70 वकीलों ने लगवाई कोविड वैक्सीन

by

ऊना : कोरोना संक्रमण के बचाव हेतु जिला बार एसोसिएशन ऊना द्वारा आज जिला न्यायालय परिसर में कोरोना टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 70 वकीलों का टीकाकरण किया गया। इस अवसर पर सीजेएम अविनाश चंद्र शर्मा ने शिविर में उपस्थित सभी हेल्थ वर्करों को सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से बचाव के लिए अपना टीकाकरण अवश्य करवाएं। टीकाकरण से घबराएं नहीं और टीके की दोनों डोज अवश्य लें। चिकित्सकों द्वारा बताये गए नियमों का पालन करें। उन्होंने कहा कि मास्क का नियमित प्रयोग, उचित दूरी तथा समय-समय पर हाथों को साबुन या सेनिटाईजर से साफ करते रहना आवश्यक है।
इस मौके पर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रणदीप ठाकुर ने कोर्ट के सभी अधिवक्तागणों को जल्द से जल्द अपना टीकाकरण करवाने को कहा ताकि जल्द फिजिकल हेयरिंग का कार्य शुरू किया जा सके। उन्होंने अधिवक्ताओं को सरकार द्वारा कोरोना वाॅरियर्स घोषित करने पर धन्यावाद किया।
इस अवसर पर महासचिव देशदीप जसवाल, एडवोकेट वीरेंद्र मनकोटिया, अमरीक सिंह, राकेश चैधरी, सुग्रीव राणा, रोहित जोशी, भानू आनंद शर्मा, मोनिका धीमान, बेबी राणी, रिचा ठाकुर, तरूणा जसवाल, नवदीप राणा, शिवांगी ठाकुर, अनिल ठाकुर, अमित साहनी, , अभिनव शर्मा, शोभित गौतम, अमन मनकोटिया, रूहाना शेख, प्रियंका, सविता ठाकुर, खडग सिंह, मुकुल वाली, आशीष वर्मा, मोहित जैयतक, सागर शर्मा, खियाती यादव, नवदीप राणा, पवन कपिला, राजेश शर्मा, सहित अन्य उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

मतदान केंद्रों के भवनों के नामकरण में किया संशोधन

ऊना, 26 अगस्त – जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मतदान केंद्रों के भवनों के नाम पाठशाओं का दर्जा बढ़ने के कारण उनके नामकरण में संशोधन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अगले 8 महीनों में सभी मेडिकल कॉलेजों में उपलब्ध होगी हाई-एंड तकनीक: मुख्यमंत्री सुक्खू

मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय एचपीवी टीकाकरण का शुभारम्भ एएम नाथ।  शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज आईजीएमसी शिमला से सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए राज्य स्तरीय एचपीवी टीकाकरण अभियान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजयुमो चम्बा मण्डल ने साहो बस स्टैंड पर लगाया नमो टी-स्टॉल : बदले की भावना से कार्य कर रही प्रदेश सरकार : मनोज

एएम नाथ। चम्बा  : भारतीय जनता युवा मोर्चा चम्बा मण्डल ने आज साहो बस-स्टैंड पर नमो टी-स्टॉल लगाया गया । इस मौके पर लोगों ने नमो ऐप्प भी डाउनलोड करवाई और नमो ऐप्प के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पर्यटन विकास को लेकर तैयार किया जाए विस्तृत परियोजना प्रस्ताव : लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज

एएम नाथ। चंबा :  लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा कि ज़िला चंबा में पर्यटन विकास को लेकर एक विस्तृत परियोजना प्रस्ताव तैयार किया जाए। डॉ. राजीव भारद्वाज आज बचत भवन में आयोजित...
Translate »
error: Content is protected !!