63.53 ग्राम चिट्टे के साथ शिमला में पांच गिरफ्तार

by
एएम नाथ। शिमला : चिट्टा तस्करों पर शिमला पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में तीन अंतर राज्य तस्करों सहित पांच आरोपियों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 63.53 ग्राम चिट्टे की खेप बरामद की है। पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से चिट्टा तस्कारों में हडक़ंप मच गया है। पुलिस आरोपियों के बैकवर्ड लिंकेज खंगाल रही है। पुलिस पता लगा रही है कि आरोपी चिट्टा कहां से लेकर आए और कहां सप्लाई करने जा रहे थे। पुलिस की पूछताछत में अरोपियों से चिट्टा माफिया से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं।
जानकारी के अनुसार पहला मामला पुलिस थाना कोटखाई का है। जिसमें पुलिस ने टीम ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत तीन आरोपियों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 54.420 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस थाना कोटखाई के एसएचओ अंकुश ठाकुर पुलिस टीम के साथ गुम्मा बाजार में मौजूद थे, इस दौरान पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक पंजाब नंबर की गाड़ी में कुछ लोग चिट्टा लेकर शिमला से कोटखाई की ओर आ रही है।  पुलिस टीम ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए हुल्ली ब्रिज पर नाकाबंदी की। इस दौरान पंजाब नंबर की गाड़ी छैला की तरफ से आई और पुलिस ने गाड़ी को रोककर चेक किया तो गाड़ी में टैक्सी चालक सहित तीन पुरुष और गोद में छोटे बच्चे वाली एक महिला बैठी हुई मिली। पुलिस ने गाड़ी की चेकिंग करने पर गाड़ी से 54.420 ग्राम चिट्टा बरामद किया। चिट्टे के साथ पकड़े गए आरोपियों की पहचान अभिषेक मेहरा उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम दुर्गा एम्पायर कॉलोनी छतरपुर उधम सिंह नगर जिला रुद्रपुर उत्तराखंड, रॉबिन सिंह उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम शिवपुरी डा. मीरापुर तहसील जानसठ जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश और शबाना उर्फ माही उम्र 23 वर्ष पत्नी रोबिन सिंह ग्राम शिवपुरी डा. मीरापुर तहसील जानसठ जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
उधर, डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा का कहना है कि पुलिस ने चिट्टे के साथ पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके अलावा दूसरे मामले में पुलिस थाना ढली के पुलिस कर्मियों ने गश्त के दौरान लक्ष्य शर्मा उम्र 25 साल निवासी गांव रौडी तहसील सुन्नी जिला शिमला के कब्जे से 6.25 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। वहीं, तीसरे मामले में पुलिस थाना ढली के पुलिस कर्मियों ने गश्त के दौरान मशोबरा के पास अखिल कुमार उम्र 27 के निवासी वीपीओ बलदेहा जिला शिमला कब्जे से 2.86 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।
मामले को लेकर एसपी शिमला संजीव गांधी ने कहा कि पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि जो नशा फैलाएगा वो जेल जाएगा, ये तय है। एसपी ने कहा कि नशा तस्करों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। शिमला पुलिस उन लोगों की जमानत रद्द करने के लिए आवेदन करेगी जो नारकोटिक्स अपराधों के तहत अपराध दोहरा रहे हैं। ये बार-बार अपराध करने वाले लोग जमानत पर बाहर आने पर बड़े सुपर स्प्रेडर बन गए हैं। एसपी संजीव गांधी ने कहा कि क्षेत्रीय अध्ययन और क्षेत्र में व्यावहारिक निहितार्थों सहित व्यापक जानकारी के साथ अदालतों में याचिकाएं दायर की जाएंगी। उन्होंने बताया कि तथ्यों को पुष्ट करने के लिए एन-कॉर्ड बैठकों में चर्चा और मनोचिकित्सकों की रिपोर्ट भी शामिल की जाएंगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नगर परिषद चंबा के तहत वार्डों के परिसीमन को 9 जून तक भेजे जा सकेंगे आपत्तियां एवं सुझाव

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना की प्रियांशु खाती ने दी जानकारी एएम नाथ। चम्बा :  एसडीएम चंबा प्रियांशु खाती ने बताया कि हिमाचल प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा शहरी-स्थानीय निकायों में वार्डों की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रदेश में ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम

शिमला : आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत ‘हर घर तिरंगा’ के नाम से सरकारी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें भाजपा कार्यकर्ता अग्रणी भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम के तहत हिमाचल के प्रत्येक घर पर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कर दिया 2024 का पहला मर्डर : अस्पताल में डॉक्टर की हत्या के बाद नाबालिग ने पोस्ट में लिखा

दिल्ली :  कालिंदी कुंज थाना क्षेत्र के जैतपुर एक्सटेंशन स्थित नीमा अस्पताल में बुधवार देर रात को डॉक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई।  नाबालिग आरोपित ने कनपटी में गोली मारकर डॉक्टर की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

महिलाओं को इसी माह से मिलेगा 1500-1500 रुपए : सुक्खू सरकार ने किया अहम फैसला

  एएम नाथ। शिमला : हिमाचल में सत्ता में आने से पहले सुक्खू सरकार ने महिलाओं को हर माह 1500 -1500 रुपए देने का वादा किया था। अब सुक्खू सरकार अपने इस वादे को...
Translate »
error: Content is protected !!