6.25 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त (आवासीय भूखंडों, फ्लैट और 14 बैंक खातों में जमा राशि) : प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग में कथित छात्रवृत्ति घोटाले से जुड़े धन शोधन की जांच के तहत संपत्ति जब्त की गई

by

शिमला : हिमाचल प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग में कथित छात्रवृत्ति घोटाले से जुड़े धन शोधन की जांच के तहत छह करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की है। ईडी ने एक बयान में कहा कि आवासीय भूखंडों, फ्लैट और 14 बैंक खातों में जमा राशि जब्त की गई। बयान के मुताबिक, जब्ती की यह कार्रवाई पंजाब के मोहाली और हिमाचल प्रदेश के शिमला में की गई.धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत एक आदेश जारी करने के बाद कार्रवाई की गई।
6.25 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त : बयान में कहा गया कि कुल 6.25 करोड़ रुपये कीमत की संपत्ति राज्य के एएसएएमएस शिक्षा समूह के साझेदार राजदीप सिंह और कृष्ण कुमार की है. आपको बता दें कि ईडी छात्रवृत्ति घोटाले में सीबीआइ शिमला की ओर से दर्ज FIR के आधार पर जांच की जा रही है. ईडी की जांच के दौरान पता चला है कि कृष्ण कुमार और राजदीप सिंह ने मेसर्स एएसएएमएस एजुकेशन ग्रुप के माध्यम से फर्जी दस्तावेज पेश किए गए थे और इसी के आधार पर एससी, एसटी और ओबीसी के छात्रों के लिए पोस्ट-मैट्रिक योजना के तहत छात्रवृति मांगी गई थी।
चारों आरोपी न्यायिक हिरासत में: वहीं दावों को उच्च शिक्षा निदेशालय में तैनात अरविंद राजटा ने सत्यापित किया था. 31 अगस्त को कृष्ण कुमार और राजदीप सिंह को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया था. उच्च शिक्षा निदेशालय की छात्रवृत्ति शाखा के तत्कालीन अधिकारी अरविंद राजटा, केसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के उपाध्यक्ष हितेश गांधी सहित चारों आरोपी न्यायिक हिरासत में है।
पहले भी हो चुकी है कार्रवाई : वहीं इससे पहले साल 2022 में कार्रवाई करते हुए 4.42 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क की गई थी. अब तक कुर्क की गई संपत्ति की कुल आय 10.67 करोड़ रुपये है. आपको बता दें कि यह पूरा मामला 2013 से 2017 तक प्री और पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति के तौर पर विद्यार्थियों को 266.32 करोड़ रुपये दिए गए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

तपोवन में शीतकालीन विस सत्र इस बार नवंबर अंतिम सप्ताह में : कुलदीप सिंह पठानिया

दिसंबर माह में पर्यटन सीजन होने के कारण किया जाएगा बदलाव हिमाचल विस एक विधायी संस्था के रूप में देश भर में है सबसे बेहतरीन एएम नाथ। धर्मशाला : .हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल पहाड़ों का प्रदेश नहीं, बल्कि संभावनाओं और समाधान का केंद्र बन रहा : राज्यपाल

एएम नाथ। धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश को सदैव ‘‘ऑल सीज़न-ऑल रीज़न” की भूमि कहा गया है। यहाँ की प्राकृतिक विविधता, कृषि आधारित अर्थव्यवस्था, वैज्ञानिक सोच, तकनीकी नवाचार और परिश्रमी जनशक्ति, देश के सशक्त निर्माण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आशीष बुटेल ने किया राजस्व सदन भवन का उद्घाटन : आशीष बुटेल ने कहा कि लगभग 500 करोड़ रूपए की धनराशि पालमपुर विधान सभा क्षेत्र के विकास के लिए की जा रही खर्च

पालमपुर, 9 जनवरी :- मुख्य संसदीय सचिव, शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने आज उपमंडल अधिकारी कार्यालय पालमपुर के नजदीक 25 लाख रुपए की लागत से निर्मित राजस्व सदन पालमपुर के भवन का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अपराध रोकने में नाकाम साबित हुई सुक्खू सरकार : सरकार की नाकामी से बाहरी अपराधियों का अड्डा बन रही है देवभूमि : जयराम ठाकुर

अपने गृह क्षेत्र के थुनाग में बोले पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष, प्रदेश में कानून व्यवस्था है बर्बाद एएम नाथ। मंडी :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि प्रदेश...
Translate »
error: Content is protected !!