63 हजार से अधिक बैंक खाते फ्रीज : पंजाब में साइबर फ्रॉड पर पुलिस का प्रहार

by

चंडीगढ़. पंजाब पुलिस ने साइबर फ्रॉड करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर ‘महाप्रहार’ किया है. इसके तहत एक साल में 63,749 संदिग्ध बैंक खातों को फ्रीज किया है. जिनसे करीब 540.34 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी वाले लेन-देन का पता चला।

पुलिस का कहना है कि समय रहते खातों को फ्रीज करने से साइबर ठगों को रकम निकालने से रोका गया और पीड़ितों का पैसा वापस दिलाने में भी मदद मिली। राज्य साइबर क्राइम डिवीजन के अनुसार साल 2024 से अब तक साइबर ठगी के पीड़ितों को करीब 64 करोड़ रुपये वापस दिलाए जा चुके हैं. इनमें से 38.42 करोड़ रुपये की रिकवरी 1 जनवरी 2025 के बाद हुई. इसी दौरान राज्य में साइबर अपराध के 62,253 मामले दर्ज किए गए. पिछले वित्तीय साल में धोखाधड़ी से जुड़ी रकम फ्रीज करने की दर 16.13 प्रतिशत से बढ़कर 23.43 प्रतिशत हो गई, जो वित्तीय रिकवरी में सुधार का संकेत हैं।

पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने कहा कि अभियान के दौरान न केवल हजारों बैंक खाते फ्रीज किए गए, बल्कि देशभर में सक्रिय संगठित साइबर अपराध नेटवर्क की पहचान करने में भी सफलता मिली है।

जालंधर जिले में सबसे ज्‍यादा खाते फ्रीज : जिलों में जालंधर कमिश्‍नरेट में सबसे अधिक 16,032 बैंक खाते फ्रीज किए गए, जिससे 6.81 करोड़ रुपये की रिकवरी हुई. कपूरथला में 7,344 खाते फ्रीज कर 2.56 करोड़ रुपये, होशियारपुर में 7,201 खाते फ्रीज कर 3.96 करोड़ रुपये तथा फिरोजपुर में 6,930 खाते फ्रीज कर 93.16 लाख रुपये की रिकवरी की गई. तरनतारन में 5,229 खाते फ्रीज कर 6.97 करोड़ रुपये तथा जालंधर ग्रामीण में 4,475 खाते फ्रीज कर 55.94 लाख रुपये वापस दिलाए गए. संगरूर में 1,760 और फतेहगढ़ साहिब में 2,685 संदिग्ध बैंक खातों पर भी कार्रवाई हुई।

ऑनलाइन अरदास के नाम पर ब्‍लैकमेलिंग : पुलिस ने कनाडा में रहने वाले एक पंजाबी नागरिक से जुड़े साइबर ब्लैकमेलिंग मामले का भी खुलासा किया. सोशल मीडिया पर ऑनलाइन अरदास के नाम पर संपर्क कर पीड़ित को वीडियो भेजने के लिए मजबूर किया गया और बाद में उसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया गया. शिकायत मिलने पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. उनके पास से 3,49,100 रुपये, 500 अमेरिकी डॉलर, 29 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, एक डोंगल, एक टैबलेट और 38 खाली मोबाइल बॉक्स बरामद किए गए।

जागरूकता अभियान भी चल रहा : साइबर अपराध की रोकथाम के लिए पंजाब पुलिस ने राज्यभर में 129 जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए. इनमें मानसा में 50, श्री मुक्तसर साहिब में 44, लुधियाना में 31, होशियारपुर में 27, जालंधर में 25, खन्ना में 23 और बठिंडा में 19 कार्यक्रम शामिल हैं. पुलिस का कहना है कि सख्त कार्रवाई और जन-जागरूकता की यह दोहरी रणनीति साइबर अपराध पर प्रभावी नियंत्रण की दिशा में लगातार जारी रहेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਲਈ ਫੌਜ ਦੀ ਭਰਤੀ ਵਾਸਤੇ ਮੁਫ਼ਤ ਪ੍ਰੀ-ਟ੍ਰੇਨਿੰਗ ਕੈਂਪ ਸ਼ੁਰੂ

ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ, 10 ਨਵੰਬਰ: ਸੀ-ਪਾਈਟ ਨਵਾਂਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਕੈਂਪ ਇੰਚਾਰਜ ਨਿਰਮਲ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਅਤੇ ਨਵਾਂਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਦੀ ਭਰਤੀ ਜਲਦ ਹੋਣ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਜਿਸ ਲਈ ਸੀ-ਪਾਈਟ ਕੈਂਪ ਨਵਾਂਸ਼ਹਿਰ ਵਿਖੇ ਭਰਤੀ ਲਈ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अतिरिक्त उपायुक्त ने प्री-दिशा बैठक में विकास योजनाओं की प्रगति का लिया जायजा

रोहित जसवाल।  ऊना, 3 दिसंबर। अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने ऊना में आगामी दिशा बैठक की तैयारियों की को लेकर मंगलवार को प्री-दिशा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने पिछली बैठक में दिए गए...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सुप्रीम कोर्ट ने फैसले पर लगाई मुहर : बरकरार रहेगा सामान्य वर्ग को दिया जाने वाला 10% आरक्षण

आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग के लोगों को 10% आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को मुहर लगा दी। इस फैसले का फायदा सामान्य वर्ग के लोगों को शिक्षा और सरकारी नौकरी में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चंबा-भरमौर मार्ग पर थार पर गिरा पत्थर, पंजाब के श्रद्धालु की मौत

मेहला क्षेत्र के पास पहाड़ी से गिरा विशाल पत्थर, सनरूफ तोड़कर वाहन में घुसा मेडिकल कॉलेज में श्रद्धालु को मृत घोषित किया, प्रशासन ने यात्रियों को बरसात में सतर्क रहने की दी सलाह एएम...
Translate »
error: Content is protected !!