9 लोगों को कुचला : सोलन के धर्मपुर में 5 की मौत; 2 गंभीर घायल

by

धर्मपुर : शिमला नेशनल हाईवे पर एक बेकाबू इनोवा ने राह चलते 9 लोगों को कुचल दिया। जिसमें 5 लोगों की मौके पर ही मौत, 4 लोग घायल हुए हैं। इनमें से गंभीर 2 घायलों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया, अन्य 2 घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद एमएमयू अस्पताल में दाखिल किया गया। जानकारी के मुताबिक, हादसा मंगलवार सुबह लगभग 9:20 बजे धर्मपुर में सुक्खी जोहड़ी के पास हुआ। धर्मपुर के पास एक बिल्डिंग में काम कर रहे 9 मजदूर अपने कमरे से काम पर जा रहे थे। इनमें मिस्त्री और कुछ दीवारों पर पुट्‌टी का काम करने वाले थे।
एक इनोवा धर्मपुर पड़ाव के पास से मुड़कर तेज रफ्तार से कालका की तरफ आई। सुक्खी जोहड़ी में पीएनबी बैंक के एटीएम के पास पैदल चल रहे मजदूरों को इनोवा ने जोरदार टक्कर मार दी। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि किसी को संभलने का मौका ही नहीं मिला। सभी लोग टक्कर लगने से सड़क पर गिर गए। इनोवा भी बीच सड़क घूम गई, जिसके टायर तक फट गए। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस व एंबुलेंस को फोन किया और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए।
डीएसपी परवाणू प्रणव चौहान के अनुसार, इनोवा को गड़खल के समीपवर्ती खडोली गांव का 23 वर्षीय राजेश कुमार ड्राइव कर रहा था। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अभी तक पता चला है कि जिस समय घटना हुई वह परवाणू-कालका की तरफ जा रहा था।
बिहार व यूपी के निवासी मरने वाले : हादसे में मरने वालों की पहचान गुड्डू यादव, राजा वर्मा और निप्पू निषाद, निवासी वार्ड नंबर-7 पश्चिमी छपरा बिहार के रूप में हुई है। इसके अलावा एक व्यक्ति 36 वर्षीय मोती लाल यादव निवासी ठाडीमार कुशीनगर उत्तर प्रदेश और 29 वर्षीय सन्नी निवासी कुशीनगर उत्तर प्रदेश शामिल है।
2 घायल पीजीआई चंडीगढ़ रेफर : धर्मपुर हादसे के 2 घायलों आदित्य (26) पुत्र हरिंदर पटेल निवासी गांव कोकिलपट्टी, बैकुंठपुर कोठी, कुशीनगर UP और बाबूदीन पुत्र भागल मियां निवासी गोधगोला घाट, दुबरी, डाकघर फतेहपुर कोपीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।
इनके अलावा अन्य 2 घायल महेश (25), पुत्र रामभजन निवासी गाजीपुर, कुशीनगर UP और अर्जुन राय पुत्र सुभाष राय निवासी कुशीनगर, यूपी को धर्मपुर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद MMU अस्पताल शिफ्ट किया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

पशुओं के लिए घास काटते हुए गिरने से एक व्यक्ति की मौत

चम्बा : पशुओं के लिए घास काटते हुए गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान हरु पुत्र मचलू (69) निवासी गांव बाहरेई पंचायत सराहन के रूप में हुई है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एनीमिया की रोकथाम के लिए करें हरे पत्तेदार सब्जियों व मौसमी फलों का सेवन : वीना देवी

तीसा में जागरूकता शिविर के साथ हुआ पोषण माह का समापन जागरूकता शिविर में किया गया स्थानीय संतुलित आहार की प्रदर्शनी का आयोजन एएम नाथ। चम्बा (तीसा) : महिला एवं बाल विकास विभाग चम्बा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

18 सितंबर को 1.55 लाख बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल

एएम नाथ। चंबा :  उपायुक्त मुकेश रेप्सवाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय के सभागार में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को लेकर जिला टास्क फोर्स कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आनंदपुर साहिब गुरुघर की तर्ज पर तैयार होगा समागम स्थल : गुरुघर का होगा अनुभव

श्री आनंदपुर साहिब : गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर ज्योतिसर और इंदाबादी के बीच लगभग 170 एकड़ ज़मीन पर एक खास कार्यक्रम होगा। इंदाबादी गीता उपदेश की जगह है। प्रधानमंत्री...
Translate »
error: Content is protected !!