60 करोड़ की राशि से निर्माणाधीन बगढार-सुदली मोरनू-मेल पेयजल योजना का जल्द होगा लोकार्पण : विधानसभा अध्यक्ष

by
कुलदीप सिंह पठानिया ने अप्पर बकाण संपर्क मार्ग का किया शिलान्यास
9 संपर्क सड़कों के निर्माण को डीपीआर तथा वन अनुमति मामले को स्वीकृति प्रदान
एएम नाथ। चंबा, (बनीखेत) :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि 60 करोड़ रूपयों की राशि से निर्माणाधीन उठाऊ पेयजल योजना बगढार-सुदली-मोरनू-मेल का निर्माण कार्य पुरा कर जल्द योजना का लोकार्पण किया जाएगा। पेयजल योजना के शुरू होने से अगले 25 वर्षों तक इस क्षेत्र के लोगों की समस्या का स्थाई समाधान सुनिश्चित होगा।
 
विधानसभा अध्यक्ष आज भटियात विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत उपमंडल डलहौजी के तहत मोरनू गाँव में अप्पर बकाण संपर्क मार्ग का शिलान्यास करने के पश्चात आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि इस संपर्क सड़क के निर्माण कार्य पर लगभग एक करोड़ रुपयों की राशि व्यय होगी।
कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि उठाऊ पेयजल योजना बगढार-सुदली-मोरनू-मेल के तहत पाइपलाइन तथा 10 हजार से 85 हजार लीटर क्षमता के एक दर्जन के करीब जल भंडारण टैंकों का निर्माण कार्य पूर्ण किया गया है। इस सिस्टम ऑपरेटिड पेयजल योजना के निर्माण कार्यों को माह अप्रैल तक पूरा करने का लक्ष्य विभाग को निर्धारित कर दिया गया है।
विधानसभा अध्यक्ष ने लोगों को सड़क निर्माण कार्यों में गुणवत्ता तथा ऑल वेदर रोड कनेक्टिविटी को सुनिश्चित बनाने का आश्वासन देते हुए कहा कि इस क्षेत्र में 9 विभिन्न संपर्क सड़कों के निर्माण को लेकर डीपीआर तथा वन अनुमति मामले को स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि इन संपर्क सड़कों के निर्माण कार्य जल्द शुरू किए जाएंगे। कुलदीप सिंह पठानिया ने निर्माणाधीन तीन संपर्क मार्गों बगढार-खुंई, खुंई- कुआड़, धुनेंई-नगाली का भी उल्लेख अपने संबोधन में किया।
उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा रखी गई मांगों को चरणबद्ध तौर पर पूरा करने का आश्वासन दिया।
विधानसभा अध्यक्ष ने इस दौरान लोगों की समस्याओं को भी सुना तथा अधिकांश का मौके पर ही समाधान किया। शेष समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया।  इससे पहले कुलदीप सिंह पठानिया का कार्यक्रम में पहुंचने पर स्थानीय लोगों द्वारा गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया।   विधानसभा अध्यक्ष को पूर्व प्रधान सुभाष चंद की अगुवाई में स्थानीय लोगों ने शाल-टोपी एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया।
इस अवसर पर सदस्य निदेशक मंडल राज्य वन निगम कृष्ण चंद चेला, एसडीएम अनिल भारद्वाज, वन मंडल अधिकारी रजनीश महाजन, तहसीलदार रमेश चौहान, खंड विकास अधिकारी मनीष कुमार अधिशासी अभियंता जल शक्ति राकेश ठाकुर, विद्युत पंकज राठौर, लोक निर्माण नरेन्द्र चौधरी तथा विभिन्न विभागीय अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय गण मान्य लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

महासंघ का राज्य स्तरीय स्थापना दिवस : समय-समय पर कर्मचारियों के देय लाभ जारी कर रही प्रदेश सरकार, प्रदेश के विकास में कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान : यादविन्दर गोमा

रोहित राणा ।  मंडी, 20 नवम्बर। हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का 59वां राज्य स्तरीय स्थापना दिवस आज मंडी में आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल तथा कानून मंत्री यादविन्दर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रामीण योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए खंड विकास अधिकारियों की अहम् भूमिका – DC अपूर्व देवगन

एएम नाथ। मंडी, 18 मार्च। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्यों की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय के वीसी रूम में आयोजित की गई,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भरमौर में जनजातीय गौरव दिवस समापन समारोह आयोजित – महान स्वतंत्रता सेनानी विरसा मुंडा ने बढ़ाया जनजातीय लोगों का आत्मसम्मान व स्वाभिमान – जगत सिंह नेगी

जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने दीप प्रज्वलित कर किया समापन समारोह का आगाज एएम नाथ। चम्बा :  उपमंडल मुख्यालय भरमौर में महान स्वतंत्रता सेनानी व आदिवासी नेता बिरसा मुंडा की जयंती के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बाल विवाह, बाल मजदूरी की बुराई और बाल-शोषण को लेकर हुई विशेष चर्चा :रंडोह स्कूल के बच्चों के लिए किया गया आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन

चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 की गतिबिधियों एवं कार्यप्रणाली की दी विस्तार से जानकारी एएम नाथ। चम्बा : चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रंडोह के बच्चों व अध्यापकों के लिए आउटरीच कार्यक्रम...
Translate »
error: Content is protected !!