8 मई को जलालपुर से होगी नशा मुक्ति यात्रा की शुरुआत, मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल करेंगे संबोधित

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के अंतर्गत पंजाब को नशा मुक्त करने के लिए एक ऐतिहासिक पहल की जा रही है। इस कड़ी में 8 मई को मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान और नेशनल कन्वीनर आम आदमी पार्टी अरविंद केजरीवाल टांडा के गांव जलालपुर से नशा मुक्ति यात्रा का आगाज करेंगे। इस संबंध में तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए आज जलालपुर स्थित सचिन पैलेस में एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता विधायक जसवीर सिंह राजा गिल और डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने की।

बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को समागम से जुड़ी तैयारियों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। विधायक जसवीर सिंह राजा गिल ने बताया कि यह यात्रा मुख्यमंत्री भगवंत मान की उस प्रतिबद्धता का हिस्सा है, जिसके अंतर्गत प्रदेश को नशे की चपेट से बाहर निकालने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे इस जनआंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अधिक से अधिक संख्या में 8 मई को जलालपुर पहुंचें।

डिप्टी कमिश्नर ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान व अरविंद केजरीवाल 8 मई को सुबह 11 बजे जलालपुर स्थित सचिन पैलेस में लोगों को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि इस ऐतिहासिक समागम को सफल बनाने हेतु प्रशासन द्वारा व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं और सुरक्षा, ट्रैफिक एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर समस्त विभागों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
इस मौके पर अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ऑपरेशन सील : गढ़शंकर पुलिस ने इंटरस्टेट नाकों पर वाहनों की जांच

गढ़शंकर, 6 दिसम्बर: डीजीपी पंजाब के निर्देशानुसार आज गढ़शंकर पुलिस द्वारा ऑपरेशन सील-वी के तहत हिमाचल की सीमा से सटे कोकोवाल मजारी और महंदवानी में अंतरराज्यीय नाके पर नाकेबंदी कर वाहनों की जांच की...
article-image
पंजाब

वर्ल्ड फिजियोथेरेपी दिवस पर विद्यामंदिर स्कूल में फिजियोथेरेपी जांच कैंप आयोजित

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  वर्ल्ड फिजियोथेरेपी दिवस के उपलक्ष्य में विद्यामंदिर सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल, शिमला पहाड़ी, होशियारपुर में एक निशुल्क फिजियोथेरेपी जांच कैंप लगाया गया। इस अवसर पर प्रसिद्ध फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. कृति शर्मा ने...
article-image
पंजाब , हरियाणा

किसानों का पक्का मोर्चा चंडीगढ़ में शुरू : संयुक्त किसान मोर्चा भी सेक्टर-34 में 2 सितंबर को जुटेगा

चंडीगढ़ :  भारतीय किसान यूनियन (एकता उगराहां) और पंजाब खेत मजदूर यूनियन की तरफ से आज (रविवार) से चंडीगढ़ में मोर्चा लगाया गया है। खेती नीति, किसानों की कर्ज माफी समेत 8 मांगों को...
Translate »
error: Content is protected !!