7 सितंबर तक हिमाचल में बंद रहेंगे स्कूल-काॅलेज….ऑनलाइन लगेंगी कक्षाएं

by

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से जारी तबाही के बीच राज्य सरकार ने सभी सरकारी और निजी स्कूल-कॉलेज और डाइट को 7 सितंबर तक बंद रखने का फैसला लिया है। इस दाैरान ऑनलाइन कक्षाएं लगानी होंगी।

इस संबंध में आज दोपहर आदेश जारी किए गए। विद्यार्थियों व कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार की ओर से यह निर्णय लिया गया है। इसके तहत  सभी सरकारी-निजी कॉलेज व स्कूल, डाइट 7 सितंबर तक बंद रहेंगे। शिक्षकों और प्रशासनिक कर्मचारियों को भी कॉलेज-स्कूल आने से छूट दी गई है। हालांकि, संबंधित संस्थानों के प्रमुख यह सुनिश्चित करेंगे कि जहां तक संभव हो, कक्षाएं ऑनलाइन माध्यम से संचालित की जाएं। छुट्टियों के दाैरान संस्थान प्रमुख  शैक्षणिक संस्थानों के बुनियादी ढांचे और चल संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सतर्क रहें। यदि स्कूल की संपत्ति क्षतिग्रस्त हो जाती है या इन संपत्तियों के क्षतिग्रस्त होने की संभावना है, तो चल संपत्तियों और स्कूल रिकॉर्ड की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

304 पदों को भरा जाएगा : 15 और 16 जुलाई रोजगार उप कार्यालय सुंडला के परिसर साक्षात्कारों का किया जाएगा आयोजन – अरविंद सिंह चौहान

एएम नाथ। चम्बा :  जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि साक्षात्कार में कुल 304 पदों को भरा जाएगा। टेक्नोसिम ट्रेनिंग सर्विसेज द्वारा मारुति सुजुकी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के लिए स्टूडेंट ट्रेनी...
हिमाचल प्रदेश

1 जून तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार -प्रसार का विशेष अभियान

ऊना : प्रदेश सरकार द्वारा जन कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए 18 मई से 01 जून तक विशेष प्रचार अभियान चलाया जाएगा।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

परवाणु नेशनल हाइवे-5 पर बड़ा हादसा, डिवाइडर तोड़ दूसरी लेन में घुसा ट्रक, कार को मारी टक्कर, दो की मौत 

एएम नाथ। सोलन :  प्रदेश के प्रवेश द्वारा परवाणु-कालका-शिमला नेशनल हाइवे-5 पर रविवार देर शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन...
Translate »
error: Content is protected !!