6 आतंकी दिल्ली और पंजाब से गिरफ्तार : दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने दिया ऑपरेशन को अंजाम

by

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़े ऑपरेशन को अंजाम देते हुए पाकिस्तान के गैंगस्टर और आईएसआई के एजेंट शहजाद भट्टी नेटवर्क के दो अलग-अलग मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में दिल्ली और पंजाब से छह आतंकियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार किए गए लोग दो अलग-अलग नेटवर्क के जरिए काम कर रहे थे। एक नेटवर्क आतंकवादी गतिविधियों (टेरर मॉड्यूल) से जुड़ा था और दूसरा अवैध हथियारों की तस्करी में शामिल था। छापेमारी के दौरान, पुलिस ने आरोपियों के पास से कई पिस्टल, पेट्रोल बम, मोबाइल फोन, दो कारें और मोटरसाइकिल बरामद की है।

शुरुआती जांच से पता चला है कि यह नेटवर्क संगठित तरीके से काम कर रहा था और इसके तार कई राज्यों से जुड़े हो सकते हैं। दिल्ली पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और उनकी प्लानिंग तथा उनके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। आपको बता दें कि अभी हाल ही में 2 जुलाई को भी दिल्ली की स्पेशल सेल ने दिल्ली और पंजाब से चार आतंकियों को पकड़ा था। ये आतंकी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के निर्देश पर दिल्ली-एनसीआर में बड़ी आतंकी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।

इनके पास तुर्की मेड जिगाना पिस्टल, विदेश में बनी एक अन्य पिस्तौल, जिंदा कारतूस और मोबाइल फोन बरामद किए गए थे। माना जा रहा है कि संभवत: इन आतंकियों की निशानदेही पर ही अन्य आतंकियों को पकड़ने में सफलता मिली है। वहीं गुजरात एटीएस ने 3 जुलाई आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया था। यह सभी जैश-ए-मोहम्मद के टेरर मॉड्यूल से जुड़े हुए थे। एटीएस ने इन आतंकियों को गुजरात और मध्य प्रदेश से पकड़ा गया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतिम पंक्ति में बैठे जरूरमंद व्यक्ति तक पहुंच रही कल्याणकारी योजनाएं : गोमा

एएम नाथ। धर्मशाला 21 अक्तूबर। आयुष एवं युवा सेवाएं खेल मंत्री, जिला योजना,विकास एवं 20 सूत्रीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष यादविंदर गोमा ने कहा है कि प्रदेश सरकार कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*पीसी-पीएनडीटी एक्ट पर जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित : जन-जागरूकता बढ़ाने को उपमंडल स्तर पर लगाए जाएंगे विशेष शिविर*

रोहित जसवाल।  ऊना, 15 जुलाई. मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ऊना डॉ. संजीव वर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में गर्भधारण पूर्व और प्रसव पूर्व निदान...
article-image
पंजाब

आरटीआई के जरिए मांगी जा रही जानकारी पंजाब सरकार देने में आनाकानी कर रही : नवजोत सिद्धू ने राज्य के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से मुलाकात क्र लगाया आरोप

चंडीगढ़ : पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिद्धू सोमवार को राज्य के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से मुलाकात की है। राज्यपाल से मुलाकात के दौरान उन्होंने लॉ एंड ऑर्डर, एक्साइज के साथ-साथ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC प्रियंका वर्मा ने गांव तलांगना (घण्डूरी) में घटित हुई आगजनी की घटना स्थल का किया निरीक्षण

नाहन, 15 जनवरी। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने आज जिला सिरमौर के तहसील नौहराधार के अंतर्गत गांव तलांगना (घण्डूरी) में घटित हुई आगजनी की घटना स्थल का निरीक्षण किया तथा पीड़ित परिवार के सदस्यों...
Translate »
error: Content is protected !!