72 घंटे बाद भी नहीं हुई अज्ञात शव की पहचान : समाज सेवा सोसायटी ने कराया अंतिम संस्कार

by

मोगा। थाना बाघापुराना पुलिस के अंतर्गत गांव चन्नूवाला की नहर से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना पर समाज सेवा सोसायटी मोगा की टीम मौके पर पहुंची और पुलिस प्रशासन के सहयोग से शव को नहर से बाहर निकाला।

पुलिस ने मृतक की पहचान कराने के उद्देश्य से शव को सिविल अस्पताल मोगा की मोर्चरी में 72 घंटे के लिए रखा। इस दौरान पुलिस की ओर से मृतक की पहचान के प्रयास किए गए, लेकिन निर्धारित अवधि में शव की पहचान नहीं हो सकी।

72 घंटे की अवधि पूरी होने के बाद थाना बाघापुराना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया और अंतिम संस्कार के लिए समाज सेवा सोसायटी को सौंप दिया। इसके बाद समाज सेवा सोसायटी के सदस्यों ने अपनी परंपरा के अनुसार लावारिस शव के वारिस बनकर मृतक का विधिवत अंतिम संस्कार किया।

समाज सेवा सोसायटी की ओर से इस तरह अज्ञात और लावारिस शवों का अंतिम संस्कार कर मानवीय संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया जा रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

10 गिरफ़्तार : पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसी के साथ सांझे ऑपरेशन में नशा तस्करी सिंडिकेट का किया पर्दाफाश

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा- निर्देशों पर नशों विरुद्ध शुरु की जंग के अंतर्गत बड़ी कामयाबी हासिल करते हुये पंजाब पुलिस की एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स ( ए. एन. टी. एफ.) ने केंद्रीय...
article-image
पंजाब

क्लासमेट के साथ किया दुष्कर्म, शादी का दिया था झांसा : आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

जगराओं  । पंजाब के लुधियाना जिले में साथ पढ़ने वाली युवती से इंटरनेट मीडिया पर संपर्क बढ़ाकर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में थाना सिटी जगराओं में सुमित मिश्रा निवासी डिस्पोजल...
article-image
पंजाब

कैबिनेट मंत्री जिंपा ने 18.19 लाख रुपए की लागत से वार्ड नंबर 12 व 14 में सडक़ निर्माण कार्य की करवाई शुरुआत

पंजाब सरकार विकास कार्यों को विशेष तवज्जो देकर शहरों व गांवों में करवा रही है विकास कार्य: ब्रम शंकर जिंपा होशियारपुर, 06 सितंबर: कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने वार्ड नंबर 12 व...
article-image
पंजाब

कांग्रेस ने हलवारा-लुधियाना सिविल टर्मिनल के उद्घाटन का किया स्वागत : अमरिंदर सिंह ने लोगों को दी बधाई

चंडीगढ़, 1 फरवरी :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को आदमपुर एयरपोर्ट से वर्चुअली हलवारा-लुधियाना सिविल टर्मिनल का उद्घाटन किया। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने इस उद्घाटन को स्वागत योग्य...
Translate »
error: Content is protected !!