6 बच्चों सहित 8 की मौत, 30 घायल : वैशाली में पेड़ के नीचे पूजा कर रहे लोगों को चढ़ा ट्रक

by

पटना। बिहार के वैशाली में सुल्तानपुर गांव के पास सड़क किनारे पीपल के पेड़ के नीचे खड़े होकर पूजा कर रहे लोगों पर नशे में धुत एक ड्राइवर ने ट्रक चढ़ा दिया। इसमें 30 लोग जख्मी हो गए। इसके अलावा 6 बच्चों सहित 8 की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने बताया कि अगर पेड़ नहीं होता तो 50 से ज्यादा मौते हो सकती थी। हादसा रविवार रात करीब 9 बजे का है। पीपल के पेड़ के नीचे 60 से ज्यादा लोग भुंइया बाबा की पूजा करने जुटे थे। इस घटना के चश्मदीद अनुज कुमार राय ने बताया कि पूजा लगभग पूरी हो चुकी थी। सब अपने-अपने घर लौटने वाले थे कि तभी हाजीपुर से महनार की तरफ जा रहा ट्रक लोगों को कुचलता चला गया और पेड़ से टकरा गया। अनुज के मुताबिक, अगर ट्रक पेड़ में नहीं टकराता तो कम से कम 50 से ज्यादा लोगों की मौत होती। उन्होंने बताया कि ट्रक की रफ्तार कम से कम 120 किमी प्रति घंटा रही होगी। हादसे के बाद गैस कटर से ट्रक को काटकर मृतकों को निकाला गया। ज्यादातर बच्चे ट्रक और पेड़ के बीच में फंसे थे। मरने वालों की उम्र 8 से 20 साल के बीच है। मृतकों में वर्षा कुमारी, अनुष्का, शिवानी की उम्र 8 वर्ष जबकि खुशी व कोमल 10 वर्ष, सुरुचि 12, सतीश 17 तथा चन्दन 20 वर्ष शामिल हैं।

मेरी आंखों के सामने पोती की मौत हो गई- राजकुमार

हादसे में 8 साल की अनुष्का की भी मौत हो गई। अनुष्का के दादा राजकुमार ने बताया कि बाबा भुइयां की पूजा से पहले नेवतन का कार्यक्रम चल रहा था। सड़क के किनारे ही पीपल के पेड़ के पास गांव के लोग डाली लेकर खड़े थे। इसमें बच्चे, बुजुर्ग, महिला सभी शामिल थीं। शाम करीब 5.30 बजे पूजा शुरू हुई तथा 9 बजे के करीब ये समाप्त होने वाली थी। तभी ट्रक आया और यहां खड़े लोगों को कुचल दिया। मेरी आंखों के सामने पोती की मौत हो गई।

– प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिवार को 2 लाख व मुख्यमंत्री ने 5-5 लाख देने का किया ऐलान

प्रधानमंत्री मोदी ने भी घटना पर दुख जताया। मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए मदद देने का ऐलान किया। घायलों को 50 हजार रुपए देने का ऐलान किया है। इसके अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी इस घटना पर शोक जताया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतकों के परिजन को 5-5 लाख रुपए मदद देने का ऐलान किया। साथ ही घायलों के इलाज के निर्देश दिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सेना के जवान पर पंजाब में विस्फोटक एक्ट के तहत FIR; एलओसी से गिरफ्तारी – सीमा से सीधे सलाखों तक :

पंजाब पुलिस ने मंगलवार सुबह राजोरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर तैनात भारतीय सेना के एक जवान को गिरफ्तार कर लिया। जवान के खिलाफ जालंधर के मकसूदां थाना क्षेत्र में विस्फोटक...
article-image
पंजाब

जनवादी स्त्री सभा ने महिला पहलवानों के संघर्ष के समर्थन में सांसद बृज भुषण का पुतला फूंका

गढ़शंकर । जनवादी स्त्री सभा की प्रदेशिक इकाई के आहवान पर स्थानीय डॉ. भाग सिंह हाल गढ़शंकर में रशपाल कौर की अध्यक्षता में जनवादी स्त्री सभा, गढ़शंकर की बैठक हुई। इस बैठक में प्रदेशिक...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब से चिट्टे की फिर आई सप्लाई : लाखों की खेप सहित पकड़ा तस्कर

रोहित जसवाल।  कुल्लू।  पुलिस ने पंजाब के एक व्यक्ति से चिट्टा बरामद किया है। पतलीकूहल पुलिस थाना के एसएचओ ने अपनी पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। गश्त के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति...
Translate »
error: Content is protected !!