52वीं पुलिस खेलकूद एवं कर्तव्य प्रतियोगिता का समापन : कुलदीप सिंह पठानिया बोले तनाव को दूर करने के लिए खेलें अति आवश्यक

by

क्रिकेट प्रतियोगिता में दक्षिण रेंज विजेता मध्य यूनिट उपविजेता तथा बैडमिंटन पुरूष वर्ग में उत्तरी रेंज प्रथम मध्य रेंज द्वितीय रहा
धर्मशाला, 30 नवंबर :
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि वर्तमान दौर में खेलों के माध्यम से तनाव को दूर किया जा सकता है। पुलिस बल के लिए खेलें अत्यंत जरूरी हैं, पुलिस विभाग के जवान दिन-रात कर्तव्यरत रहते हुए हम सभी को सुरक्षा प्रदान करते हैं। हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वारा धर्मशाला में आयोजित
‘52वीं हि0प्र0 पुलिस खेलकूद एवं कर्तव्य प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बतौर मुख्यातिथि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि पुलिस जन के लिए शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा होना अति आवश्यक है। वे तभी अपने कार्य को दक्षता से कर सकते हैं जब वे स्वस्थ होंगे।
कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि पुलिस कानून की रक्षा के लिए कार्य करती है तथा हिमाचल की पुलिस ने हमेश ही कर्तव्य निष्ठा के साथ कार्य किया है। इस अवसर पर विधानसभ अध्यक्ष ने प्रतियोगिता विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जिसमें क्रिकेट प्रतियोगिता में दक्षिण रेंज विजेता मध्य यूनिट उपविजेता तथा बैडमिंटन पुरूष वर्ग में उत्तरी रेंज प्रथम मध्य रेंज द्वितीय, बैडमिंटन महिला वर्ग में मध्य रेंज प्रथम, मध्य यूनिट दूसरे स्थान पर रही।
ताइक्वांडो पुरुष वर्ग में दक्षिण रेंज प्रथम, मध्य रेंज द्वितीय, ताइक्वांडो महिला वर्ग में दक्षिण रेंज प्रथम मध्य रेज द्वितीय, बास्केटबॉल में मध्य रेंज प्रथम मध्य यूनिट उपविजेता, वॉलीबॉल प्रतियोगिता में मध्य रेंज प्रथम, दक्षिण रेंज द्वितीय हॉकी में मध्य रेंज प्रथम दक्षिण रेंज द्वितीय, फुटबॉल में उत्तरी रेंज प्रथम मध्य रेंज द्वितीय, हैंडबाल में नॉर्दर्न रेंज प्रथम मध्य रेंज दूसर तथा कबड्डी में मध्य यूनिट प्रथम उत्तरी रेंज द्वितीय, एथलेटिक्स में मध्यम रेंज प्रथम, मध्य यूनिट दूसरे स्थान पर रही।
बेस्ट मेल एथलीट दिनेश नॉर्दर्न रेंज, बेस्ट फीमेल एथलीट् रजनी पठानिया मध्य यूनिट, बेस्ट टीम में सांस्कृतिक कार्यक्रम में नॉर्दर्न रेंज प्रथम मध्य यूनिट द्वितीय, ओवरऑल बेस्ट टीम ड्यूटी मीट में मध्य यूनिट, स्पोट्र्स तथा एथलेटिक्स में बेस्ट टीम मध्य रेंज की रही। बैडमिंटन का अधिकारी पुरूष वर्ग में अजय कपूर प्रथम, बलबीर सिंह दूसरे तथा अधिकारी महिला वर्ग में निशा डीएसपी कांगड़ा प्रथम, जुं्रा बटालियन से मोनिका दूसरे स्थान पर रहीं इसी तरह से लाॅन टेनिस के डबल में अभिषेक दुल्लर डीआईजी तथा शमसेर सिंह एसपी प्रथम और डीआईजी रमेश छाजटा एसपी और डॉक्टर अभिनव अवश्थी दूसरे स्थान पर रहे।
इससे पहले पुलिस महानिदेशक संजय कुंडु ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए तीन दिवसीय प्रतियोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस कर्मचारियों के लिए खेलों तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का नियमित आयोजन किया जा रहा है।
इस अवसर पर विधायक सुधीर शर्मा, विधायक केवल सिंह पठानिया, पूर्व विधायक अजय महाजन तथा आयोजन सचिव आईजी जहूर हैदर जेदी सहित विभिन्न पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सांसद कंगना रनौत पर विक्रमादित्य का जोरदार हमला : दिशा बैठक में नहीं आने पर उठाए सवाल

एएम नाथ । शिमला :हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अपनी संसदीय जिम्मेदारियों से लगातार दूर भाग रही...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त ने की सैनिक कल्याण बोर्ड की त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता : ब्रह्मपुर में निर्माणाधीन सामुदायिक भवन के लिए 3 लाख रुपये की राशि की दी स्वीकृति

रोहित जसवाल। ऊना, 3 दिसंबर। उपायुक्त जतिन लाल की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला सैनिक कल्याण बोर्ड की त्रैमासिक बैठक उनके कार्यालय में आयोजित की गई। इस बैठक में भूतपूर्व सैनिक लीग ऊना और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिना साक्षात्कार लिए सिर्फ शैक्षणिक योग्यता के आधार पर हजारों अस्थायी शिक्षकों की होगी भर्ती : कैबिनेट सब कमेटी की बैठक में बनी नीति

शिमला : राज्य सचिवालय में उद्योग मंत्री हर्षवर्द्धन चौहान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट सब कमेटी की बैठक में बनी नीति के तहत राज्य कैडर की शिक्षा निदेशक और जिला की भर्तियां उपनिदेशक करेंगे।...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

पहली शिक्षक माँ ‘ एक अनूठी और अभिनव पहल: केवल पठानिया*

शाहपुर के 46 प्री नर्सरी स्कूलों के 515 बच्चों को देंगें अपनी ओर से बैग उपहार शाहपुर,15 मार्च। खंड प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय परिसर शाहपुर में प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा के अंतर्गत पहली शिक्षक...
Translate »
error: Content is protected !!