82 बोरियों में भरकर ले जाए जा रहे सिक्के बरामद : हिमाचल से पंजाब की तरफ जा रही थी पंजाब नंबर की एक जीप , नाके पर पुलिस ने चेक की थी जीप

by

संतोषगढ़ : जिला ऊना की नगर परिषद संतोषगढ़ में जिला प्रशासन की ओर से आदर्श आचार संहिता के चलते गठित की गई उड़न दस्ते की टीम ने करीब 82 बोरियों में भरकर ले जाए जा रहे सिक्के बरामद किए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक उड़न दस्ता द्वारा संतोषगढ़ में रविवार अपराह्न में नाकेबंदी की गई थी। इसी दौरान पंजाब नंबर की एक जीप हिमाचल से पंजाब की तरफ जा रही थी।

गाड़ी में 82 बोरियां लदी हुईं थीं। बोरियों की जांच करने पर इन बोरियों में सिक्के भरे पाए गए। इसके बाद उड़न दस्ते की टीम ने तुरंत जीप को कब्ज कर लिया और जीप चालक से पूछताछ कर कर दी। चालक की पहचान पंजाब के लुधियाना निवासी रवि कुमार के रूप में की गई है। उड़न दस्ता द्वारा तुरंत इस मामले को लेकर जिला प्रशासन को सूचित किया गया, जबकि पुलिस की स्थानीय टीम भी घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची।

उप जिलाधिकारी (एसडीएम) विश्व मोहन देव चौहान ने बताया कि आदर्श आचार संहिता के चलते हिमाचल से पंजाब और पंजाब से हिमाचल आने जाने वाले लोगों पर कड़ी निगाह रखी जा रही है। इसी दौरान पंजाब नंबर की एक जीप को चेक करने पर उसमें करीब 82 बोरियां लदी पाईं गईं हैं। जिसमें चिल्लर के रूप में कैश भरा हुआ बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि इस कैश को तुरंत जिला ट्रेजरी में जमा करवा दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस राशि का वैध स्रोत बताए जाने पर इसे रिलीज भी किया जा सकता है।  बताया जा रहा है कि यह सिक्के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीरनिगाह मंदिर के हैं, लेकिन सिक्के कहां और क्यों भेजे जा रहे थे, यह जांच का विषय है। गौरतलब है कि पीरनिगाह मंदिर का रखरखाव ग्राम पंचायत बसोली द्वारा किया जाता है और देशभर से लाखों श्रद्धालु इस मंदिर में दर्शनों के लिए आते है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

वीरेंद्र कंवर ने संपर्क से समर्थन यात्रा के तहत ग्राम पंचायत चताड़ा में सुनीं जन समस्याएं

ऊना : 2 जुलाई 2022- हिमाचल प्रदेश सरकार ने अपने साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं तथा पूरे प्रदेश में एक समान विकास करवाया है। इसी कड़ी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गोल्डन टेंपल में कड़ाहे में गिरा सेवादार, मौत : सेवादार का आलू उबालते समय फिसला था पैर

अमृतसर, 10 अगस्त | गोल्डन टेंपल के लंगर हॉल में कढ़ाई में गिरे सेवादार की 8 दिन के इलाज के बाद मौत हो गई। 1-2 अगस्त की रात को सेवादार सेवा करते समय उबलते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कब होगे पंचायत चुनाव ? सीएम सुक्खू ने दे दी बड़ी जानकारी

एएम नाथ । शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में पंचायत चुनावों को लेकर सरकार की स्थिति स्पष्ट की है. उन्होंने कहा कि राज्य में पंचायत चुनाव समय पर ही होंगे और...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

संसद-जर्मनी और 5 पन्नों ‘तूफानी’ लेटर! 6 वजहों से राहुल की छुट्टी, सोनिया ने प्रियंका को सौंपी कमान?

नई दिल्ली : शुक्रवार को खत्म हुए संसद के शीतकालीन सत्र ने भारतीय राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत दिया है। यह परिवर्तन देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस में साफ दिख रहा...
Translate »
error: Content is protected !!