90 लाख रुपए की धनराशि होगी व्यय, विधानसभा अध्यक्ष ने संपर्क सड़क लाहड़ी का किया भूमि पूजन : संधारा सहित खिरडीधार और बगढ़ार क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से किया जाएगा विकसित – कुलदीप सिंह पठानिया

by
एएम नाथ। चंबा( बनीखेत), 6 जनवरी :   विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज ग्राम पंचायत सुदली में लगभग 90 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाली गांव लाहड़ी के लिए संपर्क सड़क का भूमि पूजन किया।
उन्होंने कहा कि भटियात क्षेत्र के प्रत्येक गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य किया जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गांव लाहड़ी की काफी लंबे समय से सड़क की मांग को पूर्ण किया गया है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को दो माह के भीतर सड़क निर्माण को पूर्ण करने के लिए निर्देशित भी किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए जारी मुहिम के तहत जारी वित्त वर्ष में 32 गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ा जा रहा है। साथ में उन्होंने यह भी कहा कि शेष बचे गांवों को दिसंबर 2026 तक सड़क सुविधा से जोड़ दिया जाएगा।
विधानसभा ने कहा है कि भटियात विधानसभा क्षेत्र के तहत संधारा सहित खिरडीधार और बगढ़ार क्षेत्र को पर्यटन के लिहाज से विकसित किया जाएगा ।
साथ में उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों के अनुरूप विभिन्न साहसिक पर्यटन गतिविधियों को शुरू करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि संधारा में पर्यटन के लिहाज से जल क्रीडाएं संबंधित गतिविधियां भी आयोजित की जाएगी ताकि आसपास के क्षेत्र के लोगों को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध हो। उन्होंने पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए लीज़ पर भूमि भी उपलब्ध करवाने की बात भी कहीं।
कुलदीप सिंह पठानिया ने सुदली ग्राम पंचायत के नए भवन निर्माण के लिए आवश्यक धनराशि उपलब्ध करवाने का भी आश्वासन दिया। उन्होंने यह भी कहा कि भटियात क्षेत्र की 22 पंचायत के लिए सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए 44 करोड़ रुपए का प्रपोजल तैयार किया गया है।
उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत बगढ़ार,नागली, मेल, ढलोग, जियूंता, मोरनू, बैली, सुदली, के लिए 60 करोड़ रुपए की लागत से निर्माणाधीन उठाऊ पेयजल योजना का कार्य प्रगति पर है। पंचायत मेल के लिए 2 करोड़ की राशि निर्मित होने वाली उठाऊ सिंचाई योजना की निविदाएं आरंभ कर दी गई है ।
इस अवसर पर एसडीएम डलहौजी अनिल भारद्वाज, प्रधान ग्राम पंचायत सुदली जगदीश चंद, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग हर्ष पुरी सहित विभिन्न पंचायत के प्रतिनिधि गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2024 से संबंधित सभी तैयारियां पूरी-मुकेश रेपसवाल, सुरक्षा के भी किए सभी पुख्ता प्रबंध

एएम नाथ। चम्बा : अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2024 से जुड़े विभिन्न विषयों से संबंधित प्रबंधो के अलावा सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं यह जानकारी उपायुक्त  एवं अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीसे स्कूल चुवाड़ी का पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित : समाज के उत्थान के लिए शिक्षण संस्थानों व बेहतर शिक्षा स्तर का महत्वपूर्ण योगदान- कुलदीप सिंह पठानिया

पेयजल योजना चुवाड़ी के संवर्धन में व्यय होंगे 25 करोड़,   विधानसभा अध्यक्ष ने 101 मेधावियों को वितरित किए टैबलेट एएम नाथ। चंबा (चुवाड़ी) , 7 जनवरी विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव के लिए प्रशासन सतर्क : बिलासपुर शहर में निकाला फ्लैग मार्च

एएम नाथ।  बिलासपुर, 16 मई: शहरी निकाय चुनाव-2026 के दृष्टिगत स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला एवं पुलिस प्रशासन ने आज बिलासपुर शहर में संयुक्त फ्लैग मार्च निकाला गया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तकनीकी संस्थानों के लिए नई नीति से हिमाचल, देश के नवाचार केंद्र के रूप में उभरेगा : मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

सरकार ने राज्य नवाचार नीति और 2 करोड़ रुपये के नवाचार कोष को दी मंजूरी एएम नाथ। शिमला :  प्रदेश में नवाचार, उद्यमिता और स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य सरकार...
Translate »
error: Content is protected !!