8 साल तक युवती से किया दुष्कर्म : स्कूल प्रबंधक की 13 साल की बेटी से भाई से करवाया दुष्कर्म

by

बिल्सी (बदायूं)। बिल्सी के एक विद्यालय के प्रबंधक की बेटी और स्कूल की शिक्षक 2016 में कक्षा आठ की छात्रा को अपने घर ले गई। वहां नशा देकर बेहोश कर दिया और अपने भाई से उसके साथ दुष्कर्म कराया। अश्लील वीडियो बनवाई। इसके बाद वीडियो को प्रसारित करने की धमकी देकर कई बार युवक ने छात्रा के साथ शारीरिक संबंध बनाए।  अब दोनों आरोपित उस पर निकाह करने का दबाव बना रहे थे। इन्कार करने पर वीडियो प्रसारित करने की धमकी देते। युवती ने आठ साल बाद अब हिम्मत कर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने आरोपित भाई बहन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपित युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

बिल्सी थाना क्षेत्र के एक मुहल्ले में रहने वाली युवती ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि 2016 में जब वह नगर के एक विद्यालय में कक्षा आठ में पढ़ती थी। तब विद्यालय के प्रबंधक की बेटी और अंग्रेजी की शिक्षक हिना उसे पढ़ाई कराने के बहाने अपने घर ले गईं। जहां उसे कमरे में बैठा कर चाय पिलाई। जिसमें नशीला पदार्थ मिला था, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद अपने भाई अदनान को उसके पास लाई। अदनान ने बेहोशी के हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया।  युवती ने बताया कि अदनान ने उस समय उसके कई अश्लील वीडियो बना लिए थे। होश आने के बाद जब उसने विरोध किया तो उन वीडियो का प्रसारित करने की धमकी दी। उम्र कम थी तो वह डर गई। उस घटना के बाद से अब तक अदनान कई बार उसके साथ दुष्कर्म कर चुका है। विरोध करने पर धमकाता।

अब अदनान और उसकी बहन हिना दबाव बना रहे हैं कि वह उससे निकाह कर ले। जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हो गई और उसने अपने स्वजन को पूरा घटना बताई। पुलिस ने युवती के शिकायती पत्र पर हिना और अदनान के विरुद्ध दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट, धमकाने और आइटी एक्ट के तहत प्राथमिकी लिखी है। प्राथमिकी लिखने के बाद आरोपित की तलाश शुरू कर दी। शनिवार दोपहर पुलिस ने आरोपित अदनान को मुजरिया चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की। जिसमें उसके मोबाइल में पुलिस को युवती के कई वीडियो भी मिले। बिल्सी इंस्पेक्टर कमलेश मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद प्राथमिकी लिखकर आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। दूसरी आरोपित हिना को भी जल्द ग्रिफ्तार कर लिया जायेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

एनकाउंटर में मारा गया -अमृतसर में मंदिर पर ग्रेनेड हमले का मुख्य आरोपी , दूसरा आरोपी फरार

चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस ने एनकाउंटर में अमृतसर के एक मंदिर के बाहर हुए ग्रेनेड हमले के मुख्य आरोपी गुरसिदक सिंह  को मार गिराया है. पुलिस के मुताबिक़, 17 मार्च की सुबह हुए एनकाउंटर...
article-image
पंजाब

डेरा प्रेमी प्रदीप कुमार की हत्या मामले में तीन आरोपी काबू : दो पंजाब के व 4 हरियाणा के बताए जा रहे नौजवान

कोटकपूरा। कोटकपूरा में डेरा प्रेमी की प्रदीप कुमार हत्या मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को काबू कर लिया है। तीनों आरोपियों को दिल्ली स्पेशल सेल ने पटियाला के गांव बख्शीवाला से काबू किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना में बच्चों के लिए उपयुक्त मेंटरशिप और करियर काउंसलिंग पर करें फोकस – DC अपूर्व देवगन

मंडी, 9 फरवरी। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने जिले में मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को योजना के लाभार्थी बच्चों के लिए उपयुक्त मेंटरशिप और भविष्य के अवसरों पर...
Translate »
error: Content is protected !!