500 करोड़ रुपए के लेन-देन की बात : केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर के बेटे के तीन कथित वीडियो आए साहमने : मनजिंदर सिंह सिरसा का नाम आया, जिससे सिख राजनीति गरमा गई

by

चंडीगढ़। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर के तीन कथित वीडियो जिसमें 500 करोड़ रुपए के लेन-देन की बात चल रही है के बीच तीसरे वीडियो में जिस प्रकार से दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व प्रधान मनजिंदर सिंह सिरसा का नाम आया है उससे सिख राजनीति गरमा गई है।vऐसा पहली बार है कि जब किसी व्यक्ति ने इस प्रकार का आरोप लगाया हो कि कैसे पैसे को दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के जरिए बदला जाता रहा है। यह आरोप कनाडा के जगमनदीप सिंह ने वीडियो जारी करके लगाते हुए बताया कि यह कोई 500 करोड़ रुपये का मामला नहीं बल्कि 10 हजार करोड़ रुपये का मामला है। पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने दस हजार करोड़ रुपए के लेन-देन के इस मामले में ईडी की चुप्पी पर सवाल उठाया है।
सिरसा ने खुलकर जवाब दिया,आरोप लगाने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की धमकी :
इन आरोपों का जहां मनजिंदर सिंह सिरसा ने खुलकर जवाब दिया है वहीं, दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने आरोप लगाने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की धमकी दी है जबकि शिरोमणि अकाली दल ने संदेह व्यक्त किया है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच नहीं होगी इसलिए सुप्रीम कोर्ट अपनी देखरेख में इस मामले की जांच करवाए।
कांग्रेस के ईशारे पर किया जा रहा प्रतिष्ठा को धूल में मिलने का प्रयास : मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि जब डीएसजीएमसी का वार्षिक बजट ₹130 करोड़ है जबकि जिस वीडियो का जिक्र हो रहा है उसमें ₹10,000 करोड़ के मनी ट्रांसफर की बात हो रही है। किसी के लिए भी गुरुद्वारा कमेटी में इतनी बड़ी रकम ट्रांसफर करना या ट्रांसफर वापस लेना संभव नहीं है। यह तथ्यों से परे एक काल्पनिक कहानी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के इशारे पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की प्रतिष्ठा को धूल में मिलने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि उन्होंने कांग्रेस के नेता कमलनाथ पर 1984 के सिख कत्लेआम में गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब के बाहर निर्दोष सिखों की हत्या में उनकी भूमिका पर सवाल खड़े किए थे। सिरसा ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह से अपील की है कि वह डीएसजीएमसी के खातों की जांच कराएं और गुरुद्वारों की संस्थाओं को बदनाम करने वालों के निदंनीय प्रयासों पर ध्यान दें।

दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान हरमीत सिंह कालका : उधर, आज दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान हरमीत सिंह कालका ने भी अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा है कि यह गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों को राजनीति के लिए बदनाम करने की साजिश है ।उन्होंने कहा कि दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ राजनेता अपने निजी हितों के लिए गुरुद्वारा समितियों को बदनाम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि डीएसजीएमसी के खाते पारदर्शी हैं और सभी के देखने के लिए खुले हैं। उन्होंने कहा कि विदेशों से दान की नीति के तहत अब तक मात्र 16.47 करोड़ रुपए ही कुल मिले हैं और कहा जा रहा है कि करोड़ों रुपए का लेन-देन हुआ है।

मजीठिया ने सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग की:जबकि पूर्व अकाली मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने मनजिंदर सिंह सिरसा द्वारा गुरुद्वारा फंड का दुरुपयोग करने और मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल होने के लिए सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग की है। मजीठिया ने कहा, ”यह पहली बार है कि ‘गुरु की गोलक’ के दुरुपयोग के बारे में ऐसा आरोप लगाया गया है इसलिए मामले की निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए। सिरसा के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय सचिव और प्रधानमंत्री व गृहमंत्री दोनों के करीब होने के कारण , केंद्रीय एजेंसियां इस मामले में स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच करने में सक्षम नहीं हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट को इन आरोपों की जांच करनी चाहिए और समयबद्ध तरीके से मामले की सच्चाई सामने लानी चाहिए”।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

मेगा मेडिकल कैंप में 6000 लोगों ने करवाया चेकअप पहले दिन 2300 लोगों तथा दूसरे दिन 3700 लोग हुए लाभांवित 2500 लोगों को नजर के चश्में निशुल्क किए वितरित

 नगरोटा , 27 जुलाई :  नगरोटा के सीनियर सेंकेडरी स्कूल में स्व जीएस बाली के जन्म दिन पर आयोजित मेगा मेडिकल कैंप के दूसरे दिन 3700 लोगों ने चेकअप करवाया इसमें 50 करीब विशेषज्ञ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में कांग्रेस संगठन नहीं पैरालाइज्ड – प्रदेश कांग्रेस के ब्लॉक और जिला कार्यकारिणी की घोषणा जल्द : रजनी पाटिल

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी सांसद रजनी पाटिल ने कहा है कि प्रदेश में पार्टी संगठन पूरी तरह सक्रिय है और किसी भी तरह से पंगु (पैरालाइज) नहीं है।...
article-image
पंजाब

पंजाब में बाढ़ग्रस्त लोगों की मदद के लिए समाजसेवी प्रबोध राज का आह्वान

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पंजाब के कई इलाकों में बाढ़ से बने हालात ने आम जनजीवन को गंभीर रूप से प्रभावित किया है। घरों में पानी घुस जाने से लोग बेघर हो गए हैं, वहीं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता का पालन करें राजनीतिक दल – DC जतिन लाल

ऊना, 19 मार्च। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत जिला के विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मंगलवार को बैठक की। बैठक के दौरान उपायुक्त ने...
Translate »
error: Content is protected !!