304 पदों को भरा जाएगा : 15 और 16 जुलाई रोजगार उप कार्यालय सुंडला के परिसर साक्षात्कारों का किया जाएगा आयोजन – अरविंद सिंह चौहान

by
एएम नाथ। चम्बा :  जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि साक्षात्कार में कुल 304 पदों को भरा जाएगा। टेक्नोसिम ट्रेनिंग सर्विसेज द्वारा मारुति सुजुकी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के लिए स्टूडेंट ट्रेनी के 200 पदों को भरने के उद्देश्य से रोजगार उप कार्यालय सुंडला में 15 जुलाई को परिसर साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। इसमें अभ्यर्थी की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं कक्षा 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण और आयु सीमा 18 से 20 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थी को 16,500 रुपए तक मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा।
इवान सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड में 104 सुरक्षाकर्मियों के पदों को भरने के लिए 15 जुलाई को पंचायत कार्यालय भरमौर और 16 जुलाई को जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय चम्बा में परिसर साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। इसमें अभ्यर्थियों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं अथवा स्नातक उत्तीर्ण तथा आयु सीमा 20 से 36 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं पुरुष अभ्यर्थी की न्यूनतम लंबाई 5 फीट 7 इंच और वजन 60 किलोग्राम तथा महिला अभ्यर्थी की न्यूनतम लंबाई 5 फीट 4 इंच और वजन 48 किलोग्राम होना चाहिए। इन साक्षात्कारों के दौरान चयनित होने वाले युवाओं को 12,000 रुपए से 25,000 रुपए के बीच मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा।
परिसर साक्षात्कार में भाग लेने के लिए आवेदक को विभागीय वेबसाइट www.eemis.hp.nic.in पर ऑनलाइन पंजीकरण करवाना अनिवार्य रहेगा। इच्छुक आवेदक साक्षात्कार के लिए शैक्षिणक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बायोडाटा आदि दस्तावेज लेकर निर्धारित स्थानों पर सुबह 11 बजे उपस्थित हो जाएं। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय चम्बा के दूरभाष नंबर 01899-222209 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मेल और चूहन में 6.58 करोड़ से बनेंगे नए पीएचसी भवन …विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने किया भूमि पूजन

भटियात के ग्रामीणों को मिलेगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा, एक साल में पूरा होगा निर्माण कार्य हर गांव को सड़क से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता: कुलदीप सिंह पठानिया एएम नाथ। चंबा :.विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिवंगत प्रवीण शर्मा के परिजनों को बंधाया ढांढस

ऊना: 15 अगस्तः केंद्रीय सूचना-प्रसारण, खेल एवं युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर आज दिवंगत पूर्व मंत्री एवं हिमुडा उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा के घर अंब पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। अनुराग ठाकुर धर्मशांति...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जयराम ठाकुर ने राजेंद्र राणा की भाजपा में एंट्री धूमल परिवार को नीचा दिखाने के लिए करवाई : चंद्रशेखर

एएम नाथ।  शिमला , 01 अप्रैल । पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राजेंद्र राणा की भाजपा में एंट्री धूमल परिवार को नीचा दिखाने के लिए करवाई है। यह शब्द नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अधिकारी बिना किसी भेदभाव के आमजन तक पहुंचाएं जनकल्याणकारी योजनाएं – उपमुख्यमंत्री

ऊना, 21 जुलाई – विभागीय अधिकारी प्रदेश सरकार द्वारा जनहित मे चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को बिना किसी भेदभाव के आमजन तक पहुंचाएं तथा इन योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार करें...
Translate »
error: Content is protected !!