80 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन अगले 5 साल और देगी : देश के किसी भी कोने में मिलेगा मुफ्त में राशन

by

छत्तीसगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा दांव खेला है। पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ के दुर्ग में ऐलान किया है कि मुफ्त में राशन योजना को पांच साल और बढ़ाया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, मैंने निश्चय कर लिया है कि देश के 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन देने वाली योजना को भाजपा सरकार अब अगले 5 साल के लिए और बढ़ाएगी।आपका ये प्यार और आशीर्वाद मुझे हमेशा पवित्र निर्णय करने की ताकत देता है।
धानमंत्री नरेंद्र मोदी का कहना था कि कांग्रेस ने गरीब को धोखे के सिवाय कभी कुछ नहीं दिया। कांग्रेस गरीब की कभी कद्र नहीं करती। उसे गरीब का दुख-दर्द कभी समझ नहीं आता। इसलिए जब तक कांग्रेस केंद्र सरकार में रही, वो गरीबों के हक का पैसा लूटकर खाती रही, अपने नेताओं की तिजोरी में भरती रही. 2014 में सरकार में आने के बाद आपके इस बेटे ने गरीब कल्याण को अपनी सबसे बड़ी प्राथमिकता बनाया। हमने अपने गरीब भाई-बहनों में ये विश्वास पैदा किया कि उनकी गरीबी दूर हो सकती है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, हमारे सेवाकाल में सिर्फ 5 साल में ही साढ़े 13 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी से बाहर आए हैं। जो गरीबी से बाहर निकले हैं वो आज मोदी को कोटि-कोटि आशीर्वाद दे रहे हैं. हमने ऐसी नीतियां बनाई कि हर गरीब अपनी गरीबी का खात्मा करने के लिए सबसे बड़ा सिपाही बनकर मोदी का साथी बन गया।भाजपा सरकार ने बहुत धैर्य और ईमानदारी से काम किया। मोदी के लिए देश की सबसे बड़ी जाति एक ही है – गरीब. जो गरीब है, मोदी उसका सेवक है, उसका भाई है, उसका बेटा है।
प्रधानमंत्री ने कहा, यहां के अनेक साथी काम के लिए बाहर जाते हैं, उसके लिए भाजपा सरकार ने ऐसा इंतजाम किया है कि आप देश के किसी भी हिस्से में जाएं तो भी आपको मुफ्त राशन मिलता रहेगा। इसलिए ही मोदी ने आपको वन नेशन-वन राशन कार्ड की सुविधा दी है।

‘कांग्रेस ने महादेव के नाम को भी नहीं छोड़ा’

प्रधानमंत्री ने कहा, छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने तो महादेव के नाम को भी नहीं छोड़ा है. 2 दिन पहले ही रायपुर में बहुत बड़ी कार्रवाई हुई है, रुपयों का बहुत बड़ा ढेर मिला है। लोग कह रहे हैं कि ये पैसा सट्टेबाजों का है, जुए का खेल खेलने वालों का है, जो उन्होंने छत्तीसगढ़ के गरीबों और नौजवानों को लूट कर जमा किया है। मीडिया में आ रहा है कि इस पैसे के तार छत्तीसगढ़ के….तक जा रहे हैं। यहां की सरकार और मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ की जनता से बताना चाहिए कि दुबई में बैठे इस घोटाले के आरोपियों के साथ उनके क्या संबंध हैं।आखिर ये पैसा पकड़े जाने के बाद यहां के मुख्यमंत्री क्यों बौखला गए हैं?

‘हर साल 2 लाख करोड़ रुपये खर्च कर रही सरकार’ : केंद्र सरकार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त में राशन देती है। दिसंबर 2022 में इस योजना को एक साल के लिए बढ़ा दिया गया था। इस योजना से केंद्र सरकार को सालाना 2 लाख करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ता है। राशन के लिए गरीबों को एक रुपये भी नहीं देना होता है।
पिछले साल कैबिनेट की बैठक के बाद केंद्रीय खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल ने बताया था कि सरकार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एक्ट के तहत चावल, गेहूं और मोटा अनाज क्रमश: 3,2,1 रुपये प्रति किलो की दर से देती है. सरकार ने फैसला लिया है कि दिसंबर 2023 तक यह पूरी तरह से मुफ्त मिलेगा। इससे पहले सितंबर 2022 में सरकार ने इस योजना की समय-सीमा को तीन महीने के लिए 31 दिसंबर तक बढ़ा दिया था। कोविड के समय गरीब लोगों को राहत पहुंचाने के लिए यह योजना लाई गई थी। 28 महीने में सरकार ने गरीबों को मुफ्त राशन पर 1.80 लाख करोड़ रुपये खर्च किए थे।

कोविड संकट में शुरू हुई थी योजना : प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना को मार्च 2020 में कोविड संकट के दौरान लागू किया गया था।इस योजना का लाभ देश के 80 करोड़ लोगों को मिलता है। इसके तहत बीपीएल कार्ड वाले परिवारों को हर महीने प्रति व्यक्ति 4 किलोग्राम गेहूं और 1 किलोग्राम चावल मुफ्त दिया जाता है। बीते कई महीनों से इस योजना को बढ़ाया जा रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

करोड़ों के स्कैंडल का पर्दाफाश : भिंडर भाइयों सहित 3 के खिलाफ मामला दर्ज

रूपनगर ; पंजाब के रूपनगर (रोपड़) में वन विभाग के लिए भूमि खरीदने के मामले में करोड़ों रुपए की हेराफेरी होने का मामला सामने आया है। अधिकारियों के साथ मिलीभगत करके गांव करूरा की...
article-image
पंजाब

टोल प्लाजा हुआ बंद : होशियापुर-टांडा रोड पर गांव लाचोवाल स्थित टोल प्लाजा

होशियारपुर, 14 दिसंबर डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि होशियापुर-टांडा रोड पर गांव लाचोवाल स्थित टोल प्लाजा 14 दिसंबर को रात 12:00 बजे से बंद कर दिया गया है । उन्होंने बताया कि...
article-image
Uncategorized , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू का आया बड़ा बयान : 2600 गेस्ट टीचर की भर्ती हिमाचल सरकार ने रोकी

एएम नाथ। शिमला, 20 जनवरी :  हिमाचल प्रदेश में स्कूलों-कॉलेजों में 2600 गेस्ट टीचरों की भर्ती की घोषणा करने वाली सुक्खू सरकार ने अब इस भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। मुख्यमंत्री सुखविंदर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोगों की अपेक्षा तथा आवश्यकताओं के अनुरूप हो रहे विकास कार्य : कुलदीप सिंह पठानिया 

 कार्यकर्ता एकजुट होकर करें कांग्रेस पार्टी के लिए काम,  लोकतंत्र में सभी को चुनाव लड़ने का अधिकार एएम नाथ। सिहुंता (चम्बा)  :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष आदरणीय श्री कुलदीप सिंह पठानिया जी...
Translate »
error: Content is protected !!