6 राउंड फायर – पूर्व विधायक जीरा की बच गई जान : क्रेटा कार सवार बदमाशों ने किए फायर

by
 कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलबीर जीरा पर बदमाशों ने दनादन कई गोलियां चलाई। घटना सोमवार रात की है। कुलबीर जीरा अपनी गाड़ी में सवार थे। बदमाशों ने उनकी गाड़ी पर फायरिंग की और मौके से फरार हो गए।
जीरा की गाड़ी पर छह गोलियों से निशान मिले हैं। गनीमत रही कि इस हमले में उनकी जान बच गई।
पूर्व विधायक कुलबीर जीरा सोमवार रात फिरोजपुर से अपने गांव जीरा लौट रहे थे। तभी रास्ते में क्रेटा कार सवार बदमाशों ने उनकी कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू की है। कुलबीर की कार पर छह गोलियां लगी हैं। इस संबंधी कुलबीर ने पुलिस को शिकायत दी है। उधर, एसपी (डी) का कहना है कि उक्त घटना की जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों को पकड़ा जाएगा।
जीरा को मिल रही थी धमकियां
जानकारी के अनुसार कुलबीर सिंह जीरा अपनी कार में सवार होकर फिरोजपुर से जीरा लौट रहे थे। कुलबीर की कार का पीछा क्रेटा सवार बदमाश काफी देर से कर रहे थे। जैसे ही कुलबीर की कार गांव घल्लखुर्द व गांव शेर खां के बीच पहुंची थी कि आरोपियों ने उनकी कार पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाना शुरू कर दी। फायरिंग होते ही किसी तरह कुलबीर ने खुद को बचाया। आरोपी गोलियां दागते हुए मौके से भाग गए। जीरा ने कहा कि उन्हें व्हाट्सएप और फोन कॉल के जरिये धमकियां मिल रही थी। इस संबंध में वह पुलिस को शिकायत भी दे चुके थे।
काफी देर से पीछा कर रहे थे बदमाश
कुलबीर जीरा ने बताया कि एक क्रेटा कार काफी समय से उनकी गाड़ी का पीछा कर रही थी। थोड़ी दूर चलने के बाद कार सवार हमलावरों ने उनकी कार पर गोलीबारी शुरू कर दी। हमले के बाद उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी है। उधर, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस अपराधियों की पहचान करने के लिए हमले के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पेट्रोल, डीजल, बिजली और बस किराये की बढ़ी दरों के खिलाफ आरएमपीई द्वारा एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम का मांग पत्र सौंपां

गढ़शंकर :  पंजाब सरकार द्वारा पेट्रोल, डीजल, बिजली और बस किराए में बढ़ोतरी करने के विरोध में रिवोल्यूशनरी मार्क्सिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया की  इकाई पंजाब द्वारा विरोध सभाएं व प्रदर्शन करने  के बाद  ने...
article-image
पंजाब

6 मरीजों की हुई थी मौत पीजीआई में, प्रोपोफोल इंजेक्शन से

चंडीगढ़। हिमाचल प्रदेश की एक फर्म द्वारा बनाए गए प्रोपोफोल इंजेक्शन से चंडीगढ़ पीजीआई में 5 नहीं बल्कि 6 मरीजों की मौत हुई थी। बता दें कि इसी वर्ष अगस्त के महीने में पीजीआई...
article-image
पंजाब

खैरड रावल बसी की एससी सरपंच ने एससी कमीशन पंजाब के पास जनरल व बीसी वर्ग के लोगों पर पंचायत के कामों में रुकावट डालने के  लगाए आरोप

गढ़शंकर – जनरल व बीसी वर्ग के लोग अनसूचित जाती के सरपंच व पंचायत द्वारा कराए जा रहे कार्यो में रुकावट पैदा कर रहे हैं। इस शब्द खैरड रावल गांव की सरपंच हरजिंदर कौर...
article-image
पंजाब

10 ग्राम हेरोइन सहित एक युवक गिरफ्तार 

गढ़शंकर, 1 मार्च : एसएसपी सुरिंद्र लांबा द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ शुरू की गई मुहिम तहत डीएसपी परमिंदर सिंह की अगुआई में एसएचओ गुरिंदरजीत सिंह की देखरेख में एएसआई रछपाल सिंह थाना गढ़शंकर...
Translate »
error: Content is protected !!