60 लाख में जनकौर से भदौड़ी तक बनेगा लिंक रोड, सतपाल सत्ती ने किया भूमिपूजन

by
ऊना 29 मार्च – एक दिन-एक गांव कार्यक्रम के अंतर्गत छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज ग्राम पंचायत जनकौर में विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया और जन समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने 60 लाख से बनने वाले जनकौर से भदौड़ी संपर्क मार्ग का भूमिपूजन भी किया।
इस अवसर पर सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि उन्होंने ग्राम पंचायत छतरपुर ढाडा से एक दिन एक गांव कार्यक्रम की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य गांवों में हो रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करने के साथ-साथ स्थानीय लोगों के साथ विकास कार्यों की जानकारी सांझा करना है। इसके अलावा यदि किसी विकास कार्य को पूर्ण करने में कोई रुकावट या धन की कमी है, तो उसकी भी जानकारी मिलेगी, और कमियों को दूर कर विकास कार्यों को बेहतर ढंग से धरातल पर उतारा जा सकता है।
सत्ती ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में ऊना विधानसभा विकास का मॉडल बनने की राह में दिन-प्रतिदिन अग्रसर है। उन्होंने बताया कि खानपुर में शमशान घाट तक के मार्ग को 90 लाख रुपये से सीमेंट-कंक्रीट से पक्का किया गया है। उन्होंने बताया कि बडैहर-सासन-लमलेहड़ा-पेखूबेला सड़क के सुधार और डबल करने पर 5.73 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसके अलावा ऊना-संतोषगढ़ रोड वाया रामपुर, पेखूबला नंगड़ां के सुधारीकरण पर 11.68 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। ऊना-अजौली सड़क से चड़तगढ़ उपरली संपर्क सड़क को 2.18 करोड़ रुपए से अपग्रेड किया गया है। उन्होंने बताया कि जनकौर लमलेहड़ रोड पर लगभग 5 लाख से रिटेनिंग वॉल का निर्माण किया गया है। सत्ती ने बताया कि भड़ोलियां खुर्द में मोहल्ला ब्राहम्णां, मोहल्ला हरिजनां से शमशान घाट और ऊना-संतोषगढ़ रोड शमशान घाट जनकौर से सुनेहरा वाया पुल सैणी मोहल्ला मार्ग के सुधारीकरण पर 4.44 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा उप स्वास्थ्य केन्द्र जनकौर के भवन निर्माण के लिए 42.39 लाख का ऐस्टीमेट तैयार किया गया है।
सतपाल सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की अवधि अप्रैल से सितंबर छः माह तक बढ़ाई गई है। इससे समाज के गरीब और कमजोर वर्गों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि पीएमजीकेवाई के तहत प्रत्येक लाभार्थी को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत खाद्यान के सामान्य कोटे के अतिरिक्त प्रति व्यक्ति प्रतिमाह अतिरिक्त 5 किलोग्राम निःशुल्क राशन प्रदान किया जाएगा।
इस अवसर पर मंडलाध्यक्ष हरपाल सिंह गिल, अबादा बराना की प्रधान सवरनी देवी, पूर्व बीडीसी सदस्य समता देवी व स्वर्ण सिंह, पूर्व प्रधान जगदेव सिंह व प्रकाश चंद, पूर्व पंच दर्शन सिंह सैणी, अजमेर सिंह, प्रकाश सिंह, जसबीर बहादुर सिंह, लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन राजेश कुमार व एसडीओ अरविंद चौधरी सहित अन्य उपस्थित रहे।
-0-
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा कोर ग्रुप की बैठक जिला कार्यालय में शुरू : विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार को लेकर चर्चा हो सकती

ऊना : हिमाचल भाजपा कोर ग्रुप की बैठक देर शाम यहां जिला कार्यालय में शुरू हुई। बैठक में पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व सीएम प्रो. प्रेम कुमार धूमल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

दहेज की क्रेटा को होटल पार्किंग में जलाया खज्जियार में नवविवाहित दंपति के विवाद के बाद हड़कंप, आरोपी मौके से फरार

लुधियाना के नवविवाहित दंपति में विवाद के बाद पुलिस जांच में जुटी एएम नाथ। चंबा ; पर्यटन स्थल खज्जियार में गत देर रात एक निजी होटल की पार्किंग में खड़ी क्रेटा कार में आग...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

चुनाव के नतीजों को लेकर गुस्साए लोगों के बीच फंसे चुनाव कर्मचारियों व पुलिस को निकालने गए एसडीएम व पुलिस पर लोगों ने बरसाए पत्थर, पुलिस ने किया हल्का लाठीचार्ज व हवाई फायर

गढ़शंकर l  गढ़शंकर क्षेत्र के गांव खानपुर में चुनाव नतीजों का विरोध करते हुए चुनाव हारने वाले गुट ने चुनाव कर्मचारियों और उन्हें लेने गई पुलिस पार्टी को जबरन रोक दिया। जिसके बाद पुलिस...
हिमाचल प्रदेश

विकास खण्ड कुनिहार के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित

एएम नाथ। कुनिहार :  सोलन जिला में पंचायती राज संस्थाओं के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित हो गए हैं। यह जानकारी ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने दी।...
Translate »
error: Content is protected !!