रामपुर में 12 कनाल भूमि पर होगा निर्माण, जल्द शुरू होगी टेंडर प्रक्रिया
रोहित जसवाल। ऊना, 14 अक्तूबर. हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग का तीन मंजिला भवन रामपुर में 7.38 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा। भवन निर्माण के लिए 12 कनाल भूमि आयोग के नाम हस्तांतरित की जा चुकी है, जबकि पहले चरण में 1.98 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत हो चुकी है। निर्माण कार्य के लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। आयोग के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार ने बुधवार को यह जानकारी दी।
भवन निर्माण की दिशा में आगे बढ़ते हुए ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को आयोग अध्यक्ष को इससे संबंधित फाइल और आवश्यक रिकॉर्ड सौंपा। प्रस्तावित भवन का नाम ‘आयोग भवन’ रखा जाएगा।
Screenshot
कुलदीप कुमार ने आयोग को अपना स्थायी भवन उपलब्ध करवाने की पहल के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भवन बनने से आयोग को ऊना में अपना स्थायी कार्यालय मिलेगा। इससे वर्तमान में दूसरे भवन में संचालित कार्यालय को अपना परिसर उपलब्ध होगा और आयोग के कामकाज के संचालन में सुविधा मिलेगी।
उन्होंने कहा कि राज्य अनुसूचित जाति आयोग अनुसूचित जाति समुदाय के लोगों की समस्याओं को सरकार के समक्ष उठाने और उनके समाधान की दिशा में कार्य करता है। स्थायी भवन उपलब्ध होने से लोगों को अपनी समस्याएं लेकर आयोग के समक्ष पहुंचने तथा कार्यालयीन कार्यों के संचालन में सुविधा होगी। प्रदेश सरकार वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों के कल्याण और उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर आयोग के सदस्य अधिवक्ता डॉ. विजय डोगरा, सदस्य अधिवक्ता शालिनी जम्वाल, सदस्य सचिव विश्रुत भारती, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज के अधिशासी अभियंता राजेश राणा, वास्तुकार राजेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
बाल मेले के आयोजन से मिलती है हर वर्ष नई ऊर्जा।, विख्यात गायक कुलविंदर बिल्ला बाल मेले में होंगे स्टार गायक। 72 करोड रुपए सौंदर्य करण की विभिन्न योजनाओं पर होंगे खर्च : बाली...
शिमला, 02 नवम्बर – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज यहां जुब्बल उपमण्डल में खड़ा पत्थर क्षेत्र में 6 करोड़ 40 लाख रुपये से निर्मित होने वाली गिरी गंगा सड़क के निर्माण कार्य का...
एएम नाथ। शिमला। अखिल भारतीय विद्युत इंजीनियरिंग फेडरेशन के संरक्षक व ऊर्जा निगम के पूर्व प्रबंध निदेशक सुनील ग्रोवर ने हिमाचल प्रदेश ऊर्जा निगम लिमिटेड (एचपीपीसीएल) के मुख्य अभियंता विमल नेगी मौत मामले की...
रोहित भदसाली। हमीरपुर 26 अक्तूबर। गुजरात के वडोदरा में 117 पदों को भरने के लिए दिल्ली की प्रसिद्ध कंपनी इनोवेशन लिमिटेड 29 अक्तूबर को सैनिक विश्राम गृह हमीरपुर में भूतपूर्व सैनिकों की भर्ती करेगी।...