68.68 लाख रुपए बरामद : हमीरपुर पुलिस ने व्यक्ति की गाड़ी और नगदी को कब्जे में लिया

by

हमीरपुर : जिला कांगड़ा के पालमपुर निवासी एक व्यक्ति से 68.68 लाख रुपए बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में व्यक्ति इन रुपयों के बारे में जानकारी और दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। इसके कारण हमीरपुर पुलिस ने व्यक्ति की गाड़ी और नगदी को कब्जे में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार पालमपुर के नौरा निवासी व्यक्ति अपनी गाड़ी में सवार होकर रविवार रात को चंडीगढ़ जा रहा था। इस दौरान हमीरपुर के चौकी जंबाला में पुलिस ने चेकिंग के लिए उसकी गाड़ी को रोका। तलाशी लेने पर गाड़ी में 68.68 लाख रुपये बरामद हुए। पुलिस ने इतनी बड़ी रकम के बारे में पूछताछ की तो वह कोई जवाब नहीं दे पाया कि यह पैसें कहां से लाया है और कहां ले जाने हैं। बताया जा रहा है कि संबंधित व्यक्ति लंबे समय से चंडीगढ़ में रहता है। जिस कार में वह सवार था, वह भी चंडीगढ़ नंबर की थी। वर्तमान में सरिया कारोबारियों पर भी पुलिस की कार्रवाई हो रही है। इस बीच अब हमीरपुर में भारी-भरकम नगदी बरामद होने से कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। उधर पुलिस थाना हमीरपुर के प्रभारी संजीव गौतम ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

गुराड़ स्कूल में बाल-अधिकारों के साथ नशे की बुराई पर की चोट

सोशल मीडिया में चल रही ब्लैकमेलिंग सहित चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की कार्यप्रणाली के बारे में किया जागरूक एएम नाथ। चम्बा : चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा ने शनिवार को राजकीय उच्च विद्यालय गुराड़ में बच्चों, अध्यापकों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सामाजिक कल्याण योजनाओं के तहत चंबा ज़िला में 86 करोड़ 55 लाख व्यय : 53 हजार 616 पात्र लाभार्थियों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ

एएम नाथ। चंबा : हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सामाजिक कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान की जा रही। राज्य सरकार के व्यवस्था परिवर्तन संकल्प के ज़िला चंबा में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

8 एचएएस बनेंगे आईएएस : संघ लोक सेवा आयोग के 4 अधिकारियों की टीम रविवार को शिमला पहुंच रही- 7 को इंडक्शन को लेकर बैठक

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा (एचएएस) के 8 अधिकारियों की भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में इंडक्शन होगी। इसके लिए संघ लोक सेवा आयोग के 4 अधिकारियों की टीम रविवार को शिमला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मजदूरी न मिलने पर मजदूरों संग धरने पर बैठे जिला परिषद सदस्य मनोज : विधानसभा अध्यक्ष ने उपायुक्त को दिए पेमेंट करवाने के निर्देश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से की मुलाकात एएम नाथ। चम्बा :.उपायुक्त कार्यालय के बाहर सोमवार को मजदूरों को समय पर मजदूरी का भुगतान न करने की मांग को लेकर विकास खण्ड अधिकारी मैहला...
Translate »
error: Content is protected !!