65 नशीली गोलियों के साथ दो गिरफ्तार, मामला दर्ज

by
गढ़शंकर, 30 नवंबर : माहिलपुर पुलिस ने दो व्यक्तियों करण कुमार उर्फ कन्नू पुत्र विजय कुमार और काकू राणा को गिरफ्तार कर उनके पास से 65 नशीली गोलियां बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। दर्ज मामले के अनुसार, एएसआई सतनाम सिंह पुलिस पार्टी के साथ चेकिंग करते हुए सैला कलां से खुशी पद्दी की तरफ जा रहे थे। जब वे खुशी पद्दी गेट पर पहुँचे, तो एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। करण कुमार उर्फ कन्नू पुत्र विजय कुमार निवासी खुशी पद्दी की तलाशी लेने पर उसके पास से 65 नशीली गोलियाँ बरामद हुईं। पूछताछ में उसने बताया कि बरामद गोलियाँ उसे माहिलपुर निवासी काकू राणा ने आगे सप्लाई के लिए दी थीं। इस संबंध में दोनों के खिलाफ थाना माहिलपुर में मामला दर्ज कर लिया गया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

सैशन चौक में सायरन बजाकर दिवंगत आत्माओं को याद करने की अपील

होशियारपुर  : पंजाब सरकार द्वारा कोरोना वायरस के कारण जान गवा चुके लोगों की याद और उनके परिवारों के साथ हमदर्दी प्रकट करने के तौर पर 11 बजे से 12 बजे तक एक घंटे...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

1 की मौत व दूसरा घायल : शादी समारोह में शामिल होने जा रहे गाजियाबाद के युवकों की कार दुर्घटनाग्रस्त

एएम नाथ : हमीरपुर । हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई व दूसरा घायल है। भोटा-सलौनी नेशनल हाईवे पर बुधवार सायं करीब 4.30 बजे करेर...
article-image
पंजाब

भाजपा के मनप्रीत बादल और आम आदमी पार्टी के इशांक चब्बेवाल ने भरा पर्चा

भारतीय जनता पार्टी  के मनप्रीत सिंह बादल और आम आदमी पार्टी  के इशांक कुमार चब्बेवाल ने पंजाब में 13 नवंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए गुरूवार को अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।पंजाब की...
Translate »
error: Content is protected !!