600 से ऊपर एक यूनिट भी खपत होने पर किसे देना होगा पूरा बिल और किसे ज्यादा खपत होने पर ऊपर के यूनिटों के देना होगा बिल …

by
जनरल वर्ग के लोगों से फिर वायदा खिलाफी :
चंड़ीगढ़( ब्यूरो)   पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा  घोषित की गई मुफ्त बिजली योजना के अनुसार अब पंजाब के प्रत्येक उपभोक्ता को 300 यूनिट प्रतिमाह मुफ्त बिजली मिलेगी। परंतु यदि जनरल केटागरी के लोगों व दो किलोवाट के ऊपर लगे मीटर वालो की खपत एक यूनिट भी 600 से ऊपर आती है तो पूरा बिल देना पड़ेगा।
लेकिन प्रदेश सरकार ने स्वतंत्रता सेनानियों के साथ-साथ अनुसूचित जातियों एवं पिछड़ी श्रेणियों के लोगों को भी विशेष राहत दी है। दो किलोवाट से कम बिजली कनैक्शन वाले अनुसूचित जातियों तथा पिछड़ी श्रेणियों के लोगों तथा स्वतंत्रता सेनानियों को 300 यूनिट प्रति माह मिलेगा। इन वर्गों के लोगों को दो महीनों में प्राप्त हुए बिजली के बिल में 600 यूनिट से अधिक खपत होने पर अतिरिक्त यूनिटों के लिए ही बिल चुकता करना होगा। पहले इन वर्ग के लोगों को प्रतिमाह 200 यूनिट मुफ्त बिजली मिलती थी।
अपनी सरकार का पहला महीना पूरा होने पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने वीडियो संदेश के जरिए मुफ्त बिजली योजना का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि एक जुलाई से प्रत्येक परिवार को प्रत्येक माह 300 यूनिट मुफ्त बिजली दी जाएगी। एससी, बीसी, बीपीएल, स्वतंत्रता सेनानियों को पहले 200 यूनिट मुफ्त बिजली मिलती थी पर यह बढ़ा कर 300 यूनिट कर दी गई है। अब लोगों को दो महीनों में 600 यूनिट माफ किए जाएंगे। इससे ऊपर खर्च किए यूनिटों की गिनती का बिल आएगा।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि 31 दिसम्बर 2021 तक दो किलोवाट तक के उपभोक्ताओं के समूचे बकाया बिल माफ कर दिए गए हैं। मान ने कहा कि अमीर परिवारों को भी 600 यूनिट का लाभ मिलेगा पर यदि उनकी खपत 601 है तो पूरा बिल वसूला जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह अपनी बिजली की खपत घटा कर इस राशि की बचत कर सकते हैं।  मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि व्यापारिक एवं औद्योगिक बिजली दरों में किसी प्रकार की कोई वृद्धि नहीं की जाएगी और किसानों को सबसिडी मिलती रहेगी।
जनरल वर्ग के लोगों से फिर वायदा खिलाफी :
वर्णनीय है कि विधानसभा चुनावों के वक्त आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के लोगों के साथ पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर प्रत्येक वर्ग को घरों के लिए 300 यूनिट प्रतिमाह विद्युत सप्लाई देने का ऐलान किया था। परंतु पंजाब सरकार द्वारा आज बिजली माफी के दौरान जनरल वर्ग पर यह शर्त रख दी गई है कि यदि दो महीने का बिजली बिल 600 यूनिट से ऊपर आया तो उन्हें 600 यूनिट समेत सभी खपत किए यूनिटों के बिजली का बिल देना पड़ेगा और यह जनरल वर्ग के साथ बड़ा वादाखिलाफी है। लोगों ने कहा कि चुनावों के दौरान आम आदमी पार्टी द्वारा इस तरह की कोई शर्त नहीं रखी गई थी। बल्कि यह कहा जा रहा था कि कुल खपत किए यूनिटों में से 600 यूनिट काट कर शेष खपत किए यूनिटों का बिजली बिल देना पड़ेगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

तेज रफतार टिप्पर और ट्रैकटर ट्राली की टक्कर में ट्रैकटर पर बैठे एक की मौत

गढ़शंकर। । गढ़शंकर नंगल रोड़ पर गांव शहपुर के निकट टिप्पर व पराली से लदे ट्रैकटर ट्राली की टक्कर में ट्रैकटर ट्राली चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि टिप्पर चालक मौके...
article-image
पंजाब

दरबारा सिंह ने अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर( विकास) के तौर पर पद्भार संभाला

होशियारपुर: 2012 बैच की पी.सी.एस अधिकारी दरबारा सिंह ने आज अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(विकास) के तौर पर पदभार संभाल लिया है। इससे पहले वे डिप्टी डायरेक्टर स्थानीय निकाय जालंधर में तैनात थे। पद्भार संभालने के...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में ‘स्वच्छता ही सेवा’ को लेकर निकाली गई जागरूकता रैली

गढ़शंकर, 1 अक्तूबर: बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में कॉलेज एनएसएस विभाग एवं शिक्षा विभाग एन.एन.एस. पंजाब के क्षेत्रीय निदेशक जय भगवान के निर्देशन में कॉलेज में ‘स्वच्छता ही सेवा’ विषय पर एक...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ एमसीसी वर्कर्स यूनियन ने शौचालय कर्मचारियों के लिए डी.सी. रेट और बकाया वेतन की मांग को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन

पुनीत महाजन l  चंडीगढ़ : एमसीसी वर्कर्स यूनियन ने सार्वजनिक शौचालयों में कार्यरत कर्मचारियों को डी.सी. रेट लागू करने तथा पिछले तीन महीनों से लंबित वेतन का भुगतान करवाने की मांग को लेकर जोरदार...
Translate »
error: Content is protected !!