7 महीनों के दौरान 1000 से ज्यादा कर्मचारियों को किया रेगुलर : मंत्री कटारूचक्क

by

चंडीगढ़  : वन एवं वन्यजीव सुरक्षा विभाग ने पिछले 7 महीनों के दौरान 1000 से अधिक कर्मचारियों की सेवाएं नियमित की हैं तथा वर्ष 2023 में बनाई गई नीति के तहत 10 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके 519 अन्य वरिष्ठ कर्मचारियों जो आयु और शैक्षणिक योग्यता की शर्तें पूरी नहीं करते, को नियमित करने का प्रस्ताव वित्त, कार्मिक और कानूनी सलाहकार विभाग को भेजा गया है।

मुख्यमंत्री मान के दूरदर्शी नेतृत्व से प्रेरणा लेते हुए वन विभाग अपने कर्मचारियों को लाभ पहुंचाने के लिए हर संभव कदम उठाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। यह जानकारी आज वन एवं वन्यजीव सुरक्षा मंत्री लाल चंद कटारूचक ने वन परिसर में फॉरेस्ट वर्कर्स यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के दौरान दी।

यूनियन प्रतिनिधियों द्वारा पिछले वर्ष 30 जुलाई को नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले कर्मचारियों के वेतन जारी करने की मांग के संबंध में विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने मंत्री को अवगत कराया कि इस संबंध में एकीकृत मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली (आई.एस.आर.एम.एस.) की आई.डी. अपडेट कर दी गई हैं।

मंत्री ने यूनियन की अन्य मांगों को भी गंभीरता और धैर्यपूर्वक सुनते हुए आश्वासन दिया कि विभागीय कर्मचारियों के हितों की रक्षा करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस अवसर पर उपस्थित अन्य लोगों में वन एवं वन्यजीव सुरक्षा विभाग के सचिव प्रियांक भारती, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन बल प्रमुख) धर्मेंद्र शर्मा तथा मुख्य वन संरक्षक (मैदानी क्षेत्र) निधि श्रीवास्तव शामिल हुए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ड्यूटी पर गैर हाजिर रहने वाले चुनावी स्टाफ के खिलाफ दर्ज करवाई जाएगी एफ.आई.आर, अब तक 71 कर्मचारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो चुकी है शुरु

चुनाव स्टाफ गंभीरता व निष्पक्षता से निभाए चुनावी ड्यूटी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों की कोविड टैस्टिंग रिपोर्ट को ही मिलेगी मान्यता, जाली दस्तावेज सामने आने पर संबंधित अस्पताल/लैब व प्राप्तकर्ता पर भी दर्ज होगी एफ.आई.आर...
article-image
पंजाब , समाचार

गढ़शंकर से आप के जय कृष्ण सिंह रोड़ी 4179 मतों से जीते

गढ़शंकर। गढ़शंकर विधानसभा हलके से आम आदमी पार्टी के जय कृष्ण सिंह रोड़ी ने 4179 मतों से काग्रेस के अमरप्रीत सिंह लाली को मात देकर जीत दर्ज की। जय कृष्ण सिंह रोड़ी दूसरी बार...
article-image
पंजाब

कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से धान की पराली में गेहूं की सीधी बिजाई संबंधी प्रदर्शनी का आयोजन

होशियारपुर, 17 नवंबर: किसानों को धान की पराली प्रबंधन संबंधी जागरुक करने के लिए पंजाब कृषि विश्वविद्यालय लुधियाना के जिला स्तरीय प्रसार संस्थान कृषि विज्ञान केंद्र बाहोवाल की ओर से गांव बुगरा के तरनजीत...
Translate »
error: Content is protected !!