55 आरोपी गिरफ्तार – चंबा में नशे के खिलाफ सख्ती : नार्को समन्वय समिति की बैठक, स्कूल-कॉलेजों पर विशेष फोकस

by

चिट्टा और मादक पदार्थों पर कड़ा प्रहार, 2026 में 38 मामले दर्ज

एएम नाथ। चंबा :  जिले में बढ़ते नशे के खतरे को रोकने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय में जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया और नशीली दवाओं तथा मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए कार्यतंत्र को और अधिक प्रभावी बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई।
उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने कार्यक्षेत्र में नशा उन्मूलन के लिए ठोस कदम उठाएं। उन्होंने विशेष रूप से स्कूलों और कॉलेजों में युवाओं को चिट्टा और अन्य मादक पदार्थों से दूर रखने के लिए जागरूकता अभियान तेज करने पर जोर दिया।
बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक विजय सिंह सकलानी ने नशा विरोधी अभियान की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2026 में अब तक जिले में कुल 38 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 14.612 किलोग्राम चरस, 141.92 ग्राम चिट्टा और 2.169 किलोग्राम पॉपी प्लांट बरामद किया है। इन मामलों में 55 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से 9 मामले केवल अप्रैल माह में दर्ज हुए हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि एनडीपीएस मामलों में संलिप्त पाए गए 5 सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। इनमें से 2 को निलंबित, 1 को सेवानिवृत्त तथा 2 को सेवा से बर्खास्त किया गया है। पुलिस अधीक्षक के अनुसार, दर्ज मामलों में से 31 मामलों की जांच अभी जारी है, जबकि 7 मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी और अधिक सख्ती से जारी रहेगा तथा इसमें समाज के हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
बैठक में एसडीएम प्रियांशु खाती, उपायुक्त आबकारी एवं कराधान नूतन महाजन, जिला कार्यक्रम अधिकारी स्वास्थ्य डॉ. हरित पुरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जागरूकता, जांच और उपचार के समन्वित प्रयासों से मिलेगा एचआईवी पर नियंत्रण: विनय कुमार

एचआईवी एड्स नियंत्रण एवं जागरूकता को लेकर जिला स्तरीय परामर्श बैठक आयोजित एएम नाथ। धर्मशाला, 11 जून: जिला कांगड़ा में जिला एड्स निवारण एवं नियंत्रण समिति (डीएपीसीसी) तथा भेदभाव उन्मूलन, कानूनी संरक्षण एवं मुख्यधारा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सड़क से जुड़ेगा रस्यालु गांव, प्रदेश की भूगोलिक परिस्थिति में सड़कें हमारी जीवन रेखायें हैं : आशीष बुटेल

पालमपुर, 8 अक्तूबर : – मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा, आशीष बुटेल ने रविवार को ग्राम पंचायत थला के रस्यालु में लोगों से रूबरू हुए और जनसमस्याओं का निपटारा किया। आशीष ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC अनुपम कश्यप ने सीएम का शिमला पहुँचने पर किया स्वागत

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के शिमला पहुंचने पर आज उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। उनके साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी भी मौजूद...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

कुपवी क्षेत्र की 2171 पात्र महिलाओं को 97,69,500 रुपये की राशि सीएम सुक्खू ने की वितरित – बदलाव यदि जनहित हो तो वह होता सर्वोपरि : सीएम सुक्खू

कुपवी को अलग जिला परिषद् वार्ड बनाने और आईटीआई खोलने पर विचार करेगी सरकार एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला शिमला के उप-मंडल कुपवी में आयोजित समारोह के दौरान ‘इंदिरा...
Translate »
error: Content is protected !!