7 लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्ट : तरनतारन के ट्रैफिक इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर बलजीत सिंह

by

चंडीगढ़ : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के तहत आज एक सब-इंस्पेक्टर को 7 लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्ट किया है। आरोपी पुलिसकर्मी की पहचान तरनतारन के ट्रैफिक इंचार्ज, सब-इंस्पेक्टर बलजीत सिंह के रूप में हुई है। विजिलेंस ब्यूरो के अधिकारी ने बताया कि आरोपी एसआई बलजीत सिंह को जिला एसएस नगर के खरड़ स्थित मॉडल टाउन निवासी शरणजीत सिंह जिम्मी की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया। बताया कि आरोपी बलजीत को इससे पहले एनडीपीएस के एक केस में सस्पेंड भी किया जा चुका है। शिकायतकर्ता शरणजीत सिंह ने बताया कि आरोपी पुलिसकर्मी ने उसके मां-पिता को अदालती केस में पेशी से छूट दिलाने के एवज में 10 लाख रुपऐ रिश्वत की डिमांड की। आरोपी ने यह रकम 7 और 3 लाख रुपए के रूप में दो किस्त में देने की मांग की। शिकायत की पुष्टि पर विजिलेंस टीम ने ट्रैप लगाया। फिर आरोपी एसआई बलजीत सिंह को पहली किस्त के 7 लाख रुपए लेते रंगे हाथ काबू कर लिया गया। इस कार्रवाई के दौरान दो सरकारी गवाह भी उपस्थित रहे।
आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की धाराओं में विजिलेंस के । एसएएस नगर स्थित थाने फ्लाइंग स्कवायड-1 में केस दर्ज किया गया है। फिलहाल विजिलेंस टीम आरोपी से पूछताछ कर आगामी कार्रवाई में जुटी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

21 से अधिक बार एसपी को किया फोन- कांग्रेस विधायक का आरोप एसपी नहीं उठाते मेरा फोन : विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण से की लिखित शिकायत

कैथल। गुहला से कांग्रेस विधायक देवेंद्र हंस ने आरोप लगाया है कि जिले के एसपी राजेश कालिया उनका फोन नहीं उठाते हैं। विधायक ने विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण से लिखित शिकायत की है। स्पीकर...
article-image
पंजाब

ब्लड डोनर्स एंड वेलफेयर सोसाइटी दसूहा की नई कार्यकारिणी समिति गठित

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा :  ब्लड डोनर्स एंड वेलफेयर सोसाइटी दसूहा (रजि.) की एक महत्वपूर्ण बैठक विजय मार्केट, दसूहा में आयोजित की गई। यह बैठक सोसाइटी के संस्थापक मनीष कालिया के दिशा-निर्देशों के तहत चेयरमैन...
article-image
पंजाब

ऑस्ट्रेलिया पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत : डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन की वार्षिक कॉन्फ्रेंस में लिया भाग

होशियारपुर, 9 नवंबर: पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी 3 नवंबर से 8 नवंबर 2024 तक न्यू साउथ वेल्स के सिडनी में आयोजित 67वें कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन की वार्षिक कॉन्फ्रेंस में...
article-image
पंजाब

जंगली जीवों के अंगों की तस्करी करते तीन काबू

चंडीगढ़ : पंजाब में वन्यजीव अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति के तहत, वन मंडल अधिकारी वन्यजीव मंडल फिल्लौर विक्रम सिंह कुंदरा आईएफएस के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर जंगली जीवों के...
Translate »
error: Content is protected !!