6 माह की आयु तक मां का दूध ही सर्वोत्तम, बढ़ता है आईक्यू: डीपीओ अशोक शर्मा

by

धर्मशाला, 21 सितम्बर। जन्म से 6 माह की आयु तक बच्चे के स्वास्थ्य के लिए माँ का दूध ही सर्वोतम होता है और इस दौरान बच्चे को कोई भी अन्य पदार्थ नहीं दिया जाना चाहिए। पोषण माह के अंतर्गत आज वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंदल के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक शर्मा ने यह बात कही। घर्मशाला परियोजना के बगली वृत्त के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में डीपीओ ने शिशु के लिए मां के दूध के महत्व बताते हुए कहा कि जिन बच्चों ने अधिक स्तनपान किया होता है उनमें अच्छी ग्रोथ के साथ आईक्यू भी बढ़ता है।
कार्यक्रम के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा पोषण माह के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। उन्होंने इस बात पर भी बल दिया कि जैसे ही बच्चा 6 माह का हो जाए, तो तुरंत ही उसे अन्य पोषण भी देना शुरू कर देना चाहिए। साथ ही उन्होंने उपस्थित किशोरियों व महिलाओं को शरीर में रक्त की कमी से होने वाली समस्याओं से भी अवगत करवाया। कार्यक्रम के अंत में दो गर्भवती महिलाओं की गोद भराई रस्म भी पूरी की गई और विद्यालय की होनहार छात्रा अंशिका को विभाग द्वारा सम्मानित किया गया।
इस दौरान सीडीपीओ रमेश जागवान, पर्यवेक्षक संजीव, स्थानीय विद्यालय की प्रधानाचार्या सुमन चौधरी, प्रधान ग्राम पंचायत मंदल रंजीत सिंह, उपप्रधान राकेश चौधरी, महिला मंडल प्रधान सुजाता, प्रवक्ता नीलम व रीता सहित विद्यालय की छात्राएं और गाँव की 60 महिलाओं ने इस आयोजन में भाग लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

संतोषजनक एवं समयबद्ध न्याय प्रदान करना न्याय पालिका का मुख्य उद्देश्य – न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावालिया

अर्की में 11.50 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित न्यायिक परिसर का किया लोकार्पण एएम नाथ। अर्की  : हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावालिया ने कहा कि पीड़ित को समयबद्ध...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रोटोकॉल तोड़ते हुए : प्रधानमंत्री मोदी ने मस्कुलर डिस्ट्रॉफी बीमारी से पीड़ित बच्चों से की मुलाकात

सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन के ठोडो मैदान में विजय संकल्प रैली में संबोधन के बाद रैली से लौटते समय पीएम का काफिला अचानक रोककर प्रोटोकॉल तोड़ते हुए राजगढ़ रोड पर मस्कुलर डिस्ट्रॉफी बीमारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शाहपुर में डा अंबेदकर भवन निर्मित करने के लिए उठाए जाएंगे कारगर कदम : सामाजिक एकता कायम करने में संत गुरू रविदास का अमूल्य योगदान: पठानिया

 शाहपुर, 17 दिसंबर। विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि संत गुरू रविदास ने जातिगत भेदभाव को दूर कर सामाजिक एकता कायम करने में अमूल्य योगदान दिया है तथा मानवतावादी मूल्यों की नींव रखी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ईएलसी के कार्यक्रमों में पहुंचे एसडीएम संजय कुमार, विद्यार्थियों को किया जागरुक

भोरंज 17 फरवरी। विधानसभा क्षेत्र-36 भोरंज के सभी शैक्षणिक संस्थानों में शनिवार को चुनावी साक्षरता क्लबों के माध्यम से मतदाता जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। एसडीएम एवं भोरंज विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी...
Translate »
error: Content is protected !!