7-8 फरवरी को मुलाजिम व पेंशनर्स करेंगे जिला स्तरीय रोष प्रदर्शन- मक्खन वाहिदपुरी 

by
गढ़शंकर, 4 फरवरी : पंजाब सुबोर्डिनेट सर्विसेज फेडरेशन ब्लॉक गढ़शंकर की बैठक श्याम सुंदर कपूर की अध्यक्षता में गांधी पार्क गढ़शंकर में हुई। बैठक में प्रांतीय नेता मक्खन सिंह वाहिदपुरी तथा अमरीक सिंह विशेष रूप से शामिल हुए। सबसे पहले पंचायत सचिव मक्खन सिंह टोरोवाल के हुए अकास्मिक निधन पर शोक मता रखा गया तथा बिछड़े साथी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
      मीटिंग के फैसलों वाले सचिन जीत सिंह बगवाईं ने बताया कि ऑल स्टेट गवर्नमेंट एम्पलाइज फैडरेशन द्वारा केंद्र सरकार व राज्य सरकार की मारू नीतियों के खिलाफ देश भर में किये जा रहे जिला स्तरीय रोष प्रदर्शनों की श्रृंखला में पंजाब सुबोर्डिनेट सर्विसेज फेडरेशन द्वारा जिला सचिवालय होशियारपुर में 7-8 फरवरी को लगातार दो दिन भूख हड़ताल तथा रोष प्रदर्शन पश्चात डिप्टी कमिश्नर के माध्यम से केंद्र व पंजाब सरकार को ज्ञापन भेजे जाएंगे। इस कार्यक्रम में गढ़शंकर से बड़ी संख्या में मुलाजिम व पेंशनर्स शामिल होंगे। पंजाब मुलाजिम व पैंशनर्स फ्रंट द्वारा पंजाब सरकार द्वारा मुलाजिमों व पेंशनरों की जायज मांगों की लगातार अनदेखी करने के खिलाफ समूचे पंजाब में समूह विधायकों के माध्यम से पंजाब सरकार को मांग पत्र भी भेजे जाएंगे। 17 फरवरी को हलका विधायक जय कृष्णा सिंह रौड़ी को गढ़शंकर के मुलाजिम तथा पेंशनर्स मास डेपुटेशन के माध्यम से अपना मांग पत्र देंगे। पंजाब सरकार के बजट सेशन दौरान भी मुलाजिमों व पेंशनरों द्वारा चंडीगढ़ में चार बड़ी रैलियां की जाएंगी ताकि पंजाब सरकार को मुलाज़िमों तथा पेंशनरों की जायज मांगे मानने के लिए विवश किया जा सके। इस समय कंप्यूटर अध्यापकों के संघर्ष की पुरजोर समर्थन करते सरकार से मांग की कि इन अध्यापकों को तुरंत शिक्षा विभाग में शामिल किया जाए तथा अपने किए वादे अनुसार पुरानी पेंशन बहाल की जाए। बैठक में पवन कुमार, जगदीश पक्खोवाल, हरपाल कौर, हरजिंदर सिंह, नरेश बग्गा, शर्मिला रानी, जसविंदर कौर, गुरनाम हाजीपुर, निर्मल कौर, कश्मीर कौर, बाबू परमानंद, बलवंत राम, शिंगारा राम भज्जल, बलविंदर कौर, सुनीता रानी आदि उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शादी में जश्न के दौरान सरपंच के पति को लगी गोली,मौत : फिर भी फायरिंग करता रहा शख्स, 

गोराया : पंजाब से एक बड़ी खबर सामने आई है। शादी में जश्न के दौरान फायरिंग हुई। गोली लगने से सरपंच का पति डीजे फ्लोर पर ही गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

केरल में प्रार्थना सभा में धमाकों का कथित आरोपी पुलिस थाने में पहुंचा : पुलिस की ओर से अभी किसी भी प्रकार का कोई खुलासा नहीं

कोच्चि : केरल के कलामासेरी में हुए सीरियल ब्लास्ट मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। धमाकों का कथित तौर पर आरोपी केरल के लिए पुलिस थाने में पहुंचा है। दावा किया...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नशे की ओवरडोज से 11 लोगों ने हिमाचल में गंवाई जान -7 मामलों में 14 लोगों से 11 करोड़, 05 लाख 79 हजार 319 रुपए की संपत्ति जब्त : सरकार ने विधानसभा में दी लिखित जानकारी

 एएम नाथ।  शिमला। हिमाचल में पिछले ड़ेढ साल में (31 जुलाई तक) नशे की ओवर डोज से 11 लोगों की मौत हुई है। इसी अवधि के बीच नशे के 2947 मामले दर्ज हुए हैं।...
article-image
पंजाब

अमृतपाल के गैंगस्टरों और ISI से संबंध, बिक्रम सिंह मजीठिया का बड़ा खुलासा

चंडीगढ़ : शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने चंडीगढ़ पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने वायरल हो रही चैट को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए। उन्होंने...
Translate »
error: Content is protected !!