850 एकड़ ज़मीन से अवैध कब्ज़ा छुड़वाया : मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने आज गाँव डड्याल ,ब्लॉक दसूहा में

by

ज़िला होशियारपुर के ब्लॉक दसूहा के गाँव डड्याल में करीब 170 करोड़ रुपए से अधिक की सरकारी पंचायती ज़मीन से छुड़ाया अवैध कब्ज़ा, अब तक कुल 11442 एकड़ ज़मीन कब्जा-मुक्त करवाई

विभाग के शामलात सेल को करेंगे और मज़बूतः लालजीत सिंह भुल्लर

दसूहा : मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा ज़िला होशियारपुर में अब तक के दूसरे सबसे बड़े क्षेत्रफल से अवैध कब्ज़ा छुड़वाया गया है। पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने आज गाँव डड्याल (ब्लॉक दसूहा) में 850 एकड़ पंचायती ज़मीन से अवैध कब्ज़ा छुड़वाया। इस अवसर पर विधायक दसूहा कर्मबीर सिंह घुम्मन भी मौजूद थे।

इसके बाद पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए स. लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि इस ज़मीन का बाजारी मूल्य करीब 170 करोड़ रुपए बनता है। उन्होंने बताया कि इस गाँव की कुल 1013 एकड़ पंचायती ज़मीन में से 115 एकड़ क्षेत्रफल पर अवैध कब्ज़ा करके बैठे लोगों द्वारा पहले ही स्वेच्छा से कब्ज़ा छोड़ा जा चुका है जबकि दो पक्षों द्वारा 49 एकड़ पंचायती ज़मीन सम्बन्धी केस अदालत में चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा अदालती मामलों के निपटारे संबंधी पैरवी में और तेज़ी लाई जायेगी और रहती ज़मीन को भी जल्द कब्ज़े से मुक्त करवा लिया जायेगा।

ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत मान पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि सरकारी ज़मीनों को अवैध कब्जों से मुक्त करवाने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह वचनबद्ध है। उन्होंने ख़ास तौर पर कहा कि सरकारी ज़मीनों पर अवैध कब्ज़े करने वाले किसी भी शख़्स को बख्शा नहीं जायेगा, फिर चाहे वह कितना भी रसूखवान क्यों न हो।

ज़िक्रयोग्य है कि इससे पहले सरकारी ज़मीनों से अवैध कब्ज़े हटाने की ऐतिहासिक पहल करते हुए मुख्यमंत्री स. भगवंत मान ने ज़िला एस.ए.एस. नगर के ब्लॉक माजरी में सबसे बड़े क्षेत्रफल 2828 एकड़ पंचायती ज़मीन का कब्ज़ा छुड़वाने की मुहिम की बागडोर ख़ुद संभाली थी।

केबिनेट मंत्री स. भुल्लर ने बताया कि अब तक विभाग द्वारा कुल 11442 एकड़ का कब्ज़ा छुड़वाया जा चुका है जिसमें से पिछले साल सरकार द्वारा करीब 2709 करोड़ रुपए मूल्य की 9030 एकड़ ज़मीन को कब्ज़ामुक्त करवाया गया था जबकि इस वर्ष दूसरे चरण के अंतर्गत अब तक लगभग 2412 एकड़ सरकारी ज़मीन का कब्ज़ा छुड़ाया जा चुका है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह ख़ुद आगे आकर सरकारी ज़मीन से अवैध कब्ज़े छोड़ें ताकि इस ज़मीन से एकत्रित होने वाला राजस्व पंजाब के कल्याण हेतु इस्तेमाल किया जा सके।

स. लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि सरकारी ज़मीनों से अवैध कब्ज़े छुड़वाने के लिए काम कर रहे विभाग के शामलात सेल को और मज़बूत किया जायेगा ताकि पंचायती ज़मीनों के कब्ज़े छुड़ाने में कोई परेशानी न आए।
इस अवसर पर संयुक्त निदेशक ग्रामीण विकास और पंचायती राज पंजाब जगविंदरजीत सिंह, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) बलराज सिंह, एसडीएम दसूहा ओजस्वी अलंकार (आईएएस), उप निदेशक रणवीर सिंह, डीडीपीओ भूपिंदर सिंह मुल्तानी, डीएसपी बलबीर सिंह, बीडीपीओ धनवंत सिंह रंधावा, नायब तहसीलदार लवदीप सिंह धूत, पंचायत व इलाका निवासी हाजिर थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

10 किलो हेरोइन, 2 AK-47 और 10 कारतूस बरामद : अमृतसर में तीन गिरफ्तार

अमृतसर, 29 सितंबर। पंजाब पुलिस ने अमृतसर में अवैध हथियारों और मादक पदार्थों की आपूर्ति करने वाले एक नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर हलके के 61 गावों में सिंचाई के टियुबवैल लगाने की लिए पंजाब सरकार ने की ग्रांट जारी, माहिलपुर ब्लाक में 14 तो गढ़शंकर के कंडी बीत व अन्य गांवों में 47 टियुबवैल लगेगे

जल स्त्रोत विभाग में रिक्त पड़े पदों को भरने व कंडी नहर का काम पूरा करने की मांग मुख्यमंत्री ने मानी गढ़शंकर: गढ़शंकर विधानसभा हलके में 61 गावों में सिंचाई के नलकूप लगाने के...
article-image
पंजाब

32 बोर के देसी पिस्टल और एक 7.65 जिंदा कारतूस सहित एक ग्रिफ्तार : असला एक्ट तहत मामला दर्ज

गढ़शंकर। एसएसपी सुरेंद्र लांबा द्वारा जिले में नशे के खिलाफ एसपी (डी) सरबजीत सिंह बाहिया के नेतृत्व में डीएसपी जसप्रीत सिंह की हिदायतों के अनुसार व एसएचओ बलजिंदर सिंह की निगरानी में एएसआईकौशल चंद्र...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

अनुराग सिंह ठाकुर ने किया स्वच्छ भारत 3.0 का शुभारंभ :अनुराग सिंह ठाकुर ने सभी लोगों से इस अभियान में जुड़ने और स्वच्छता के लिए अपना योगदान देने का किया आह्वान

हमीरपुर 01 अक्तूबर । केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने रविवार सुबह दियोटसिद्ध में स्वच्छ भारत 3.0 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र, एनएसएस...
Translate »
error: Content is protected !!