7 हजार प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद : हिमाचल प्रदेश के 2 गिरफ्तार

by

मोहाली : मोहाली में पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनसे 7 हजार प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद हुए हैं। इनके खिलाफ नार्कोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सांटिस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान हंस राज और अनिल कुमार के रूप में हुई है। इन्हें मोहाली जिले के हंडेसरा में काबू किया गया। स्थानीय पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है।
एरिया में पुलिस पेट्रोलिंग कर रही थी जब दोनों आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े। यह नगला रोड की तरफ से हंडेसरा की तरफ आ रहे थे। पुलिस ने शक के आधार पर इन्हें रोक पूछताछ की तो कैप्सूल बरामद हुए जो प्रतिबंधित थे। इनकी मात्रा 7 हजार पाई गई।
यह कैप्सूल प्रोक्सीब्रैंड स्पैस के थे। पुलिस ने बताया कि आरोपी कैप्सूल कैरी करने के कोई दस्तावेज पेश नहीं कर पाए। ऐसे में इनके खिलाफ NPDS एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ है। पुलिस इनसे पूछताछ में जुटी है कि किस लिए यह कैप्सूल लाए गए थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

इण्डो-तिब्बतन फ्रेंडशिप एसोसिएशन के हिमालयन फेस्टिवल में की शिरकत : एक साझा सांस्कृतिक विरासत के वाहक हैं भारत और तिब्बती समुदाय: आर.एस बाली

एक साझा सांस्कृतिक विरासत के वाहक हैं भारत और तिब्बती समुदाय: आर.एस ई लामा की शिक्षाओं पर चलते हुए इस मैत्री को और आगे लेकर जाएंगे धर्मशाला, 10 दिसंबर। भारत और तिब्बत एक साझी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ध्वाल पंचायत के मनोग गांव की पेयजल आपुर्ति हुई बहाल

सुंदरनगर, 11जून :  अधिशाषी अभियन्ता, जल शक्ति मण्डल, सुन्दरनगर रजत गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग द्वारा 11 जून को गांव मनोग ग्रांम पंचायत ध्वाल की पेयजल योजना का मुआइना किया गया...
article-image
पंजाब

रयात बाहरा इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने किया एसएसपी कार्यालय का शैक्षणिक दौरा

यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा और नशा मुक्ति पर मिली जागरूकता होशियारपुर / दलजीत अजनोहा : रयात बाहरा इंटरनेशनल स्कूल, होशियारपुर के छात्रों ने हाल ही में एसएसपी कार्यालय का शैक्षणिक और प्रेरणादायक दौरा किया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

5 करोड़ की पेयजल योजना का भूमि पूजन प्रो. राम कुमार ने ईसपुर में किया, एक साल में पूरा करने के निर्देश

ऊना, 29 अक्तूबरः हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने आज हरोली विस क्षेत्र के ईसपुर में लगभग 5 करोड़ रुपए की लागत से बनने जा रही पेयजल योजना का...
Translate »
error: Content is protected !!