948 अभ्यर्थियों ने पास किया जेबीटी सीबीटी

by

एएम नाथ। हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर ने जेबीटी ट्रेनी भर्ती परीक्षा का कंप्यूटर आधारित परीक्षा(सीबीटी) का परिणाम घोषित कर दिया। सीबीटी में 948 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं। अब इन 948 अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्र सत्यापन की प्रक्रिया 22 मई को सुबह 10:00 बजे राज्य चयन आयोग में होगी। अभ्यर्थियों को प्रमाणपत्र सत्यापन प्रक्रिया के लिए अपने मूल दस्तावेज, सभी दस्तावेजों की दो स्वयं सत्यापित प्रतियां, एक आईडी प्रूफ और आवेदनपत्र की प्रति लाना अनिवार्य है।
आयोग ने जेबीटी के 600 पदों को भरने के लिए 25 फरवरी से 27 फरवरी तक परीक्षा आयोजित की थी। इस परीक्षा के लिए 17,201 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था और 16,173 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। अब 948 अभ्यर्थियों ने सीबीटी परीक्षा पास की है। आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने कहा कि सीबीटी परीक्षा में पास हुए अभ्यर्थी ही प्रमाणपत्र सत्यापन प्रक्रिया में भाग लेंगे। अभ्यर्थियों को 22 मई को आयोग में सत्यापन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए आना होगा। उसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को मौका नहीं दिया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दियोटसिद्ध के दुकानदारों को दी जाएगी खाद्य सुरक्षा की ट्रेनिंग : DC अमरजीत सिंह

रोट बनाने की तिथि और इसकी गुणवत्ता की अवधि भी दर्शाई जाएगी रोहित राणा ।  हमीरपुर 20 नवंबर। प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा बालक नाथ मंदिर के प्रसाद एवं रोट की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त ने अंतर-राज्यीय बैरियर पर पंजीकरण प्रमाण पत्र जांच की तैयारियों का किया निरीक्षण

राघव शर्मा ने मैहतपुर, पंडोगा, पोलियां व बाथड़ी में जांची व्यवस्थाएं, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश ऊना – जिला ऊना में अन्य राज्यों से प्रवेश के लिए 27 अप्रैल मध्यरात्रि से पंजीकरण व्यवस्था लागू होने के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा में जिला स्तरीय जन शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की बैठक की अध्यक्षता

एएम नाथ। चम्बा  :  जिला मुख्यालय चंबा के बचत भवन के सभागार में जिला स्तरीय जन शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की। बैठक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ट्रेकिंग पर रोक : कांगड़ा जिला में 15 सितंबर तक ट्रैकिंग पर प्रतिबंध

कांगड़ा :  जिला दंडाधिकारी ने आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत जारी किए आदेश धर्मशाला, 24 जुलाई। कांगड़ा जिला में मानसून सीजन में 15 सितंबर तक ट्रेकिंग पर पूर्णतयः रोक लगा दी गई है इस...
Translate »
error: Content is protected !!