7 अप्रैल से 9 अप्रैल को हड़ताल पर पंजाब रोडवेज कर्मचारी रहेंगे : 577 रूटों पर बस सेवा रहेगी प्रभावित

by
अमृतसर : पंजाब में इन दिनों रोजाना बस का सफर करने वालों और रिश्तेदारों को मिलने जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। क्यूँकि, 7 अप्रैल से 9 अप्रैल को पंजाब रोडवेज कर्मचारियों ने मांगों को लेकर हड़ताल की घोषणा की है।
इस दौरान 577 रूटों पर बस सेवा प्रभावित रहेगी। पीआरटीसी के पास 1200 से ज्यादा बसें हैं। जबकि करीब 400 नई बसें आने वाली हैं।
बता दें कि, पंजाब रोडवेज पनबस/पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने सरकार को अल्टीमेटम दिया है कि अगर एक महीने के अंदर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे बसों की आवाजाही बंद कर देंगे। जबकि 13 मार्च से कर्मचारी अपने जिला स्तर पर विरोध प्रदर्शन शुरू करेंगे, जिसके लिए पूरा शेड्यूल तैयार कर लिया गया है। कर्मचारियों का कहना है कि, वे नहीं चाहते कि आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़े, लेकिन सरकार द्वारा उनकी बात न सुनने के कारण उन्हें यह कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ा।
सरकार को सौंपी गई पड़ोसी राज्यों की पॉलिसी
हड़ताल के बाद पंजाब के ट्रांसपोर्ट मंत्री ने एडवोकेट जनरल के साथ मीटिंग की थी, जिसमें एडवोकेट जनरल ने आश्वासन दिया था कि जल्द ही विभाग की तरफ से पॉलिसी तैयार की जाएगी और उसे कैबिनेट मीटिंग में पास करके लागू किया जाएगा। लेकिन अभी तक विभाग के अधिकारियों ने यूनियन को इस नीति के बारे में जानकारी नहीं दी है और सरकार द्वारा स्वीकार की गई मांगों को लागू करने में भी बाधाएं पैदा की जा रही हैं। मुख्यमंत्री के आदेशों की अवहेलना की जा रही है, जिससे कर्मचारियों में भारी रोष है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

किक बाक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली रोशनी मरवाहा को किया सम्मानित : खेल के क्षेत्र में पंजाब की बेटियां कर रही हैं प्रदेश का नाम रोशन: ब्रम शंकर जिंपा

होशियारपुर, 21 जुलाई: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि पंजाब की बेटियां जहां शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धियां हासिल कर रही हैं वहीं खेल के क्षेत्र में भी प्रदेश का नाम...
article-image
पंजाब

कैबिनेट मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने पंजाब की पहली बायोफर्टीलाइजर प्रोडक्शन लेबोरेट्री की जनता को समर्पित

ढाई करोड़ की लागत वाली लैब किसानों की आय बढ़ाने व वातावरण को स्वच्छ रखने में होगी सहायक, 30 हजार लीटर वार्षिक क्षमता वाली लैब में तैयार होंगी जैविक खादें होशियारपुर, 03 फरवरी: पंजाब...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सड़क दुर्घटनाओं में 70% लोगों की जान तेज गति से गाड़ी चलाने के कारण जाती है: डॉ. सुखपाल सिंह

होशियारपुर, 8 जनवरी: “यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि पिछले 12 वर्षों में वैश्विक स्तर पर सड़क दुर्घटनाओं में 5% की गिरावट आई है, जबकि भारत में इसमें 15.3% की वृद्धि हुई है।  भारत में...
article-image
पंजाब , हरियाणा

बॉर्डर पर मचा जबरदस्त हंगामा : किसानों के साथ महिलाओं ने भी खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा

खनौरी : हरियाणा में किसान आंदोलन ने अब नया मोड़ ले लिया है। वहीँ अब इस आंदोलन में किसानों के साथ महिलाएं भी जुड़ गई हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें किसान नेता...
Translate »
error: Content is protected !!