8 एचएएस बनेंगे आईएएस : संघ लोक सेवा आयोग के 4 अधिकारियों की टीम रविवार को शिमला पहुंच रही- 7 को इंडक्शन को लेकर बैठक

by
एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा (एचएएस) के 8 अधिकारियों की भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में इंडक्शन होगी। इसके लिए संघ लोक सेवा आयोग के 4 अधिकारियों की टीम रविवार को शिमला पहुंच रही है।
इस टीम में संघ लोक सेवा आयोग के सचिव व अवर सचिव सहित 2 अन्य अधिकारी शिमला आ रहे हैं। प्रदेश सचिवालय में सोमवार को इस संदर्भ में बैठक बुलाई गई है। इन अधिकारियों को प्रदेश सरकार की ओर से राज्य अतिथि का दर्जा प्रदान किया गया है। एचएएस से आईएएस में वर्ष 2006 बैच के 5 और वर्ष 2007 बैच के 3 अधिकारियों की इंडक्शन होगी। आईएएस कैडर में आने के लिए अधिकारियों की इंडक्शन से पहले उनके सेवाकाल की उपलब्धियों के साथ कामकाज का अवलोकन किया जाएगा। इसमें प्रत्येक वर्ष की एसीआर का भी मूल्यांकन किया जाएगा। इसके आधार पर आने वाले समय में हिमाचल प्रदेश को 8 नए आईएएस अधिकारी मिल जाएंगे।
इन अधिकारियों की होगी आईएएस में एंट्री आईएएस में एंट्री करने वाले अधिकारियों में 8 एचएएस शामिल हैं। इसमें वर्ष 2006 बैच से डा. मधु चौधरी, मनोज कुमार, प्रभा राजीव, सतीश कुमार शर्मा और आशीष कोहली शामिल हैं। इसी तरह वर्ष 2007 बैच के जितेंद्र सांजटा, वीरेंद्र शर्मा और हेमिस नेगी शामिल हैं।
निश्चिंत सिंह नेगी को कमांडैंट का जिम्मा राज्य सरकार ने हिमाचल प्रदेश पुलिस सेवा (एचपीपीएस) वर्ष 2007 बैच के अधिकारी निश्चिंत सिंह नेगी को कमांडैंट छठी आईआरबी धौलाकुंआ, जिला सिरमौर का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। सरकार की तरफ से इस आशय संबंधी अधिसूचना जारी कर दी गई है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी में रिकॉर्ड अंतर से कमल खिले और प्रचंड बहुमत के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरा कार्यकाल दें : कंगना रनौत

एएम नाथ। मंडी : बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत लोकसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाने को पूरी तरह से तैयार हैं। बीजेपी ने मंडी लोकसभा क्षेत्र से कंगना को चुनावी मैदान में उतारा है।  इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शास्त्री और भाषा अध्यापकों के भरें जाएंगे चार पद : उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा ऊना देवेन्दर चंदेल

ऊना, 24 फरवरी – प्रारम्भिक शिक्षा विभाग द्वारा शेास्त्री व भाषा अध्यापकों के 4 पद बैच वाइज अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे। यह जानकारी देते हुए उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा ऊना देवेन्दर चंदेल ने बताया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र मुबारिकपुर में तीन दिवसीय दोहराई प्रशिक्षण शिविर शुरू

ऊना, 20 अक्तूबर – जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं बाहरवीं वाहिनी गृह रक्षा विभाग ऊना द्वारा आपदा मित्र योजना के तहत गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र मुबारिकपुर में तीन दिवसीय दोहराई प्रशिक्षण शिविर का आयोजन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर हमला, चेहरे पर आई चोटें : रेलवे कार्यालय में हुई बहस मारपीट में बदली

एएम नाथ। बिलासपुर  :   कांग्रेस नेता एवं बिलासपुर के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर जानलेवा हमला हुआ है। हमले में उनको काफी चोटें आई हैं। यह घटना बिलासपुर जिला मुख्यालय की कुछ दूरी पर...
Translate »
error: Content is protected !!