65 स्कूलों की टास्क फोर्स बैठकें आयोजित : गत दो माह में ऊना सबडिवीज़न में नशामुक्त अभियान के तहत

by
एएम नाथ / अजायब सिंह बोपाराय ।  ऊना 14 मार्च: ऊना उपमण्डल में नशामुक्त ऊना अभियान के तहत गत दो माह में 65 विद्यालयों में नवचेतना मॉडयूल सिस्टम के तहत स्कूल टास्क फोर्स के साथ बैठकें की गईं। यह जानकारी वीरवार को एसडीएम ऊना विश्वमोहन देव की अध्यक्षता में आयोजित नशामुक्त ऊना अभियान की समीक्षा बैठक में दी गई।
उन्होंने बताया कि ऊना उपमण्डल में नशामुक्त ऊना अभियान को बड़े प्रभावी ढंग से कार्यान्वित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत जनवरी माह में 40 तथा फरवरी में 25 विद्यालयों में स्कूल टास्क फोर्स के साथ इंट्रेक्शन किया गया।
एसडीएम ने बताया कि इस अभियान के तहत माह मार्च व अप्रैल में खण्ड स्तर पर ‘नशे से शरीर पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव’ थीम पर प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है, जिसमें प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके अलावा ‘मेरा फैसला, नशे को न, ज़िन्दगी को हां’ कार्यक्रम के तहत 5000 युवाओं, 5000 अभिभावकों, 100 स्कूलों प्रधानाचार्यों तथा 300-400 शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित कर नशे के विरूद्ध व्यापक अभियान छेड़ा जाएगा। जबकि आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता व आशावर्कर ‘हर घर दस्तक’ मुहित के तहत डोर टू डोर अभिभावकांे व बच्चों में नशावृत्ति रोकने के लिए जागरुकता पैदा करेंगी।
बैठक मंे खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम पाल शर्मा, जिला युवा एवं खेल अधिकारी उत्तम दियोल, सीडीपीओ कुलदीप दयाल तथा निशा गुप्ता ने भाग लिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसीएम लैंड ऑफ गॉड्स स्कूल ने स्थापना के 80 वर्ष पूरे होने पर लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 500 लोगों ने उठाया लाभ

एएम नाथ । अर्की, 6 जुलाई। डीसीएम लैंड ऑफ गॉड्स स्कूल, अर्की ने अपनी स्थापना के 80 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमवार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। शिविर में क्षेत्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा पीड़ितों की मददगार बनी है प्रदेश सरकार : मकान निर्माण को रोपा पधर के बनेहड़ निवासी तेज राम व संजय कुमार को सरकार से मिली आर्थिक मदद

बरसाती आपदा में आशियाना खोने वालों को प्रदेश सरकार दे रही है 7-7 लाख रुपये की राहत राशि जोगिन्दर नगर, 24 नवंबर- गत 23 अगस्त की बदनसीब बरसात जोगिन्दर नगर उपमंडल की ग्राम पंचायत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

टाहलीवाल पुलिस की कार्रवाई : बाथड़ी में कार से देसी शराब की 25 पेटियां बरामद, आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज

रोहित जसवाल। ऊना : नशे और अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना टाहलीवाल की टीम ने बाथड़ी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक कार से देसी शराब की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बैजनाथ जोन छात्राओं की प्रतियोगिता का सीपीएस ने किया शुभारंभ : पढ़ाई के साथ खेलों का भी विशेष महत्व : किशोरी लाल

एएम नाथ। बैजनाथ 01 सितम्बर – मुख्य संसदीय सचिव पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, किशोरी लाल ने राजकीय वरिष्ठ माथ्यमिक पाठशाला कृष्णानगर में बैजनाथ जोन की अंडर – 19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता...
Translate »
error: Content is protected !!