7 जुलाई को डिप्टी स्पीकर आवास घेराव में गढ़शंकर के पेंशनर करेंगे बड़ी शमूलियत

by
गढ़शंकर, 5 जुलाई: पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन पंजाब इकाई गढ़शंकर की मासिक बैठक गांधी पार्क स्थित पुस्तकालय में वरिष्ठ नेता बाबू परमानंद की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक की जानकारी देते हुए पेंशनर नेता बलवंत राम ने बताया कि 7 जुलाई को पंजाब मुलाजिम एवं पेंशनर्स सांझा फ्रंट, नवांशहर और गढ़शंकर के नेतृत्व में डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी के आवास के घेराव में गढ़शंकर के पेंशनरों की बड़ी संख्या में भागीदारी होगी।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पेंशनरों की मांगों की लगातार अनदेखी किए जाने से उनमें भारी रोष है। आरोप लगाया कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए वादों में से कोई भी पूरा नहीं किया गया। संघर्ष और न्यायालय के आदेशों के बावजूद पेंशनरों को उनके जायज हक नहीं मिल रहे हैं।
बैठक में सरकार से 2.59 गुणांक के आधार पर पेंशन संशोधन लागू करने, महंगाई भत्ते की बकाया किस्तों का एकमुश्त नकद भुगतान, मासिक चिकित्सा भत्ता 2,000 रुपये करने तथा पुरानी पेंशन योजना को तत्काल बहाल करने की मांग की गई। बैठक में रतन सिंह, मुख्तियार चंद, सरूप राम, सतपाल सिंह, नरेंद्र सिंह, महिंगा राम, गुरमीत राम, रणजीत सिंह, रघुवीर कुमार और सोहन लाल उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नशे के मुद्दे पर पंजाब पहुंचेंगे अमित शाह : झोटा समेत तीन परिवारों से करेंगे मुलाकात 20 अक्टूबर को मानसा, संगरूर और गुरदासपुर का दौरा

चंडीगढ़, 19 अक्टूबर। पंजाब में नशे के मुद्दे को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 अक्टूबर को पंजाब के दौरे पर आएंगे। पिछले 21 दिनों में यह...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डोनाल्ड ट्रंप हिमाचल आ सकते अगले महीने : सुरक्षा का जायजा- अमेरिकी सुरक्षा अधिकारियों की टीम पहुंची शिमला

शिमला। अमेरिका के वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अप्रैल में हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के दौरे पर आ सकते हैं। वह अमेरिका के पहले राष्ट्रपति होंगे जो हिमाचल के दौरे पर आएंगे। उनके अगले...
article-image
पंजाब

युवक को चाकू मारकर घायल करने वालों को शीघ्र पकडऩे की लगाई परिजनों ने गुहार

नंगल : नंगल सबडिवीजन के अधीन आते गांव गोहलणी के कुछ नौजवानों की ओर से दीवाली के दिन गांव बीकापुर तहसील आनंदपुर साहिब के एक नौजवान को कथित तौर पर चाकू मार कर मारने...
article-image
पंजाब

नवजात को खेतों में अवैध संबंधों के चलते मां ने फेंका : आवारा कुत्तों ने नोच-नोचकर ले ली जान

तरनतारन।   ब्रहमपुरा गांव में शुक्रवार की सुबह मानवता उस समय शर्मशार हुई, जब कलयुगी मां ने बेटे को जन्म देकर खेतों के किनारे फेंक दिया। आवारा कुत्तों ने मासूम को बुरी तरह से नोच डाला।...
Translate »
error: Content is protected !!