65 उम्मीदवारों के लिए 12 लाख 87 हजार 837 वोटर करेंगे वोट के अधिकार का प्रयोग

by

स्वतंत्र, निष्पक्ष व पारदर्शी मतदान के लिए 1563 पोलिंग पार्टियां पोलिंग बूथों के लिए हुई रवाना
7744 पोलिंग स्टाफ वोट प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए निभाएगा अहम भूमिका, जिला चुनाव अधिकारी ने बढ़ाया हौंसला
होशियारपुर, 19 फरवरी: पंजाब विधान सभा चुनाव संबंधी 20 फरवरी को पड़ रही वोटों के लिए आज 1563 पोलिंग बूथों के लिए 1563 पोलिंग पार्टियों को सख्त सुरक्षा के साथ बूथों के लिए रवाना किया गया। जिला चुनाव अधिकारी-कम- डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात ने पंडित जगतराम सरकारी बहुतकनीकी कालेज होशियारपुर में पहुंच कर पोलिंग बूथों के लिए रवाना होने वाली पोलिंग पार्टियों की हौंसला आफजाई करते हुए कहा कि वे उनको गर्व महसूस होना चाहिए कि वे चुनाव प्रक्रिया का एक अहम हिस्सा बनने जा रहे हैं। उन्होंने पोलिंग पार्टियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि वह पूरी जिम्मेदारी के साथ वोट प्रक्रिया को संपन्न करने के लिए ड्यूटी निभाएं। उन्होंने कहा कि वोट प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए 7744 पोलिंग स्टाफ अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि एक पोलिंग पार्टी में 1 प्रीजाइडिंग अधिकारी, एक सहायक प्रीजाइडिंग अधिकारी के अलावा 2 पोलिंग अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा पोलिंग बूथों की निगरानी के लिए 263 माइक्रो आब्जर्वर भी तैनात किए गए हैं।
जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि विधान सभा मतदान के दौरान भारतीय चुनाव आयोग की हिदायतों पर ई.वी.एम. और वी.वी.पी.ए.टी. मशीने ले जाने वाले वाहनों पर जी.पी.एस. डिवाइस लगाए गए हैं, जिससे मशीने ले जाने वाले वाहनों पर नजर रखी जा सकेगी। उन्होंने बताया कि जिले की सभी विधान सभा क्षेत्रोंके पोलिंग की वैब कास्टिंग का प्रबंध किया गया है। इसके अलावा नाजुक व संवेदनशील बूथों पर मतदान प्रक्रिया दौैरान विशेष निगरानी रखी जाएगी।
श्रीमती रियात ने बताया कि विधान सभा चुनाव में ई.वी.एम. व वी.वी.पी.ए.टी. मशीनों का प्रयोग किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वी.वी.पी.ए.टी. (वोटर वैरीफीएबल पेपर आडिट ट्रेल) छोटे से प्रिंटर जैसी मशीन है, जो ई.वी.एम. (इलैक्ट्रॉनिक्स वोटिंग मशीन) के साथ जुड़ी होती है। वी.वी.पी.ए.टी. के द्वारा वोटर संबंधित उम्मीदवार का सीरियल नंबर, नाम और चुनाव चिन्ह 7 सैकेंड के लिए डिसप्ले में देख सकता है, जिसको उसने वोट डाली है। इसके बाद यह स्लिप मशीन के साथ लगे डिब्बे में गिर जाएगी, जो डिब्बे में सील्ड रहेगी और कोई भी अन्य उसको देख नहीं सकेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रॉपर्टी डीलर से संत बने एक आरोपी का जेल जाना तय : 100 करोड़ के घोटालो में जैसे-जैसे पुलिस की तफ्तीश आगे बढ़ रही है वैसे वैसे घोटाले की पर्ते खुलती जा रही

हरिद्वार : पुलिस तफ्तीश में प्रॉपर्टी डीलर से संत बने एक आरोपी का जेल जाना तय है, उसकी गिरफ्तारी के लिए ठोस साक्ष्य एकत्र कर चुकी एसआईटी कभी भी उसकी गिरफ्तारी कर सकती है।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सुनीता केजरीवाल पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में 28 अप्रैल को करेंगी रोड शो : सुनीता पार्टी की स्टार प्रचारक लिस्ट में शामिल – आतिशी

नई दिल्ली  :  दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने सुनीता केजरीवाल के चुनाव प्रचार को लेकर अपडेट दिया है। आगाज दिल्ली से होगा। पूर्वी दिल्ली इलाके में रोड शो से वोटर्स को लुभाने का...
article-image
पंजाब

सरकारी हाई स्कूल डघाम में विद्यार्थियों को टीकाकरण के प्रति किया जागरूक : एचपीवी वैक्सीनेशन संबंधी भी दी जानकारी –

गढ़शंकर, 19 मई : सरकारी हाई स्मार्ट स्कूल डघाम में मुख्य अध्यापिका श्रीमती नवदीप सहगिल की अध्यक्षता तथा स्कूल गाइडेंस काउंसलर हरदीप कुमार के नेतृत्व में विद्यार्थियों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता सेमिनार आयोजित किया...
article-image
पंजाब

A clean and developed India

– MLA Jimpa attended the function organized in Municipal Corporation Hoshiarpur – Said, Lal Bahadur Shastri’s simplicity and patriotism are still a source of inspiration for us – Mahatma Gandhi and Lal Bahadur Shastri...
Translate »
error: Content is protected !!