्योहार झूठ पर सत्य, अधर्म पर...
article-image
पंजाब

कांग्रेस शहरी अध्यक्ष लक्की पागल के घर ED का छापा

तरनतारन :  इनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी) की टीम ने शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी के शहरी अध्यक्ष लखविंदर सिंह लक्की पागल के घर में रेड की। सुबह पांच बजे उक्त टीम खालसापुर रोड स्थित लक्की पागल...
article-image
पंजाब

सेवानिवृत्त पीसीएस अधिकारी इकबाल सिंह संधू को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार : 94.97 एकड़ जमीन के अधिग्रहण के दौरान हुए घोटाले के सिलसिले में की कार्रवाई

चंडीगढ़  :  पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने सेवानिवृत्त पीसीएस अधिकारी इकबाल सिंह संधू को गिरफ्तार किया है। जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के लिए भूमि अधिग्रहण घोटाले में शामिल होने का आरोप है।  पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने...
article-image
पंजाब

56 ग्रिफ्तार : अवैध शराब, ड्रग्स और धन पर एजेंसियों की मदद से ताबड़तोड़ कार्रवाई

मोहाली : मोहाली जिले में आदर्श आचार संहिता चुनाव की घोषणा होने के बाद ही लागू हो जाती है। लेकिन चुनाव की घोषणा के बाद सभी राजनीतिक दलों की तैयारियां भी तेज हो जाती...
Translate »
error: Content is protected !!