8 करोड़ के करीब गबन करने के आरोप में सेक्रेटरी के खिलाफ मामला दर्ज : कोऑपरेटिव सुसाईटी मजारा डिंगरिया में हुआ गबन

by

माहिलपुर – थाना माहिलपुर पुलिस ने सहकारी समितियों के निरीक्षक की शिकायत पर कोऑपरेटिव सुसाईटी मजारा डिंगरिया  के सेक्रेटरी जतिंदर कुमार के विरुद्ध 7 करोड़ 14 लाख 96 हजार 70 रुपये का घोटाला करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। एसएसपी होशियारपुर को सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समिति गढ़शंकर ने 9 मार्च 2021 को शिकायत दी थी कि जतिंदर कुमार पुत्र योगराज वासी मजारा डिंगरिया जोकि सहकारी बैंक में सचिव था उसने बहुमुखी सहकारी खेतीबाड़ी सभा लिमिटेड मजारा डिंगरिया का कोई हिसाब किताब न देकर गबन किया है। उन्होंने बताया कि सभा सदस्यों व गैर सदस्यों द्वारा एफडी के रूप में जमा कराए 4 करोड़ रुपये की रकम उनके खातों में जमा नहीं कराई। उन्होंने कहा कि एसडीएम गढ़शंकर द्वारा 1961 के एक्ट 28 के अधीन सर्च वारंट जारी किए गए थे ताकि रिकॉर्ड की जांच की जा सके। इस शिकायत की जांच डीएसपी नरिंदर सिंह गढ़शंकर द्वारा करने के बाद थाना माहिलपुर में जतिंदर कुमार पुत्र योगराज वासी मजारा डिंगरिया के विरुद्ध 7 करोड़ 14 लाख 96 हजार 70 रुपये का गबन करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गर्मी का प्रकोप-चंडीगढ़ समेत पूरे उत्तर भारत में तेजी से बढ़ रहा : 22 मई से चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता

गर्मी का प्रकोप इस समय चंडीगढ़ समेत पूरे उत्तर भारत में तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार रात से लेकर रविवार तक, तापमान में अधिक गर्मी और नमी का मिलाजुला असर देखा गया। शनिवार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

विनेश फोगाट को मिला गोल्‍ड मेडल : कहा, “मेरी लड़ाई खत्म नहीं हुई , बल्कि यह तो बस शुरू हुई

नई दिल्‍ली। पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत ने कुल 6 मेडल जीते थे। इसके अलावा पहलवान विनेश फोगाट दहलीज पर पहुंचकर मेडल जीतने से चूक गई थीं। उन्‍होंने 50 किग्रा के फाइनल में जगह...
article-image
पंजाब

लैमरिन टेक स्किल्स यूनिवर्सिटी, पंजाब ने विश्व युवा कौशल दिवस मनाया

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा :  विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर, लैमरिन टेक स्किल्स यूनिवर्सिटी, पंजाब ने विश्व युवा कौशल दिवस पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। विश्व युवा कौशल दिवस संयुक्त राष्ट्र...
article-image
पंजाब

केंद्र सरकार ने 28 वांछित अपराधियों की जारी की सूची : विदेशों में छिपे सूची में शामिल गैंगस्टरों में अधिकतर पंजाब से संबंधित

चंडीगढ़ : केंद्र सरकार ने विदेशों में रहकर आपराधिक वारदातों को अंजाम देने वाले मोस्ट वाटेंड गैंगस्टरों की सूची में 28 लोगों को शामिल किया है। इनमें मोहाली व तरनतारन थाने पर हुए आरपीजी...
Translate »
error: Content is protected !!