6,692 पदों पर हिमाचल में निकलीं नौकरियां : 28 तक करें अप्लाई ….कितनी होगी सैलरी

by
एएम नाथ। शिमला।  हिमाचल प्रदेश सरकार ने बेरोजगार युवाओं को बड़ी सौगात देते हुए आउटसोर्सिंग के आधार पर बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। कुल सात श्रेणियों में भर्तियां होंगी। सबसे ज्यादा भर्तियां शिक्षा विभाग में होंगी।
नाइलेट कंपनी के माध्यम से 6,692 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इन पदों में सबसे ज्यादा 6,202 पद प्री-प्राइमरी स्कूलों के लिए आया के होंगे। साथ ही 124 योग शिक्षक, 227 स्पेशल एजुकेटर और 124 करिअर गाइडेंस काउंसलर के पद भी भरे जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थियों को नीलेट शिमला की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड कर निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवश्यक दस्तावेजों और 500 रुपये के डिमांड ड्राफ्ट के साथ जमा करना होगा। आवेदन केवल डाक के माध्यम से भेजे जा सकते हैं और इसकी अंतिम तिथि 28 अप्रैल 2025 शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है।
अलग-अलग पदों के लिए तय हुआ मानदेय
राज्य सरकार द्वारा विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग मानदेय निर्धारित किया गया है। पार्ट टाइम आधार पर भर्ती होने वाली आया को प्रतिमाह 4,075 रुपये मानदेय मिलेगा। योगा शिक्षकों को 6,789 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। वहीं करिअर गाइडेंस काउंसलर को 17,068 रुपये मानदेय मिलेगा।
स्पेशल एजुकेटर के लिए प्राइमरी और अपर प्राइमरी स्तर पर 193 पद रखे गए हैं, जिनके लिए 16,385 रुपये मासिक मानदेय तय किया गया है। वहीं सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी स्तर के लिए 34 स्पेशल एजुकेटर पदों पर चयन किया जाएगा, जिन्हें 20,469 रुपये प्रति माह मिलेंगे।
अन्य विभागों में भी होंगी नियुक्तियां
शिक्षा विभाग के अलावा अन्य विभागों में भी नियुक्तियां
शिक्षा विभाग के अलावा अन्य विभागों में भी नियुक्तियां की जाएंगी। जिला प्रोग्राम प्रबंधक के 12 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिन्हें 30,000 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। इसके अलावा ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर के तीन पदों पर चयन होगा, जिनका वेतन 32,490 रुपये प्रति माह निर्धारित किया गया है।
शैक्षणिक योग्यता भी निर्धारित
योग शिक्षक पद के लिए आवेदक के पास स्नातक डिग्री के साथ योग में एक वर्षीय डिप्लोमा होना अनिवार्य है। करिअर गाइडेंस काउंसलर पद के लिए गाइडेंस एंड काउंसलिंग में डिप्लोमा के साथ एमए या एमएड डिग्री आवश्यक होगी।
आया के पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास रखी गई है। प्राइमरी और अपर प्राइमरी स्तर पर स्पेशल एजुकेटर पद के लिए भी 12वीं में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक जरूरी हैं। साथ ही डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (स्पेशल एजुकेशन) का कोर्स किया होना चाहिए। सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी स्तर पर स्पेशल एजुकेटर बनने के लिए पीजी में 50 फीसदी अंक के साथ स्पेशल एजुकेशन में बीएड होना अनिवार्य किया गया है।
इन पदों की अधिक जानकारी और आवेदन पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीलेट शिमला की आधिकारिक वेबसाइट www.nielit.gov.in/shimla पर विजिट कर सकते हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

25 अगस्त को स्मृति मंच दाड़ी द्वारा मनाया जायेगा शहीदी दिवस : आर.एस. बाली बतौर मुख्यातिथि करेंगे शिरकत

धर्मशाला, 21 अगस्त: शहीद मेजर दुर्गामल और कैप्टन दल बहादुर थापा स्मृति मंच दाड़ी द्वारा 25 अगस्त को शहीदी दिवस के रूप में मनाया जायेगा। यह जानकारी देते हुए स्मृति मंच के प्रवक्ता विजय...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कालेज की प्रबंधक और वाईस प्रिसीपल के खिलाफ मामला दर्ज : नर्सिग कालेज में विधार्थी द्वारा जहरीली बस्तू खाने के बाद खुदकुशी करने का मामला

गढ़शंकर।  गुर सेवा नर्सिग कालेज पनाम में 9 अक्तूबर को बीएससी नर्सिग के विधार्थी दुारा जहरीली चीज खाकर खुदकुशी करने के मामले को लेकर कालेज की प्रबंधक दविंद्र कौर राय और वाईस प्रिसीपल कमलदीप...
article-image
पंजाब

हवा की रफ्तार से बात करने वाली इस कार की भारत में एंट्री : 3 घंटे में पहुंच सकते हैं दिल्ली से अयोध्या

नई दिल्ली : लक्जरी सेगमेंट की कार बनाने वाली कंपनी पोर्शे ने अपनी मोस्ट-अवेटेड इलेक्ट्रिक कार Macan EV का भारत में खुलासा कर दिया है। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी के दो वेरिएंट हैं लेकिन भारत...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में रेलवे फाटक की समस्या संबंधी सांसद तिवारी ने डीआरएम रेलवे फिरोजपुर से की बात, जलद होगा समस्या का समाधान : पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी

गढ़शंकर, 26 फरवरी : गढ़शंकर में होशियारपुर-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक 26 फरवरी की सुबह 7:00 बजे से 3 दिन के लिए पूर्ण रूप से बंद होने के कारण लोगों को भारी...
Translate »
error: Content is protected !!